Movie prime

MSP के उपर पहुंचे नरमा कपास के रेट | जाने क्या है इसकी वज़ह | जाने आगे कैसा रहेगा भाव

MSP के उपर पहुंचे नरमा कपास के रेट | जाने क्या है इसकी वज़ह | जाने आगे कैसा रहेगा भाव
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपास भारत के प्रमुख कृषि उत्पादों में से एक है, जिसे देश भर में बड़ी मात्रा में उगाया जाता है। परंतु कपास की खेती एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, क्योंकि इसे मौसम और जलवायु की परिस्थितियों से बहुत प्रभावित होते हैं। वर्ष 2024-25 के लिए कपास के उत्पादन अनुमान में 8% की गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी वजह से कई राज्यों में कपास की कमी हो सकती है, और यह कमी किसानों के लिए फायदा दे सकती है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु जैसे प्रमुख कपास उत्पादक राज्यों में तूफान और विपरीत मौसम ने कपास की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इन प्राकृतिक घटनाओं के कारण कपास की पैदावार में कमी आई है, जिससे कीमतों में इजाफा हो सकता है।

कपास उत्पादन में कमी के कारण

कपास उत्पादन में गिरावट का मुख्य कारण बुवाई के क्षेत्रफल में कमी है। 2024-25 के फसल वर्ष में कपास की खेती 113.6 लाख हेक्टेयर में की गई, जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 10% कम है। इसका असर उत्पादन पर पड़ा है, क्योंकि कम क्षेत्र में खेती करने से कुल उत्पादन में गिरावट आना नजमी है | इसके अलावा, फसल को नुकसान पहुंचाने वाले विपरीत मौसम जैसे भारी बारिश, तूफान और ओस ने भी कपास की पैदावार को प्रभावित किया है। तमिलनाडु में तूफान फेंगल ने भारी बारिश की, जिससे वहां की कपास फसल को नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी मौसम की विपरीत परिस्थितियों ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

हालांकि, इस गिरावट के बावजूद, कुछ राज्यों में औसत पैदावार में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सीसीपीसी के मुताबिक, पिछले साल के 435.75 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर के मुकाबले इस बार पैदावार 447.84 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर तक पहुंचने का अनुमान है। इसका मतलब यह है कि, कुछ क्षेत्रों में उत्पादन में कमी के बावजूद, किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाली फसल मिल सकती है।

MSP के ऊपर पहुंचा कपास के भाव

कपास की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी ने किसानों को खुशी की लहर ला दी है  है। महाराष्ट्र की अकोला मंडी में कपास का दाम एमएसपी (Minimum Support Price) से ऊपर जा चुका है। इस समय अकोला मंडी में कपास का औसत दाम 7433 रुपये प्रति क्विंटल है, जो कि एमएसपी से काफी ज्यादा है। केंद्र सरकार ने मीडियम स्टेपल कपास के लिए एमएसपी 7121 रुपये प्रति क्विंटल और लॉन्ग स्टेपल के लिए 7521 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। कपास का उत्पादन घटने के कारण कीमतों में वृद्धि हो सकती है। जब उत्पादन कम होता है और मांग बनी रहती है, तो कीमतें स्वाभाविक रूप से ऊपर जाती हैं। इसलिए, आने वाले कुछ हफ्तों में किसानों को अच्छे भाव भी मिल सकते है

हाल ही में, कपास की फसल में गिरावट का प्रमुख कारण विपरीत मौसम परिस्थितियाँ हैं। जैसे कि, तमिलनाडु में तूफान फेंगल ने भारी बारिश कर दी, जिससे फसल को नुकसान हुआ। इसी तरह, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी ओस और अन्य मौसम संबंधी समस्याओं ने किसानों के लिए कपास की पैदावार को प्रभावित किया है। इन प्राकृतिक घटनाओं से उत्पादन में कमी आ गई है  ऐसी स्थिति में, किसानों को आशा थी कि सरकार उनसे अच्छी कीमत पर कपास खरीदेगी, और यह उम्मीद अब पूरी होती दिख रही है। खासकर महाराष्ट्र की मंडियों में कपास के दाम एमएसपी से ऊपर पहुंचे हैं,जो की अच्छी बात है

कपास उत्पादन में गिरावट के कारण कपास के भाव भी बढ़ सकते है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कुछ सप्ताहों में कपास की कीमतें और बढ़ सकती हैं। उत्पादन में कमी की वजह से मंडियों में कपास की आपूर्ति कम हो सकती है, और ऐसे में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

हाजिर मंडियों मे नरमा कपास के भाव

अब बात करते है की हाजिर मंडियों मे इस वक्त क्या भाव चल रहे है आज आदमपुर मंडी में नरमा का भाव ₹7340 और कपास का भाव ₹7700 तक बिका गया है । कलायत मंडी में नरमा ₹7310 पर बिका। भुना मंडी में नरमा का भाव ₹7184 रहा। मानसा मंडी में नरमा ₹7495 पर बिका। भट्टू मंडी में नरमा का भाव ₹7260 और कपास का भाव ₹7665 रहा। बरवाला मंडी में नरमा ₹7400 पर बिका। ऐलनाबाद मंडी में नरमा ₹7150 से ₹7350 के बीच रहा। सिरसा मंडी में नरमा का भाव ₹7421 और कपास का ₹7491 रहा। फतेहाबाद मंडी में कपास ₹7500 और नरमा ₹7222 पर बिका। अबोहर मंडी में कपास ₹7000 से ₹7800 और नरमा ₹7150 से ₹7350 के बीच रहा। रावतसर मंडी में नरमा का भाव ₹7505 रहा। श्री विजयनगर मंडी में नरमा ₹7315 पर बिका, जबकि गोलू वाला मंडी में नरमा ₹6500 से ₹7508 के बीच तक रहा है  

👉 चावल के लाइव भाव देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।