Movie prime

जल्द लगेगा सरसों में गिरावट पर ब्रेक | जानिए क्या है वज़ह | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

SARSO ME TEJI

सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट:- किसान साथियो पिछले रविवार को जयपुर में सरसों का भाव 6000 रुपये प्रति क्विंटल का था। जबकि दिल्ली में 5850 और भरतपुर में 5650 के आसपास के भाव सरसों में चल रहे थे। सरसों की कुल आवक 5 लाख 35 हजार बोरी की हुई थी। इस हफ्ते में सरसों की बढ़ती आवक ने सरसों के भाव को 400 रुपये प्रति क्विंटल तक गिरा दिया है। अब सोचने वाली बात यह है कि सरसों में आए दिन आ रही गिरावट कब रुकेगी। आज की रिपोर्ट में हम इसी बात पर चर्चा करेंगे। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

क्या है गिरावट की बड़ी वजह
किसान साथियो हमने अपनी कल की रिपोर्ट में भी बताया था कि सरसों को अब किसी तरफ से किसी तरह का सहारा नहीं मिल रहा है। ना तो सरकार MSP पर सरसों खरीदने के लिए आगे आ रही है। ना बाजार अब विदेशी बाजारों को फोलो कर रहा है। सरसों में अब ग्वार वाली स्थिति आ चुकी है। आपको याद ही होगा की कुछ दिनों पहले किस तरह से ज्यादा उत्पादन होने की खबर के चलते ग्वार के भाव 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक फिसल गए थे। लेकिन जब आवक कम होने लगी तो वहाँ से उछल कर 7000 तक भी गए थे। सरसों में भी इस समय ऐसा ही रूझान बना हुआ है। पेनिक सेलिंग शुरू हो गई है। भाव फंडामेंटल को किनारे कर के नीचे जा रहे हैं। सरसों में जरूरत से ज्यादा मंदी आ चुकी है। प्रतिदिन गिरते भावों को देखकर किसान हाथो हाथ सरसों को निकाल रहे है। इस वज़ह से सरसों के भाव आए दिन गोता लगा रहे हैं। गेहूं की फसल को गर्मी से बचाना है तो अभी से करले ये जरूरी काम

ताजा मार्केट अपडेट
शनिवार के दिन भी सरसों की आवक 8 लाख बोरी के उपर बनी रही।  मांग कमजोर होने और सप्लाई बढ़ने के चलते घरेलू बाजार में सरसों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 50 रुपये घटकर 5,600 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। भरतपुर में भी सरसों में 70 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली। भाव सीधे 5300 से गिरकर 5232 पर आ गए। ब्रांडेड तेल मिलों ने भी सरसों की खरीद कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की। सलोनी प्लान्ट पर सरसों के अंतिम खरीद भाव 5950 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। गोयल कोटा प्लान्ट पर सरसों के रेट 25 रुपये कमजोर होकर 5475 के रह गए। आगरा BP और शारदा प्लान्ट ने भी भाव में 100 से 150 रुपये की कटौती की। अन्य मुख्य मंडियों की बात करें तो दिल्ली में सरसों के भाव 50 रुपये गिरकर 5450 के रह गए जबकि जोधपुर में सरसों का रेट 5360 का रहा। अलवर मंडी में नयी सरसों 5300 और पुरानी सरसों 5200 के रेट से बिकी। कहने का मतलब यही है कि सरसों में चौतरफा गिरावट का माहौल बना हुआ है। Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 25 February 2023

हाजिर मंडियों के ताजा भाव के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 5150 मंदी 50, पदमपुर में नयी सरसों का रेट 4451 पुरानी 5035 , श्री गंगानगर में सरसों का रेट 5112 मंदी 30, संगरिया मंडी में सरसों का रेट 4930  मंदी 30, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 5087  मंदी 13, रावला मंडी में सरसों का भाव 5165 मंदी 85, और देवली मंडी में सरसों का रेट 5300 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। हरियाणा की मंडियों की बात करें तो ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 5032, आदमपुर में 41 लैब सरसों का भाव 5260 और नई सरसों का भाव 4889, भट्टू मंडी में सरसों का भाव 5126 और सिवानी मंडी में नयी सरसों 4900 और पुरानी सरसों का टॉप भाव ₹5400 प्रति क्विंटल तक रहा। देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 25 Feb 202

विदेशी बाजारों की अपडेट
व्यापारियों के अनुसार विदेशी बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में मिलाजुला रुख जारी रहा। मलेशिया में बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज BMD पर मई डिलीवरी के पाम ऑयल वायदा अनुबंध भाव 4,203 रिंगिट प्रति टन बना हुआ है । चालू सप्ताह में इसके दाम 1.7 प्रतिशत तेज हुए। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) में सोया तेल की कीमतों में 1.54 प्रतिशत की नरमी दर्ज की गई। जानकारों के अनुसार गर्मी का मौसम शुरू होने कारण चीन के साथ ही भारत में भी पाम तेल की मांग बढ़ेगी, साथ ही ही सबसे बड़े निर्यातक इंडोनेशिया से प्रतिबंधों के कारण निर्यात में कमी आने की आशंका है। ऐसे में आयातित खाद्य तेलों की कीमतों में बड़ी गिरावट के आसार कम है। सूत्रों के अनुसार बाढ़ से पश्चिमी इंडोनेशिया और मलेशिया में पाम तेल का उत्पादन प्रभावित होने का डर है। देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 25 Feb 2023

तेल और खल के भाव
शनिवार को सरसों तेल में भी अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली। निवाई मार्केट में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें 15 रुपये और 5 रुपये कमजोर होकर भाव क्रमशः 1115 रुपये और 1095 रुपये प्रति 10 किलो रह गए। इस दौरान सरसों खल की कीमतें लगातार दूसरे दिन 10 रुपये घटकर 2300 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई।

सरसों की आवक हुई स्थिर
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक शनिवार को भी 8 लाख 25 हजार बोरियों की  हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में इसकी आवक 8.05 लाख बोरियों की हुई थी। राज्यवार आवक इस प्रकार से रही :- राजस्थान सरसों आवक 325000 बोरी, मध्य प्रदेश सरसों आवक 130000 बोरी, उत्तर प्रदेश सरसों आवक 115000 बोरी, हरियाणा और पंजाब सरसों आवक 20000 बोरी, गुजरात सरसों आवक 105000 बोरी और अन्य राज्यों से सरसों की आवक 130000 बोरी के आसपास रही। सरसों के भाव हुए धड़ाम | सरसों में और कितनी गिरावट बाकी | सरसों की आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

रुक सकती है सरसों में गिरावट
किसान साथियों हमने पहले भी बताया है कि कभी-कभी फसलों के भाव में नेगेटिव सेंटीमेंट बनने के कारण जरूरत से ज्यादा मंदी आ जाती है। सरसों में भी आज के दिन यही देखने को मिल रहा है। ज्यादा उत्पादन होने की खबरों का असर फ़िलहाल मार्केट में चल रहा है। चूंकि अब सरसों तेल का भाव अन्य तेलों के बिल्कुल पास आ चुका है। पाम तेल से यह थोड़ा सा ही उपर है। सरसों की आवक भी 3 दिन से 8 लाख बोरी के आसपास स्थिर बनी हुई है। ऐसे में अब जाकर संभावना बन रही है कि सरसों में गिरावट अब थम सकती हैं। हालांकि अगर सरसों की आवक और ज्यादा बढ़ती है तो थोड़ी बहुत गिरावट और भी बन सकती है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें।