Movie prime

चने में डरने की जरूरत नहीं | देखें चने की तेजी मंदी रिपोर्ट

चने में डरने की जरूरत नहीं | देखें चने की तेजी मंदी रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो पिछले कई दिनों से चने के भाव 5000-5100 की रेंज में आकर फंस गए हैं। दरअसल चने के फंडामेंटल को देखते हुए चने में तेजी बननी चाहिए थी। लेकिन देसी चने का उत्पादन कम होने के बावजूद पिछले दो महीने से भारत सरकार द्वारा की जा रही सख्ती के चलते देसी चने में नाजायज़ मंदा आ गया है। हालांकि आज की तारीख में उत्पादक मंडियों से माल मंगाने पर 5300 रुपए से कम का पड़ता नहीं आ रहा है। आज की रिपोर्ट में हम चने के भाव को लेकर बनने वाली तेजी मंदी पर चर्चा करेंगे।

चने को लेकर क्या है माहौल
साथियो हमने पहले भी चने की लेकर एक रिपोर्ट बनाई थी जिसमें हमने बताया था कि चने में तेजी बन सकती है। हालांकि सरकारी सख्ती के चलते अभी तक कुछ खास तेजी नहीं बन पाई है। ताजा सर्व रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में देसी चने के भाव में जो ठहराव बना हुआ है यह केवल सरकार की दहशत एवं केंद्रीय पूल में  चने की अधिक खरीद के चलते बना है। मोटे तौर पर पर देखा जाए तो किसी भी दाल मिल में बड़ा स्टॉक नहीं है। कुछ व्यापारियों ने 2 महीने पहले तेजी -मंदी के लिए माल खरीद जरूर थे। व्यापारियों की यह खरीद भी पिछले कुछ सालों की अपेक्षा 40 प्रतिशत कम बताई जा रही है । पिछले साल देसी चने में पूरे वर्ष कारोबारियों को घाटा लगने से व्यापारियों ने चने से दूरी बना ली है। केवल 10 प्रतिशत कारोबारी ही देशी चने के व्यापार में बने हुए हैं। पिछले दो महीने के अंतराल में सरकार की खरीद को देखकर ये व्यापारी भी माल औने-पौने भाव में अपना माल काट चुके हैं। सरसों हुई स्थिर | क्या करें किसान | रोके या बेचे

सरकारी खरीद का कितना डर
हम मानते हैं कि सरकार द्वारा 21 लाख मेट्रिक टन के करीब देसी चना खरीद किया जा चुका है। लेकिन यह भी ध्यान देने वाली बात है कि 142 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में देशी चने की खपत अन्य दालों की अपेक्षा 4 गुना होती है। विदेशों से कोई माल आने वाला नहीं है। इस समय तक आते आते पुराने माल निपट चुके हैं। कारोबारियों को केवल यही डर है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सरकार बेपड़ते में माल बेचने लगेगी। वहीं सरकार के गोदामों में रखे हुए माल काफी मात्रा में बिक चुके हैं तथा कुछ बेमौसमी बरसातों के चलते खराब हो चुके हैं। इसलिए आगे की खपत के लिए चालू सीजन का ही देसी चना खपत होना है।

चने का कितना है उत्पादन
साथियो जहां तक उत्पादन की बात है इसमें कोई दो राय नहीं है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक उक्त पांचों राज्यों में देसी चने के उत्पादन में पोल आई है।  उत्पादक मंडियों से माल निकल चुका है। देशी चने उत्पादन 65-66 लाख मेट्रिक टन से अधिक नहीं है। यह स्वाभाविक बात है कि मंदे में मंदा एवं तेजी में तेजी दिखाई देने लगता है, जबकि वास्तविकता यह है कि स्टॉक दाल मिलों में नहीं ट्रेडर्स के पास कुछ मात्रा में है।

चने में आगे क्या
दोस्तो देशी चने का मुकाबला सीधा छोटे काबुली चने से है।  इस बार छोटा काबुली चना मंडियों में बहुत कम है, जो बेसन में पिसाई में जाता था। काबुली चना पहले से ही पाइप लाइन में कम है। इन सारी परिस्थितियो को देखते हुए चने में बड़ी मंदी आने की संभावना नहीं दिख रही है। राजस्थानी चना एक महीने से 5000/5050 रुपए प्रति क्विंटल बिकने के बाद दाल मिलों की खरीद के चलते इसके भाव दुबारा 5120/5125 रुपए लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में बोलने लगे हैं। माहौल को देखते हुए चने के इन भावों में कोई रिस्क नहीं लग रहा है। देसी चना 5500 रुपए प्रति तक बिक सकता है। अत: अपने स्टॉक के माल को पकड़े रहना चाहिए। घबराकर माल काटने में कोई फायदा नहीं है। बाकी व्यापार अपने विवेक ही करें।

चना का भाव (05/06/23)
Chana Ka Bhav

दिल्ली लारेंस रोड
चना भाव ₹ 5125

करंजा मंडी
चना भाव ₹ 4600/4800
आवक   800

सागर मंडी
चना भाव ₹ 4500/4850
आवक 700 बोरी

नीमच मंडी
चना भाव ₹ 4500/4700
आवक 1000 बोरी

खुरई मंडी
चना भाव ₹ 4700/4810
आवक 500 बोरी

केकड़ी मंडी
चना भाव ₹ 4500/4625
आवक 2000

राठ  मंडी
चना भाव ₹ 4500/4800
आवक  200/300

उरई मंडी
चना भाव ₹ 4825/5200
आवक 150

अकोट मंडी
चना भाव ₹ 4000/4900
आवक 600

करेली मंडी
चना भाव ₹ 4000/4971
आवक 1000 बोरी 

हरदा मंडी
चना भाव ₹ 4700/4800
आवक 25 बोरी 

गोटेगांव मंडी
चना भाव ₹ 4600/4800

मेहकर मंडी
चना भाव ₹ 4600/4650
आवक  700/800

हिंगणघाट मंडी
चना भाव ₹ 4800/4940
आवक 2300

पिपरीया मंडी
चना भाव ₹ 4400/4900
आवक 500 बोरी

दुधनी मंडी
चना भाव ₹ 4800/5150
आवक 200/300

वेरावल मंडी
चना भाव ₹ 4400/4600
आवक 50

प्रतापगढ़ मंडी
चना भाव ₹ 4500/4700  -25
आवक  150

विदिशा मंडी
चना भाव ₹ 4600/5000
आवक 1000 बोरी

गदरवाड़ा मंडी
चना भाव ₹ 4600/5050
आवक 700 बोरी

मुर्तिजापुर मंडी
चना भाव ₹ 4600/4850 +100
आवक  600

अकोट मंडी
चना भाव ₹ 4000/4900 +50
आवक  800/900

दमोह मंडी
चना भाव ₹ 4900/5100 
आवक  1000

बीना मंडी
चना भाव ₹ 4400/4850
आवक 1000 बोरी 

खातेगांव मंडी
चना भाव ₹ 4500/4850
आवक 500 बोरी

मुर्तिजापुर मंडी
चना भाव ₹ 4600/4850 +100
आवक 600

वेरावल मंडी
चना भाव ₹ 4400/4600 
आवक 50

प्रतापगढ़ मंडी
चना भाव ₹ 4500/4700  -25
आवक 150

जयपुर और भरतपुर तेज जाने क्य खुले हैं आज सरसों के रेट तेजी मंदी के साथ | Sarso Live Rate Today 05 june 2023

विदिशा मंडी
चना भाव ₹ 4600/5000
आवक 1000 बोरी

गदरवाड़ा मंडी
चना भाव ₹ 4600/5050
आवक 700 बोरी

अकोट मंडी
चना भाव ₹ 4000/4900 +50
आवक  800/900

दमोह मंडी
चना भाव ₹ 4900/5100
आवक 1000

जबलपुर मंडी
चना भाव ₹ 4700/5035
आवक  650 बोरी

इंदौर मंडी
चना भाव ₹ 5150/5200

ललितपुर मंडी
चना भाव ₹ 4650/4750
आवक 400

खुरई मंडी
चना भाव ₹ 4500/4850
आवक  300/400

दर्यापुर मंडी
चना भाव ₹ 4800/5000
आवक 1800/2000

सुमेरपुर मंडी
चना भाव ₹ 4450/4615-10

लातूर-पोटली मंडी
चना भाव ₹ 4775/4800+25

कोलकाता पोर्ट मंडी
चना भाव ₹ 5100/5200

बीकानेर मंडी
चना  बिल्टी भाव ₹ 4800/4850
चना भाव ₹ 4600/4700
आवक 500 बोरी

मेड़ता सिटी मंडी
चना भाव ₹ 4550
आवक 100

मंदी बनेगी या तेजी | जाने इस हफ्ते कैसे रहेगा सरसों का बाजार |देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

लातूर पोटली मंडी
चना भाव ₹ 4750/4800 +25

अशोकनगर मंडी
चना भाव ₹ 4800/4925
आवक 200

छतरपुर मंडी
चना भाव ₹ 4700

गोंडल मंडी
चना भाव ₹ 4300/4900
आवक 1700

राजकोट मंडी
चना भाव ₹ 4500/5700
आवक 1200

भाटापारा मंडी
चना भाव ₹ 4400/4925 +25
आवक 300/400

अमरावती मंडी
चना भाव ₹ 4400/5000
आवक 2000/2500

सुजलपुर मंडी
चना डॉलर-काबुली भाव ₹ 11800/12800
आवक 400 बोरी

इंदौर मंडी
काबुली चना भाव ₹ 10000/12970+270
आवक 2000/2500

रतलाम मंडी
काबुली चना भाव ₹ 11700/800 +300
आवक 100

उज्जैन मंडी
काबुली चना भाव ₹ 11500/12500
आवक 50/60

जालना मंडी
चना भाव ₹ 4500/4800
आवक 500

गेहूं आज भी तेज देखें आज के ताजा मंडी भाव | wheat kanak gehu Live Rate Today 05 june 2023 

बीना मंडी
चना भाव ₹ 4750/5000
आवक 500

गंजबसोदा मंडी
चना भाव ₹ 4400/4900
आवक 2000

सिवानी मंडी
चना भाव ₹ 4875

जोधपुर मंडी
चना भाव ₹ 4575/4600+50

अलीराजपुर मंडी
चना भाव ₹ 4600

जोबट  मंडी
चना भाव ₹ 4600

रायपुर मंडी
चना भाव ₹ 5200/5250+25

अहमदाबाद मंडी
चना भाव ₹ 5000-25

जयपुर मंडी
चना भाव ₹ 5030/5075

दर्यापुर मंडी
चना भाव ₹ 4800/5000
आवक 1800/2000