Movie prime

यही है बासमती धान बेचने का सबसे सही समय? जानिए बासमती में आगे क्या है उम्मीद

यही है बासमती धान बेचने का सबसे सही समय? जानिए बासमती में आगे क्या है उम्मीद
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो मंडी भाव टुडे पर हम अक्सर बताते रहते हैं कि किसी भी फसल में लगातार तेजी या मंदी बनी नहीं रह सकती। लेकिन इस सीजन में धान के मामले में यह बात पूरी तरह से सही साबित नहीं हो पाई है। बासमती के बाजार में डिमांड और सप्लाई का कुछ ऐसा ग़ज़ब समीकरण बना है कि धान में लगातार तेजी बनी हुई है। तेजी के कारण भाव इतनी ऊंचाई पर जा चुके हैं कि अब इस स्तर एक बार सोचना पड़ रहा है कि क्या यही धान का टॉप भाव है? इसके अलावा बासमती में आगे और तेजी बची है या नहीं इस सवाल जा जवाब भी ढूंढने की कोशिश की जा रही है। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

बासमती में तेजी के प्रमुख कारण
दोस्तो सबसे पहले सिलसिलेवार तरीक़े से तेजी के कारणों को समझते हैं। हमारी नजर में बासमती में तेजी का सबसे बड़ा कारण यही है कि पिछले साल बासमती का उत्पादन कमजोर हुआ था और चावल का पिछला स्टॉक उपलब्ध नहीं है। चालू सीज़न में बासमती निर्यात के लिए अच्छे ऑर्डर मिले हैं जिसके चलते मिलर्स और निर्यातक खरीद बढ़ा रहे हैं। अन्य कारणों को देखें तो अल नीनो के कारण दुनिया भर में बारिश कम हुई है। जिसके चलते गैर बासमती चावल का उत्पादन कम हुआ है। भारत ने गैर बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है। जिसके कारण गैर बासमती चावल के भाव तेज हुए हैं। अनुमान है कि मिडिल क्लास से लेकर अपर मिडिल क्लास परिवारो की गैर बासमती चावल की डिमांड बासमती चावल की तरफ मुड़ सकती है। जो कि बाजार में असाधारण डिमांड पैदा कर सकती है।  इसके अलावा भारत ने MEP की कंडीशन को हटा लिया है। विदेशों से भर भर कर निर्यात ऑर्डर मिल रहे हैं। धान की आवक 30% से भी कम हो गई है। मिलों की स्पर्धात्मक खरीद शुरू हो चुकी है। ये सारी ऐसी चीजें है जो बासमती के भाव को लगातार बढ़ा रही हैं।

क्या मिल रहे हैं टोप भाव
किसान साथियों अगर बासमती के टॉप भावों की बात करें तो 1121 में इस समय 5400 के आसपास के भाव बासमती 1121 में मिल रहे हैं यह भाव विशेष रूप से पंजाब की मंडियों में ही चल रहे हैं अगर हरियाणा की मंडियों की बात करें तो 1121 में 5250 के आसपास के रेंज बन चुकी है लेकिन आम भाव 5000 के आसपास ही चल रहे हैं। बात 1718 धान की करें तो पंजाब की मंडियों में 5100 की रेंज आ चुकी है जबकि हरियाणा की मंडियों में यह 4800 से 4900 के बीच चल रही है। 1401 और 1885 में खास तरह की तेजी दिखी है। 1401 में भाव 5100 के स्तर को पार कर चुके हैं जबकि 1885 में भाव 5000 के स्तर को छूने के प्रयास में दिख रहे हैं। बासमती 30 ने फिर से 6500 का स्तर पार आकर लिया है। PB1 में भी 4700 की रेंज दिखने लगी है। धान 1847, 1692 और 1509 में 4200 के भाव आ चुके हैं उम्मीद है कि जल्दी ही यहां 4400 के भाव दिखेंगे। बात 1886 की करें तो यहाँ भी 4700 के आसपास भाव लग चुके हैं।

आज कैसे खुले हैं बाजार
बाजार की ताजा अपडेट यह है कि आज टोहाना मंडी से 1121 और 1401 के 5100 तक बिकने की अपडेट आ चुकी है। 1886 रतिया में 4731 तक बिका है। 1509 में भी 4200 के भाव लग चुके हैं। बात PB1 की करें तो 4763 के टॉप सिरसा मंडी में बोले जा चुके हैं। मंडी भाव टुडे वेबसाइट पर धान की लाइव अपडेट दी जाएगी।

