Movie prime

सुबह की गिरावट के बाद, शाम को सरसों हुई तेज | देखें सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

sarso ka bhav today
1. उत्पादक देशो में पाम तेल और सोया तेल का उत्पादन बढ़ने से वैश्विक बाजार में गिरावट
2.  अमेरिका में सोया तेल का स्टॉक बढ़ा
3.  इंडोनेशिया, मलेशिया में पाम तेल का उत्पादन बढ़ा
4. रूस यूक्रेन अनाज सौदा 2 महीने के लिए बढ़ा
5. मलेशिया के कमोडिटी मंत्री ने कहा की 2023 के दूसरे छमाही में पाम तेल वायदा मजबूत रहेगा, बायो डीजल में पाम तेल के मिश्रण की मात्रा में बढ़ोतरी के भी दिया संकेत
6. भारतीय बाजार में विदेशी बाज़ारों की कमजोरी का असर, लगभग सभी तेलों में गिरावट दर्ज की गयी
7.  बाजार के इस स्तर को होल्ड करने की उम्मीद

किसान साथियों सरसों के भाव जैसे ही स्थिर होते हैं या फिर सुधरने लगते हैं उसी समय विदेशी बाजार से कुछ ना कुछ खबर ऐसी आ जाती है जो सरसों के भाव को ले डूबती है। पहले ही सरसों के भाव एमएसपी से ₹1000 नीचे चल रहे हैं इसके बावजूद भी विदेशी घटनाओं के चलते भाव और प्रेशर में आ रहे हैं। बुधवार को बाजार में दो बड़ी घटनाएं देखने को मिली। जैसा कि हमने पहले ही बताया था कि रूस का कोई भरोसा नहीं है और वह किसी भी समय काला सागर की समझौते को आगे बढ़ा सकता है। रूस ने काला सागर के समझोते की अवधि को 2 महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह समझौता 18 मई को समाप्त हो रहा था। समझौते की अवधि बढ़ने के कारण अब विश्व बाजार में खाद्य तेलों की सप्लाई का रास्ता आसान हो जाएगा जिसका असर खाद्य तेलों के भाव पर देखने को मिला है । इस खबर का दूसरा असर यह हुआ कि अमेरिका इंडोनेशिया और मलेशिया में खाद्य तेलों के भाव गिरे हैं जिसके कारण भारत में सरसों के भाव पर और दबाव आ गया है।
विश्व बाजार में खाद्य तेलों में गिरावट की खबर के बाद बुधवार को सरसों का भाव दिन में 100 रुपये प्रति क्विंटल क्विंटल तक गिर गया था लेकिन बाद में बिकवाली ना आने पर भाव में फिर से 50-75 रुपये का सुधार हुआ और अंतिम भाव 25-30 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुए। हमने अपनी कल की रिपोर्ट में भी कहा था कि भारत में अब सरसों के भाव बहुत नीचे आ गए हैं और अब बड़ी मंदी नहीं आएगी। बाजार ने ठीक वैसे ही रिस्पॉन्स दिया है। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
बिगड़े अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चल रही गिरावट को देखते हुए घरेलू बाजार में तेल मिलों की मांग सीमित चल रही है जिसके कारण चालू हफ्ते में सरसों के भाव में गिरावट देखने को मिली  है। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 5,100 रुपये प्रति क्विंटल तक लुढ़कने के बाद फिर से 5200 के आसपास बने हुए हैं। भरतपुर में सरसों के भाव में जो कि दिन में 100 रुपये तक टूट गए थे शाम को फिर से 45-50 रुपये के ठीक ठाक सुधार के बाद  4900 के उपर ही बंद हुए है । हालांकि दिल्ली में लॉरेंस रोड़ पर सरसों के भाव 100 रुपये टूट कर 5000 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुए । इसके अलावा अलीगढ़, चरखी दादरी और सुमेरपुर मंडी में भी 100 रुपये तक की गिरावट ही देखने को मिली हैं। भावों में गिरावट के चलते सरसों की आवक घटकर 8 लाख 50 हज़ार बोरी की राह गई। मंगलवार को यह 9 लाख 50 हज़ार बोरी के आसपास थी।

