Movie prime

धान 1121 हुआ 4900 के पार, जानिए क्या रह सकते हैं सीज़न पर धान के रेट?

धान का भाव, चावल का भाव
dhan ka rate

बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट

बासमती चावल के भाव

बासमती धान के भाव

धान 1121 हुआ 4900 के पार | जानिए क्या रह सकते हैं सीज़न पर धान के रेट

किसान साथियों पिछले कुछ दिनों से बासमती धान और बासमती चावल की तेजी की खबरें लगातार हम आपको दे रहे हैं । लेकिन बड़ा सवाल यह है कि धान के यह भाव नए सीजन तक टिक भी पाएंगे या नहीं? इसका उत्तर जाने के लिए आपको यह रिपोर्ट पूरी पढ़नी चाहिए

मोबाइल फोन पर भाव देखने के लिए app डाउनलोड करें

किसान साथियो मंडी भाव टुडे पर हम आपके लिए पिछले कई साल से रिपोर्ट लेकर आते रहे हैं। धान का भाव शेयर बाजार की तरह चलता है इसमें किसी साल तो बड़ी तेजी देखने को मिलती है तो किसी दूसरे साल बड़ी मंदी भी आ जाती है। ऐसे में हमारी यही कोशिश रहती है कि हम आपको धान और चावल के बाजार में चल रही गतिविधियों की जानकारी सही समय पर देते रहें ताकि आपको सीज़न का टोप भाव मिल सके।

चाहें तो आप हमारी पिछ्ली रिपोर्टिंग पढ़कर यह कन्फर्म कर सकते हैं कि हमने बहुत पहले ही बता दिया था कि धान का उत्पादन कम हुआ है और आज नहीं तो कल डिमांड आएगी और भाव बढ़ेंगे। यही बात आज हम सरसों के बारे मे भी कह रहे हैं। हालांकि सरसों के भाव डेली गिर रहें हैं लेकिन इसके फंडामेंटल मजबूत हैं। आज नहीं तो कल इसकी डिमांड बढ़ेगी और भाव में तेजी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़े : सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

1121 का भाव हुआ 4900

साथियो विडम्बना यह है कि किसान के पास इतनी क्षमता नहीं है कि वह इतने लंबे समय तक अपनी फसल को होल्ड कर सके। ऐसे में बाद मे आने वाली तेजी का किसानों की बजाय व्यापरियों को ही लाभ मिल पाता है। धान के मामले में आप देख सकते हैं कि आज नरेला मंडी में 1121 धान का भाव 4900 के लेवल पर पहुंच जरूर गया है लेकिन आज की डेट में किसान के पास धान है ही नहीं। गोदाम से गोदाम माल जा रहा है और बड़ी बड़ी कम्पनियां इसका फायदा उठा रही हैं।

व्हाट्सप्प ग्रुप जॉइन करें

क्या रहेगा सीज़न पर

आने वाले सीजन की बात करें तो चावल के भाव को देखते हुए पिछले साल के मुकाबले भाव के तेज़ रहने की उम्मीद है। हालांकि धान और चावल का मैच धीरे धीरे बिगड़ने लगा है। फ़िलहाल कुछ मंडियों में नए 1509 साठी धान की आवक हो रही है। और कल के 1509 धान के रुझान को देखें तो भाव में हल्की नरमी देखने को मिली है। हालांकि बड़ी कमजोरी जैसी कोई बात नहीं है। बढ़ती आवक के चलते नया 1509 धान 3800-3900 रुपये प्रति क्विंटल से गिरकर 3600-3700 की रेंज में आ चुका है। जबकि पुराना 1509 धान अभी भी 4000 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर से उपर बिक रहा है।

दोस्तो बढ़ती आवक का असर हर फसल के भाव पर पड़ता ही है। यही डिमांड और सप्लाई का नियम है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि आने वाले सीजन में भी बढ़ती आवक के बीच थोड़ी कमजोरी आ सकती है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले भाव तेज ही रहेंगे। सीज़न की शुरुआत में भाव थोड़े तेज रहेंगे इसलिए आप चाहें तो शुरुआत में ही अपना कुछ माल निकालने की सोच सकते हैं।

कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने यूट्यूब चैनल चला रखें हैं और वो डेली नया झूठ परोसते हैं। थोड़े से व्यूज पाने के लिए किसानों का हज़ारों का नुकसान करा देते हैं। हमारी आपसे यही प्रार्थना है कि आप माल बेचनी लिए अपनी समझ का इस्तेमाल करें

आपकी सुविधा के लिए धान और चावल के भाव नीचे दिए गए हैं।

धान का भाव (Paddy Rates)
 

नरेला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4900

करनाल मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3300  भाव ₹  3650

घरोंडा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3511

लाडवा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3490 से 3645

गदरपुर मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3600  भाव ₹  3700
धान सरबती भाव ₹ 2250  भाव ₹  2325
धान नूरी भाव ₹ 2200  भाव ₹  2300
धान PR भाव ₹ 1500  भाव ₹  1600

अन्य मंडियों के ताजा भाव के लिए यहां क्लिक करें


बासमती चावल के भाव (Basmati Rice Rate)

करनाल
चावल बासमती 1718 सेला  भाव ₹  8700 से 8800
चावल 1509 सेला  भाव ₹  8600 से 8700
चावल 1121 सेला  भाव ₹  8800 से 9000
चावल 1121 स्टीम  भाव ₹  9300 से 9400
चावल शरबती सेला भाव ₹  5600 से 5700
चावल शरबती स्टीम  भाव ₹  6200 से 6300
चावल परमल रॉ भाव ₹  2500 से 2600
चावल परमल सेला भाव ₹  2450 से 2475
चावल आईआर 8 सेला भाव ₹  2400 से 2425

कैथल
चावल बासमती रॉ  भाव ₹  8900 से 9000
चावल 1401 स्टीम  भाव ₹  9000 से 9100
चावल 1509 सेला  भाव ₹  8500 से 8700
चावल 1121 सेला भाव ₹  8800 से 8900
चावल शरबती सेला भाव ₹  5500 से 5600
चावल शरबती स्टीम  भाव ₹  6100 से 6200

तरावड़ी मंडी
चावल 1121 सेला  भाव ₹  8700 से 8800
चावल डीबी सेला भाव ₹  8600 से 8700
चावल शरबती स्टीम  भाव ₹  6000 से 6200
चावल परमल वैंड भाव ₹  2650 से 2850
चावल 1509 सेला  भाव ₹  8450 से 8550

तो दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना कि मंडी में बासमती चावल और बासमती धान के थोक रेट क्या है?। चावल के रेट प्रति क्विंटल के हिसाब से दिए गए हैं। इसके अलावा यदि आप 25kg rice price क्या है या फिर 1 kg rice price क्या है जानना चाहते है तो इसमें आप 25kg rice price के लिए चार से भाग करके निकाल सकते हैं। mota chawal ka rate ke liye हमारी app download कर सकते हैं । आशा है आपके लिए chawal ka rate 2022 की जानकारी उपयोगी होगी। अन्य फसलों के भाव के लिए www.mandibhavtoday.net की बाकी पोस्ट देख सकते हैं

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है।  dhan ka bhav, dhaan ka bhav, Narela mandi rate, 1121 dhan rate, 1121 धान का भाव today 2022,बासमती धान का रेट 2022, नरेला मंडी धान रेट टुडे 1121,बासमती धान का रेट 2022,pb1 dhan rate today की जाकारी उम्मीद है आपके लिए उपयोगी रही होगी।