बासमती को रोकने में कितना फायदा
किसान साथियों मंडी भाव टुडे को लगता है कि इस समय धान के भाव अपने टॉप रेट के आसपास चल रहे हैं। ऐसे में 100-200 रुपए की तेजी के लिए धान को रोकना तर्कसंगत नहीं लगता है। आपने देखा होगा कि बासमती 1121 धान में 5400 के आसपास ठहराव देखने को मिल रहा है। इस ठहराव को टॉप भाव होने का इशारा माना जा सकता है। दोस्तों बहुत सारे ऐसे कारण है जो कि बासमती में तेजी को बढ़ा सकते हैं लेकिन इसमें रिस्क बना रह सकता है। इसलिए मंडी भाव टुडे का मानना है कि अगर 1121 में आपको 5100 के आसपास के भाव मिल रहे हैं तो आप 1121 धान को बेच सकते हैं। इसी तरह से यदि आपको 1718 में भी 5000 के आसपास के भाव मिल रहे हैं तो 17 18 को भी निकाला जा सकता है। बात 1509, PB1 और 1847 की करें तो यहां पर अभी भी तेजी की गुंजाइश बनी हुई है। इसलिए थोड़ा बहुत होल्ड कर सकते हैं। बासमती 30 की तेजी मंदी को बताना बहुत मुश्किल है इसलिए इसमें आप अपने विवेक से काम लें। बासमती धान और चावल के भाव की अपडेट नीचे दे दी गई है इसके आधार पर आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके व्यापार का निर्णय ले सकते हैं।


बासमती चावल के ताजा भाव
Basmati Rice Rate 30 November 2023

1509 चावल (1509 Basmati Rice Rate)
1509 new स्टीम ग्रेड A+ भाव ₹8300/8400 तेजी 0
1509 new स्टीम ग्रेड A भाव ₹8100/8200 तेजी 0
1509 new गोल्डन सेला भाव ₹ 8000/8100 तेजी 0
1509 new सेला भाव ₹ 7130/7400 तेजी 0

1121 चावल (1121 Basmati Rice Rate)
1121 new स्टीम ग्रेड A+ भाव ₹10300/10400 तेजी 0
1121 new स्टीम ग्रेड A भाव ₹10000/10100 तेजी 0
1121 गोल्डन भाव ₹ 9200 से 9300 तेजी 0
1121 new सेला भाव ₹ 8450/8550 तेजी 0

1718 चावल (1718 Basmati Rice Rate)
1718 new स्टीम ग्रेड A+ भाव ₹9300/9400 तेजी 0
1718 new स्टीम ग्रेड A भाव ₹9100/9200 तेजी 0
1718 गोल्डन भाव ₹8550/8650 तेजी 0
1718 सेला भाव ₹8050/8150 तेजी 0

1401 चावल (1401 Basmati Rice Rate)
1401 new स्टीम भाव ₹ 9100/9200 तेजी 0

ताज चावल ( Taj Rice Rate )
ताज सेला भाव ₹ 6250/6300 तेजी 0

Sugandha Rice Rate
सुगंधा सेला भाव ₹ 6000/6100 तेजी 0
सुगंधा गोल्डन भाव ₹ 6400/6500 तेजी 0

सरबती चावल ( Sarbati Rice Rate )
सरबती new गोल्डन भाव ₹ 6400/6450 तेजी 0
सरबती new सेला भाव ₹ 6100/6150 तेजी 0

PR14 चावल (PR14 Rice Rate)
PR14 new गोल्डन भाव ₹ 4800/4900 तेजी 0
PR14 new स्टीम भाव ₹ 4700/4800 तेजी 0
PR14 new सेला भाव ₹ 4650/4750 तेजी 0

RH10 चावल (RH10 Rice Rate)
RH10 new गोल्डन सेला भाव ₹ 5600/5700 तेजी 0
RH10 new स्टीम भाव ₹ 6100/6200 तेजी 0
RH10 new सेला भाव ₹ 5250 से 5350 तेजी 0

Pusa Rice Rate
Pusa  new स्टीम भाव ₹ 8850/8950 तेजी 0
Pusa सेला भाव ₹ 8150 तेजी 0

सोना मसूरी
new स्टीम भाव ₹ 4000-4025 तेजी 0

बासमती धान के ताजा भाव

अमृतसर मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4850
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5116
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4850
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3900
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3825
आवक 40000 बैग्स

तरनतारन मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 5080
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5295
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4985
धान 1718 हाथ भाव ₹ 5101
धान 1401 भाव ₹ 4550
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4110
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3750
धान P7 भाव ₹ 4450
आवक 15000 बैग्स

फजिल्का मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4887

खनौरी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4840 मंदी 20
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4670
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4800
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3925
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 4125


मुक्तसर मंडी, पंजाब
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 5000
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 4000
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4725 मंदी 100
धान 1692 कंबाइन भाव ₹ 4100
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4700


