Movie prime

सरसों में तेजी की क्या है उम्मीद | देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट | Will mustard rise again ?

sarso me teji

Will mustard rise again : किसान साथियो सरसों को लेकर बाजार में जिस तरह का माहौल बना हुआ है उसे देखते हुए सरसों में शनिवार को बड़ी गिरावट बन सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार के दबाव के बावजूद सुबह की कमजोरी के बाद शाम के सत्र में बाजार सुधरते नजर आए। हालांकि बहुत बड़ा सुधार नहीं देखने को मिला लेकिन कम से कम बाजार ने बड़ी गिरावट की आशंका को जरूर दरकिनार किया। USDA की रिपोर्ट (जिसमें सोयाबीन के उत्पादन को जरूरत से कहीं ज्यादा बताया गया है) के बाद शिकागो में सोयाबीन के भाव 4% तक टूट गए थे। अच्छी बात यह रही कि इसका भारत के बाजार पर उतना असर नहीं दिखाई दिया। भारत में तेल तिलहन के भाव गिरते गिरते अपने न्यूनतम लेवल यानी कि अब अपने लागत मूल्य के आसपास आ चुके हैं। यहां से आगे भले ही तेजी आने में समय लग जाये लेकिन यहां से आगे बड़ी गिरावट की उम्मीद भी कम ही है। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
विदेशी बाजारों से मिल रहे खराब रुझानों के बाद ऐसा लग रहा था कि जयपुर और भरतपुर में बाजार 50 से 100 रुपए तक टूटेंगे लेकिन बाजार में मामूली गिरावट ही दर्ज हुई । जयपुर में 42% कंडीशन सरसों के भाव मात्र 25 रुपए टूटे और भाव 5225 रुपए प्रति क्विंटल रहे। जबकि भरतपुर का बाजार केवल 6 रुपए टूटा और सरसों के भाव 4880 रुपए प्रति क्विंटल पर रहे। ब्रांडेड कंपनियों के बड़े-बड़े प्लांट विदेशी बाजारों के रुझान को देखते हुए भाव को कम या ज्यादा करते हैं। इसीलिए सलोनी प्लांट में सुबह के सत्र में सरसों के भाव को ₹75 तक कमजोर कर दिया था लेकिन नीचे के दाम पर बिकवाली नहीं आने पर शाम को सरसों का भाव 25  रुपए तक बढ़ा दिया। अंतिम समाचार मिलने पर सलोनी प्लांट पर 5650 रुपए प्रति क्विंटल के भाव चल रहे थे। गोयल कोटा प्लांट पर सरसों के भाव 50 रुपए तक घटे और अंतिम भाव 5100 रुपए प्रति क्विंटल के रहे। दिल्ली में नजफगढ़ मंडी में सरसों के भाव 5000 की रहे जबकि लायंस रोड पर सरसों का रेट ₹5050 प्रति क्विंटल कर रहा। wheat kanak gehu Live Rate Today 13 May 2023

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो रावला मंडी में सरसों का भाव 4610, गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 4639, देवली मंडी में सरसों का टॉप भाव 4900, श्री करणपुर मंडी में सरसों का भाव 4695, जैतसर मंडी में सरसों का भाव 4551, आदमपुर मंडी में 42 लैब सरसों का भाव 4841, ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 4694, सिवानी मंडी में 40 लैब सरसों का भाव 5000, बरवाला मंडी में सरसों का भाव 4825, सुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव 4800, अलीगढ़ मंडी में सरसों का भाव 4700, बारा मंडी में सरसों का भाव 4855, अलवर मंडी में सरसों का भाव 4950, जोधपुर मंडी में सरसों का टॉप भाव 4920, मुरैना मंडी में सरसों का भाव 4850, चरखी दादरी मंडी में सरसों का भाव 4950, टोंक मंडी में सरसों का रेट 4930, श्री गंगानगर मंडी में सरसों का रेट 4600 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। शनिवार को सरसों की कुल घटकर 750000 बोरी की रह गई। Click Here for Live Mustard Rates

सरसों तेल और खल का रेट
सरसों तेल के भाव की बात करें तो जयपुर में कच्ची घानी सरसों तेल का रेट 971 और सरसों तेल एक्सपेलर का भाव 961 रुपए प्रति 10 किलो का रहा। सरसों तेल में 11 रुपए की नरमी दर्ज की गई। इस दौरान सरसों खल का रेट ₹2480 प्रति क्विंटल का रहा।

सरसों में अब आगे क्या है रुझान
किसान साथियों जैसे कि आप सबको पता है कि केंद्र सरकार सरसों किसानों को बिल्कुल सपोर्ट नहीं कर रही है। सरकार के द्वारा लगातार खाद्य तेलों के आयात पर शुल्क को लेकर ढील दी जा रही है। जिसके कारण भारत में बहुत सस्ते दाम पर विदेशी तेलों का आयात हो रहा है। हालांकि अब विदेशी खाद्य तेल और सरसों तेल के भाव लगभग बराबर आ चुके हैं ऐसे में अब नहीं लगता कि यहां से आगे सरसों के भाव और गिरेंगे। हालांकि अगर विदेशी बाजारों में कोई बहुत बड़ी कमजोरी आती है तो उसका असर भारतीय बाजार पर भी अवश्य ही देखने को मिलेगा। सरसों के हाल फिलहाल के भाव को देखते हुए किसान साथी चाहे तो इन भाव पर सरसों को होल्ड कर सकते हैं। मध्यम से लंबी अवधि में फिर से जयपुर में 5900 से 6000 के भाव फिर से दिख सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से ही करें।

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।