धान में तीखी गिरावट जानिए क्या है वज़ह | धान की तेजी मंदी की सबसे सटीक रिपोर्ट

धान में तीखी गिरावट जानिए क्या है वज़ह
किसान साथियो पिछले सप्ताह के पहले 5 दिन तक 1509 धान में 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी चल रही थी धान के अलावा 1509 का चावल 300 भी रुपए बढ़ गया था, लेकिन 30 सितंबर के बाद से ही माहौल बदलने लग गया। धान के भाव पिछले 3 दिन से तीखी गिरावट दिखा रहे हैं। इस पोस्ट में हम धान के बाजारों में चल रही हलचलों का विश्लेषण करेंगे।
WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे
चावल शिपमेंट पूरा होते लुढ़का
किसान साथियो पिछले दिनों आयी गिरावट की दो मुख्य वज़ह मानी जा सकती है। एक तरफ तो निर्यातकों की मांग ठंडी पड़ने लगी है। क्योंकि ज़बरदस्त आवक के चलते धान बड़ी मात्रा में उपलब्ध हो रहा है। और पहले की डिमांड और सप्लाई का जो अन्तर था वह अब कम पड़ने लगा है। निर्यातकों की डिमांड थोड़ी सी नर्म पड़ते ही 1509 चावल का बाजार पिछले 3 दिनों में 400 रुपए प्रति क्विंटल लुढ़क कर 6300 / 6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान में 1509 चावल में 6000 से लेकर 6300 रुपये प्रति क्विंटल के व्यापार भी हुए हैं जो कि पिछले हफ्ते के भाव से 500-600 रुपये प्रति क्विंटल तक कम हैं।
धान के भाव को भी देखें कंबाइन क्वालिटी अमृतसर मंडी में 3650 रुपए तक बिकने के बाद अब 1509 धान के भाव 3400/3500 रुपए रह गए हैं। इसके अलावा बासमती 1121 चावल के भाव सहित अन्य ऊंची वैरायटी में भी में भी 200 रुपए की गिरावट आ गई है। हालांकि इन वैरायटी का स्टॉक में माल नहीं है। माहौल को देखते हुए कहा जा सकता है कि अभी नए चावल में 200 रुपए की और गिरावट आ सकती है। उसके बाद आगामी पांच-छ अक्तूबर के मानसून विभाग द्वारा भविष्यवाणी किए जाने को देखकर और अंतिम समय में फ़सल के स्वास्थ्य को देखकर ही आगे की तेजी मंदी का अंदाजा लगाया जा सकेगा।
पिछले 10 दिन के भाव इस प्रकार से हैं
खनौरी मंडी कंबाइन क्वालिटी 1509 धान का भाव 3570 3555 3445 3590 3615 3690 3780 3815 3810 3700 3535 (01 अक्तूबर 22)
जंडियाला गुरु मंडी कंबाइन क्वालिटी 1509 धान का भाव 3300 3560 3570 3476 3670 3600 (30 सितंबर)
नरेला मंडी कंबाइन क्वालिटी 1509 धान का भाव 3552 3555 3552 3551 3500 3552 3631 3470 3300 3201 (02 अक्तूबर 22)
नरेला मंडी हाथ क्वालिटी 1509 धान का भाव 3761 3761 3725 3710 3761 3770 3695 3771 3601
अमृतसर मंडी कंबाइन क्वालिटी 1509 धान का भाव 3350 3310 3425 3480 3515 3595 3636 3636 3425
जहांगीराबाद मंडी कंबाइन क्वालिटी 1509 धान का भाव 3471 3451 3300 3425 3600 3476 3200
आज 02 अक्टूबर 2022 को 11:20 तक के धान के भाव इस प्रकार से हैं
चीका मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3150
धान PR14 भाव ₹ 2260 मंदी 5
धान PR26 भाव ₹ 2120
आवक 100000 कटे
कैथल मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3400
आवक 25000 बैग्स
तरावड़ी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3200 मंदी 251
खैर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3100 मंदी 150
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3300 मंदी 250
धान सुगंधा भाव ₹ 2700 मंदी 150
धान RH10 भाव ₹ 2400 मंदी 150
आवक 80000 बैग्स
डिबाई मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3100 मंदी 150
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3250 मंदी 300
धान सुगंधा भाव ₹ 2900 तेजी 50
धान RH10 भाव ₹ 2250
आवक 25000 बैग्स
कोसी कलां मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3000
आवक 15000 बैग्स
घरौंडा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3151 मंदी 189
समालखा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3100 मंदी 161
आवक 25000 बैग्स
पानीपत मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3200 मंदी 100
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3371 मंदी 129
देवचरा यूपी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2900
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3000
धान ताज भाव ₹ 2522
धान RH10 भाव ₹ 2200
आवक 20000 बैग्स
गन्नौर मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3411 मंदी 90
नरेला मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3201 मंदी 99
टोहाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3420 मंदी 160
नरवाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300 मंदी 210
आवक 1500 बैग्स
ये भी पढे :- बासमती धान मे हुई ₹ 200 की गिरावट | देखें आज के ताजा मंडी भाव | Basmati Paddy Rate Today 1 october 2022
किसान भाइयों से बातचीत करने पर पता चला है कि पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में नेक ब्लास्ट और होपर की बीमारी ने भी दस्तक दे दिया है। अच्छी खबर यही है कि बहुत बड़े नुकसान की खबरें नहीं मिली हैं। बम्पर पैदावार होने की पूरी संभावना है। पिछला स्टॉक ना होने और निर्यातकों की ठीक ठाक मांग रहने के बावजूद भावों के गिरने की दूसरी वज़ह आवक का प्रेशर माना जा सकता है। हालांकि चावल और धान का पिछला स्टॉक ना होना और ठीक ठाक निर्यात मांग का रहना भाव को ज्यादा गिरने नहीं देगा। फिर भी धान में सतर्क रहने की जरूरत है और थोड़ा थोड़ा माल समय के साथ साथ निकालते रहने की सलाह दी जा सकती है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें।