देखे आज के धान के ताजा मंडी भाव Today Paddy Rate 17 july 2023

किसान साथियो साठी 1509 की आवक अब सिमटने लगी है यही कारण है कि भाव फिर से तेजी के मोड़ में आ गए हैं। बासमती उत्पादक बेल्ट में बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। कई इलाक़ों में बासमती की फसल डूब चुकी है। पानी उतरने के बाद ही इसमें दोबारा रोपाई हो पाएगी। धान की नर्सरी भी डूब चुकी हैं। हालांकि बारिश के कारण हुए नुकसान का सही सही आकलन नहीं हो पाया है लेकिन बासमती के व्यापारियों ने नुकसान को देखते हुए भाव बढ़ा दिए हैं। पिछले साल इन्हीं दिनों में बासमती 1509 के भाव 3200 से 3400 की रेंज में चल रहे थे जो कि इस साल 2800 तक पिटने के बाद अब फिर से 3100-3200 की रेंज में आ चुके हैं। दूसरी तरफ अल नीनो के कारण विश्व भर में अनाज की कमी होने की आशंका भी बनी हुई है। इन्हीं चिंताओं के चलते सरकार भी गैर बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। ऐसे में आगे चलकर बहुत कम संभावना है कि बासमती में कोई मंदी बनेगी। चूंकि बासमती का बाजार खबरों पर चलता है इसलिए माहौल को देखते हुए कहा जा सकता है कि बासमती में पिछले साल जैसे भाव फिर से बनने की संभावना है।
Dhaan Ke Bhav
धान के भाव
नरेला मंडी
धान 1509 पुराना भाव ₹ 3550
नया भाव ₹ 2925
आवक 2000
अलीगढ़ मंडी
धान 1509 भाव ₹ 2700/3100 आवक 1000
डिबाई मंडी
धान 1509 भाव ₹ 2850/2900
खुर्जा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 2500 से 3000 आवक 500
खैर मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3101
गढ़मुक्तेश्वर मंडी
धान 1509 भाव ₹ 2100 से 3000
आवक 10000 बैग
जहांगीराबाद मंडी
धान 1509 भाव ₹ 2750 से 3000
आवक 10000 बैग
घरौंडा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3015
करनाल मंडी
नया 1509 भाव ₹ 2500/3200
डबरा मंडी
आवक 20000 बैग
नया धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3100
बुलन्दशहर मंडी
नया धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2301/3121
आवक 14000 बैग
WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें
आज सरसों में तेजी बनेगी या मंदी | जाने इस हफ्ते कैसे रहेगा सरसों का बाजार
चने में सीमित तेजी मंदी | जानिए क्या खुले हैं आज चने के रेट Chana Live Rate Today 17 july 2023
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट(Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।