मतलोडा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5231
धान 1718 हाथ भाव ₹ 5100

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4995 तेजी 3
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4895 तेजी 56
धान 1401 भाव ₹ 5000
धान बासमती भाव ₹ 6441 तेजी 115
धान बासमती 408 भाव 6000
आवक 12000 बैग्स


टोहाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 4190
धान 1401 भाव ₹ 5100
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4990 तेजी 90
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4925
धान 1847 हाथ भाव ₹ 4100
धान 1886 कंबाइन भाव ₹ 4800

रतिया मंडी
धान 1401 भाव ₹  5011
धान 1886 हाथ भाव ₹ 4661
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4141 मंदी 10
धान PB1 भाव ₹ 4621 तेजी 6
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4881
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3991 तेजी 110

नूह मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4900

सिरसा मंडी
धान 1401 भाव ₹ 5000
धान PB1 भाव ₹ 4650 तेजी 34
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4150 मंदी 32
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4700

चीका मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4975

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4780 मंदी 15
धान बासमती भाव ₹ 6450 तेजी 160

उचाना मंडी
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4821
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4781 मंदी 14
धान 1125 हाथ भाव ₹ 4851
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4931

रानियाँ मंडी
धान 1401 भाव ₹ 5000 तेजी 159

जुलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4940
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4800

गोहाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4827
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4966

उकलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4971
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4825

तरावड़ी मंडी
धान बासमती 30 रेट 6552

गंनौर मंडी
धान 1847 हाथ भाव ₹ 4301

हांसी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4950
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4830

समालखा मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4621
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5001 तेजी 50
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4826 तेजी 55
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4881

नारनौंद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4991

घरौंडा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4852 तेजी 52

ऐलानाबाद मंडी
धान 1401 भाव ₹ 5151

खरखौदा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4951
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4751

पानीपत मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4961 तेजी 10
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4781

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4941 तेजी 11
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4750 तेजी 20
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4800

बरवाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4951 मंदी 70

सफीदों मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4995 तेजी 45
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4863 तेजी 72
धान 1401 भाव ₹ 4900

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4971 तेजी 20
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4800 तेजी 69

भुना मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4000
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4962
धान 1401 भाव ₹ 5000

अम्बाला सिटी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5081
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4900

पुंडरी मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6502 तेजी 102
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4826

लाडवा मंडी
धान सरबती भाव ₹ 3200
धान 1401 भाव ₹ 4665

पिहोवा मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6472

जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4950 तेजी 25
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4820 तेजी 10

फतेहाबाद मंडी
धान 1401 भाव ₹ 5040 तेजी 115
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4950 तेजी 115
धान PB1 भाव ₹ 4685


गढ़मुक्तेश्वर मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3750
धान ताज भाव ₹ 3100
धान RH10 भाव ₹ 2800
धान सरबती भाव ₹ 2900
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4251
आवक 4000 बैग्स

अलीगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3800 मंदी 50
धान सुगंधा भाव ₹ 3225
धान सरबती भाव ₹ 2900
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4450 मंदी 90
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3800
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4700
आवक 25000 बैग्स

खैर मंडी
धान सरबती भाव ₹ 2901
धान सुगंधा भाव ₹ 3201
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4532
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3832
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4751
धान 1401 भाव ₹ 4601
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3827


एटा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3550 मंदी 50
धान ताज भाव ₹ 2900
धान सुगंधा भाव ₹ 3200
धान सरबती भाव ₹ 2600 मंदी 100
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3500
आवक 10000 बैग्स

मैनपुरी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500 तेजी 50
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4100
धान ताज भाव ₹ 2850 मंदी 50
धान सुगंधा भाव ₹ 3050
आवक 30000 बैग्स

जहांगीराबाद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3825 तेजी 75
धान सुगंधा भाव ₹ 3150 तेजी 99
धान सरबती भाव ₹ 2900
धान ताज भाव ₹ 3081 तेजी 81
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600 तेजी 50
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4450 तेजी 100
आवक 20000 बैग्स

KOTA

धान 1509 भाव ₹ 3500/3700
धान सुगंधा भाव ₹ 3000/3300
धान 1121 भाव ₹ 4000/4200
धान 1718 भाव ₹ 4200/4450
धान पूसा बासमती भाव ₹ 4200/4500

डबरा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3900 तेजी 50
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4700 तेजी 50
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4450
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3900
आवक 50000 बैग्स


झांसी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4500
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4790
आवक 12000 बैग्स

बूंदी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4380 तेजी 80
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3750
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3780 मंदी 20
धान सुगंधा भाव ₹ 3251 मंदी 49
आवक 125000 बैग्स

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।