Movie prime

सरसों और तेल तिलहन के बाजार में आज क्या है रूझान | देखें तेल तिलहन की तेजी मंदी रिपोर्ट में

देखें तेल तिलहन की तेजी मंदी रिपोर्ट में
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों के बाजार में इस समय ऊपर के लेवल पर भारी रेजिस्टेंस देखा जा रहा है। जयपुर में सरसों के भाव 6400 और भरतपुर में 6050 के ऊपर नहीं निकल पा रहे हैं। विदेशी बाजारों से भी कोई बहुत अच्छे संकेत नहीं मिल रहे। मार्च महीने में सरसों खल का निर्यात बढ़ाने के कारण बाजार रुका हुआ है लेकिन कुल मिलाकर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए तो बाजार फिलहाल दबाव में है। साथियों बाजार की स्थिति आए दिन बदल रही है ऐसे में हम आपके लिए यह रिपोर्ट लेकर आए हैं जिसमें तेल तिलहन के बाजार को प्रभावित करने वाले मुख्य घटकों के प्रभाव का विश्लेषण किया गया है। अगर आप तेल तिलहन के किसान या व्यापारी है तो आपको यह रिपोर्ट अंत तक पढ़नी चाहिए।

सरसों बाजार अपडेट
साथियों हमने पहले भी अपनी रिपोर्ट में बताया था कि सरसों के भाव को इस समय जो सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा वह है सरसों की आवक। पिछले कई दिनों से अलग कम चल रही थी लेकिन कल सरसों की दैनिक आवक बढ़कर 7.50 लाख बोरी तक पहुंच गई। बढ़ती आवक को देखकर सुबह के समय बाजार दबाव में दिखाई दे रहे थे लेकिन शाम को इसमें हल्का सुधार बना और अंत में बाजार लगभग स्थिर रहे। हालांकि भरतपुर सरसों भाव ₹5901 पर खुला, जो कि शाम को बढकर 5920 पर बंद हुआ। सलोनी प्लांटों में भी सरसों की कीमतों में ₹25-50 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सरसों का स्टॉक सीमित होने और क्रशिंग डिसपेरीटी (मांग और आपूर्ति में असंतुलन) बढ़ा हुआ है, जिससे खल की आपूर्ति के लिए नई खरीदारी करनी पड़ रही है। हालांकि, विदेशी तेलों, खासकर पाम तेल में गिरावट आने से सरसों तेल की मांग में कमजोरी आई है, और इस कारण सरसों में तेजी पर अंकुश लगा है। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में सरसों में बड़ी तेजी या गिरावट की संभावना कम है, और मामूली बढ़त-घटत बनी रह सकती है।

MANDI BHAV TODAY

सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव को देखें तो नोहर मंडी में सरसों का रेट ₹ 5500 से ₹ 5816, गोलूवाला मंडी में ₹ 5494 से ₹ 5607, पीलीबंगा मंडी में ₹ 5593 से ₹ 5668, जैतसर मंडी में ₹ 5263 से ₹ 5619, सूरतगढ़ मंडी में ₹ 5335 से ₹ 5745, गजसिंहपुर मंडी में ₹ 5321 से ₹ 5721, श्रीविजयनगर मंडी में ₹ 5208 से ₹ 5562, बीकानेर मंडी में ₹ 5100 से ₹ 5721 और पीली सरसों ₹ 7500 से ₹ 8500, केसरीसिंहपुर मंडी में ₹ 5556 से ₹ 5674, श्रीमाधोपुर मंडी में रायडा सरसों ₹ 5300 से ₹ 5750 और पीली सरसों ₹ 5000 से ₹ 7450, ऐलनाबाद मंडी में ₹ 5550 से ₹ 5715 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया।

सरसों तेल
सोमवार को भरतपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 1305 से लेकर 1315 के आसपास हैं। सरसों तेल (दिल्ली एक्सपलेर) का भाव ₹1270 पर स्थिर चल रहा है। सरसों तेल की मांग अन्य तेलों में गिरावट और बढ़ते तापमान के कारण सीमित है। व्यापारी भाइयों को सलाह दी जाती है कि अगर बाजार 1250 के लेवल पर आता है तो यहां पर से फिर खरीदारी की जा सकती है।

सीबीओटी सोया और पाम तेल के बाजार अपडेट
अमेरिकी सोया कॉम्प्लेक्स ने पिछले रात ट्रंप और पावेल के बीच तनातनी के कारण सुधार देखा। ट्रंप इस बात से असंतुष्ट हैं कि पावेल ने ब्याज दरों को कम नहीं किया। एक सर्वेक्षण के अनुसार, अमेरिका में 7% सोयाबीन की बोआई पूरी हो चुकी है, लेकिन यूएस मिडवेस्ट में बारिश के कारण जल्दी सोयाबीन की बोआई में देरी हो सकती है। इसके अलावा, क्रूड ऑयल में कमजोरी के कारण सोया तेल में भी मामूली गिरावट आई है।

सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊

केएलसी अपडेट
चीन का पाम और सोया तेल आज DCE पर लगभग स्थिर रहा। वहीं, CBOT सोया तेल ने कुछ सुधार दिखाया, लेकिन इसमें उच्च अस्थिरता देखने को मिली। ग्लोबल बाजार ट्रंप की टैरिफ नीति, अर्जेंटीना में सोयाबीन की कटाई और मलेशिया में पाम तेल उत्पादन में सुधार से दबाव में हैं। केएलसी ने मामूली तेजी के साथ शुरुआत की, लेकिन इसमें बुनियादी समर्थन की कमी है। जुलाई अनुबंध का KLC 4000 के नीचे रहने से कमजोरी का संकेत मिल रहा है, जो इसे 3500-3600 के स्तर तक खींच सकता है। आज के बाजार को देख तो इस समय क्च सपाट कारोबार कर रहा है जुलाई वायदा ₹3911 रिंगिट प्रति टन का लेवल दिखा रहा है

भारतीय बाजार अपडेट
भारतीय खाद्य तेल बाजार में कीमतें मंदी के दबाव में हैं, क्योंकि मांग कमजोर बनी हुई है। उत्तर और मध्य भारत में तापमान बढ़ने और मांग में कमी आने से दबाव और बढ़ा है। कांडला में सोयाबीन तेल तत्काल समर्थन ₹1215-1220 पर पहुंचने वाला है, लेकिन CBOT सोया तेल के प्रतिरोध के पास होने से यहां तत्काल सुधार की संभावना नहीं दिखती। आने वाले हफ्तों में सोयाबीन तेल ₹1215-1220 के समर्थन को तोड़कर ₹1180-1200 की ओर जा सकता है। क्योंकि हमारे पास सुधार के लिए कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं, इसलिए इस समय हाथ से मुंह तक व्यापार करने पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।

MANDI BHAV TODAY

पाम तेल
मलेशिया पाम तेल निर्यात में अप्रैल महीने में 18% की वृद्धि हुई है, लेकिन उत्पादन अधिक होने के कारण केएलसी (KLC) पर दबाव बना हुआ है। केएलसी जुलाई अनुबंध 1.61% गिरकर ₹3975 पर बंद हुआ। घरेलू बाजार में पाम तेल में 1-1.5 रु प्रति किलो तक गिरावट आई है, और पिछले सप्ताह की गिरावट के साथ यह गिरावट ₹5 प्रति किलो से अधिक हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पाम तेल अब सोया तेल से नीचे आ गया है, जिससे मांग बढ़ने की संभावना बन सकती है, हालांकि 1-2 रु की और गिरावट संभव है।

सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊

सोया तेल
सोया तेल के भाव में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जहां शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) में सोया तेल 0.64% बढ़कर बंद हुआ। घरेलू बाजार में सोया तेल की गिरावट सीमित रही है और नीमच प्लांट में सोया रिफाइन ₹1240 पर स्थिर हुआ है। अब सोया तेल में गिरावट की संभावना सीमित हो सकती है, लेकिन बड़ी तेजी की संभावना नहीं दिखती।

MANDI BHAV TODAY

सोयाबीन
सोयाबीन बाजार वर्तमान में बहुत अस्थिर है। महाराष्ट्र के कीर्ति प्लांट में सोयाबीन का भाव ₹4700-4750 पर स्थिर है। सरकारी बिक्री की घोषणा से दबाव बढ़ा है, लेकिन घरेलू आवक कम होने के कारण सोयाबीन में मंदी का दबाव सीमित है। इस समय सोयाबीन में मंदी तो है, लेकिन निचले लेवल पर खऱीद होने के कारण बड़ी मंदी भी नहीं दिखती। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की अस्थिरता को देखें तो कहा जा सकता है कि इस समय सोयाबीन में तेजी की संभावना बहुत कम है। जो साथी माल निकालना चाहते हैं वे थोड़ा थोड़ा करके निकाल सकते हैं।

ओवर ऑल पिक्चर
तेल तिलहन बाजार में मौजूदा स्थिति अस्थिर बनी हुई है। विदेशी तेलों और पाम तेल में गिरावट के कारण सरसों और अन्य तिलहन की कीमतों पर भी असर पड़ रहा है। हालांकि, बड़ी तेजी या गिरावट की संभावना कम है, और बाजार में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यापारी भाइयों को स्थिति को ध्यान में रखते हुए, जरूरत के अनुसार रणनीति बनानी चाहिए।

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।