Movie prime

हरियाणा में अब तक धान की खरीद 577.46 लाख क्विंटल तक हो चुकी है | देखे पूरी जानकारी

हरियाणा में अब तक धान की खरीद 577.46 लाख क्विंटल तक हो चुकी है | देखे पूरी जानकारी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो हरियाणा राज्य की मंडियों में खरीफ विपणन सीजन- 2023 के चलते धान व बाजरे की खरीद जारी है। साथियो अब तक धान की 577.46 लाख क्विंटल बासमती और गैर बासमती किस्म की धान की खरीद की गई है। वहीं  अगर बाजरे की बात करें तो 24 अक्टूबर तक 40.84 लाख क्विंटल बाजरा खरीद की जा चुकी है। हरियाणा राज्य के कृषि विपणन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल इस अवधि तक धान की 560.80 लाख क्विंटल की खरीद की गई थी। इस आंकड़ों से साफ है कि पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक 17 लाख क्विंटल धान ज्यादा खरीदा गया है। इस साल गैर बासमती मोटे धन (जिसमें पीआर आदि शामिल है)धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,183 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-A धान का समर्थन मूल्य 2,203 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। साल 2022-23 में आम धान का MSP 2040 रुपये और  ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2060 रुपए था। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

साल 2022 से 23 में कुल 945.68 लाख क्विंटल धान खरीदा गया था। हालांकि हरियाणा राज्य अभी इस लक्ष्य से 368.22 लाख क्विंटल पीछे है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस लक्ष्य को पार कर के हरियाणा में धान की रिकार्ड तोड़ खरीदी होगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि धान की खरीद के साथ ही हरियाणा की मंडियों में समय समय पर इसकी लिफ्टिंग भी सुनिश्चित की जा रही है। हरियाणा की मंडियों में से अब तक 516.85 लाख क्विंटल धान की लिफ्टिंग हो चुकी है लेकिन अभी भी मंडियों में 43.46 लाख क्विंटल धान की लिफ्टिंग बची हुई है। समय समय पर लिफ्टिंग होने से आढ़तियों और किसानों की परेशानी कम हुई है फ़िलहाल खुले आसमान के निचे पड़ी फसल के खराब होने का खतरा भी कम हुआ है।

साथियो इसी तरह हरियाणा की मंडियों में बाजरा की खरीद भी अच्छी चल रही है। अब तक हरियाणा की मंडियों में से बाजरा की 40.84 लाख क्विंटल की खरीद की जा चुकी है, इसमें से 36.34 लाख क्विंटल बाजरे की लिफ्टिंग भी की जा चुकी है। फ़िलहाल केवल 3.69 लाख क्विंटल बाजरे की लिफ्टिंग करना बाकि। साल 2022 से 23 में हरियाणा की मंडियों में 19.94 लाख क्विंटल बाजरे की आवक हुई थी जबकि इस साल अभी तक 40.84 लाख क्विंटल बाजरा की खरीद की जा चुकी है जो कि पिछले साल के मुकाबले में दोगुना है। साल 2022 से 23 में बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2350 रुपए निर्धारित किया गया था। वहीं साल 2023 से 24 के लिए सरकार ने बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2500 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इस फसल को हरियाणा सरकार ने भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया है ताकि किसानों को किसी तरह का नुकसान ना हो

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।