प्लांटों पर क्या रहे भाव
ब्रांडेड तेल मिलों की बात करें तो सलोनी प्लांट ने सरसों के खरीद भाव को 100 रुपये प्रति क्विंटल तक घटा दिया था लेकिन स्थिर अंतिम भाव 50 रुपये गिरकर 5625 रुपये प्रति क्विंटल के रहे ।  जबकि गोयल कोटा प्लान्ट पर सरसों का रेट 50 रुपये सुधरकर 5100 रुपये का रहा। आगरा में BP प्लान्ट पर सरसों का भाव 5450 और शारदा प्लान्ट पर  सरसों का रेट 5300 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया।

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 4600 रावतसर मंडी में 37 लैब सरसों का भाव 4300, श्री गंगानगर मंडी में सरसों का प्राइस 4700, पदमपुर मंडी में सरसों का भाव 4750 जैतसर मंडी में सरसों का रेट 4467 श्रीकरणपुर मंडी में सरसों का भाव 4564 गजसिंहपुर मंडी में सरसों का रेट 4729 पीलीबंगा मंडी में सरसों का भाव 4500 श्री विजयनगर मंडी में सरसों का भाव 4577 गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 4484 श्रीमाधोपुर मंडी में सरसों का रेट 4500 मेड़ता मंडी में सरसों का भाव 4631 रुपए प्रति कुंटल तक दर्ज किया गया हरियाणा की ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 4822, बरवाला मंडी में सरसों का रेट 4850 ग्वालियर मंडी में सरसों का भाव 4800 श्योपुर मंडी में सरसों का भाव 4800 अशोकनगर मंडी में सरसों का रेट 4675 अलीगढ़ मंडी में सरसों का भाव 4725 छतरपुर मंडी में सरसों का भाव 4650 और मुरैना मंडी में सरसों का भाव ₹4800 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया।

विदेशी बाजारों की अपडेट
विदेशी बाजार में खाद्वय तेलों  में आज गिरावट का रुख रहा। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, BMD पर अगस्त महीने के वायदा अनुबंध में पाम तेल की कीमतें 26 रिगिंट यानी 0.57 % की गिरावट के बाद 3,431 रिंगिट प्रति टन हो गई। हालांकि कई दिनों की लगातार गिरावट के बाद दौरान शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया तेल की कीमतें 0.8 % तक सुधरी । बाजार खुलने के समय यहां भी बड़ी गिरावट चल रही थी cbot पर सोया तेल 52 हफ्ते के न्यूनतम भाव के आसपास पहुंच गया था लेकिन बंद होते होते भाव में सुधार देखने को मिला है।

सरसों तेल और खल का रेट
सरसों तेल के भाव की बात करें तो जयपुर में कच्ची घानी सरसों तेल का रेट 968 और सरसों तेल एक्सपेलर का भाव ₹ 958 प्रति 10 किलो का रहा। सरसों तेल में 13 रुपए की नरमी दर्ज की गई। इस दौरान सरसों खल का रेट ₹2500 प्रति क्विंटल का रहा।

सरसों में अब आगे क्या है रुझान
किसान साथियों जैसे कि आप सबको पता है कि केंद्र सरकार सरसों किसानों को बिल्कुल सपोर्ट नहीं कर रही है। सरकार के द्वारा लगातार खाद्य तेलों के आयात पर शुल्क को लेकर ढील दी जा रही है। जिसके कारण भारत में बहुत सस्ते दाम पर विदेशी तेलों का आयात हो रहा है। तेल निर्यातक देश भी धीरे-धीरे करके अपना तेल का भाव घटा रहे हैं जिसके चलते भारत में तेल का आयात और सस्ता हो रहा है। यही बड़ी वजह है कि सरसों के भाव लगातार गिरते ही जा रहे हैं। यदि सरकार ने जल्दी ही खाद्य तेलों के आयात पर कोई कर नहीं लगाया तो तेल उद्योगों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा और धीरे-धीरे किसान भी सरसों की खेती से तौबा कर लेंगे। जहां तक खरीदने या बेचने की बात है तो इस लेवल पर सरसों के बेचने का कोई सवाल नहीं उठता है । किसान साथी चाहे तो सरसों को थोड़े दिन तक और होल्ड कर सकते हैं क्योंकि यहां से आगे बहुत बड़ी गिरावट की संभावना कम है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह भी है कि अच्छे भाव के लिए बहुत लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है। व्यापार अपने विवेक से ही करें

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।