Movie prime

लहसुन के बाजार में आज क्या बना रहे समीकरण जाने इस रिपोर्ट में

जाने इस रिपोर्ट में
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों इस रिपोर्ट के जरिए हम आपको बताएंगे कि देश की विभिन्न मंडीयो में आज लहसुन के क्या भाव रहे हैं क्या स्थिति है और लहसुन के बाजार पर मौसम का क्या प्रभाव पड़ रहा है इसकी जानकारी हम इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको देंगे। चलिए बात करते हैं क्या है अपडेट

इंदौर मंडी में लहसुन के भाव और आवक 

आज इंदौर मंडी में 4500 से 5000 कट्टों की आवक हुई। लहसुन की कीमतें स्थिर रही हैं और कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।

लहसुन की गुणवत्ता और कीमतें:

  1. बारीक माल: ₹9510 प्रति क्विंटल
  2. कली माल का भाव  5200 
  3. मध्यम माल: ₹11600 प्रति क्विंटल
  4. उच्च गुणवत्ता: ₹17300 से ₹17610 प्रति क्विंटल
  5. लड्डू मोटे साइज का माल: ₹15500 प्रति क्विंटल
  6. लड्डू और मीडियम साइज का माल: ₹12800 प्रति क्विंटल से 15010 रुपये प्रति क्विंटल तक 

 पिछले साल मार्च में ₹13000 प्रति क्विंटल बेचा। इस साल भी ऊटी लगाने की योजना बना रहे हैं। एक बीगा में सवा क्विंटल बीज लगता है। सुखाने के बाद उत्पादन में कुछ कमी आती है, लेकिन गुणवत्ता अच्छी रहती है। विभिन्न किसानों ने अलग-अलग कट्टों की मात्रा में लहसुन लाया और बेचा, जिसमें कीमतें और गुणवत्ता भिन्न रही।

 आजादपुर मंडी से लहसुन के तेजी मंदी रिपोर्ट 

लहसुन की गुणवत्ता और मंडियों में उसकी आवक को लेकर ताज़ा जानकारी मिली है। आजादपुर मंडी समेत अन्य प्रमुख मंडियों में लहसुन का बाजार काफी टाइट चल रहा है। व्यपारियों के अनुसार, हिमाचल और पंजाब के लहसुन की क्वालिटी अच्छी है, लेकिन बहुत सारी जगहों पर गर्मी के कारण माल खराब भी हुआ है।

आवक और स्टॉक:

  • हिमाचल, पंजाब, यूपी, और कोटा से रोज चार पाच  गाड़ियाँ लहसुन की आ रही हैं। सभी मंडियों मे से एक एक गाड़ी आ रही है 
  • अगस्त और सितंबर में काफी स्टॉक निकलेगा, क्योंकि यह समय स्टॉक निकालने का होता है। हिमाचल में माल साफ और अच्छा है, वहीं पंजाब में भी गुणवत्ता बढ़िया है।
  • राजस्थान और एमपी में भी काफी स्टॉक है, जो आने वाले महीनों में बाजार में आएगा।

आज के लहसुन के भाव:

  • देसी लहसुन:

    • ₹100 से ₹180 प्रति किलो
  • हिमाचल लहसुन:

    • ₹140 से ₹200 प्रति किलो
    • अच्छी ग्रेडिंग का माल ₹190-₹210 प्रति किलो
  • श्रीनगर और ऊटी का लहसुन:

    • ऊटी लहसुन ₹180-₹200 प्रति किलो
  • एमपी और पंजाब का लहसुन:

    • ₹100 से ₹180 प्रति किलो
    • बेहतर क्वालिटी का माल ₹180-₹200 प्रति किलो
  • यूपी का लहसुन:

    • ₹100 से ₹180 प्रति किलो
    • अच्छा क्वालिटी का माल उपलब्ध है
  • पंजाब के  लहसुन का भाव 200 रुपये किलो तक चल रहा है

मंदसौर मंडी में आज लहसुन की विभिन्न क्वालिटीज़ के साथ भाव  

  1. उत्तम क्वालिटी (फुल गोला, एक्स्ट्रा फुल गोला, सिंगल बम)

    • ₹20,800 प्रति क्विंटल
    •  ₹21,100 प्रति क्विंटल
  2. औसत क्वालिटी (फुल गोला, एक्स्ट्रा फुल गोला, मिक्स साइज)

    •  ₹18,000 प्रति क्विंटल
    • ₹16,500 प्रति क्विंटल
    • ₹14,800 प्रति क्विंटल
  3. हल्की क्वालिटी (लड्डू पैटर्न, मीडियम क्वालिटी) (जड़ें और पीलेपन की कमी है )

    • ₹12,600 प्रति क्विंटल
    • ₹9,600 प्रति क्विंटल
    •  ₹8,501 प्रति क्विंटल

विशेष नोट्स:

  • पर्दा (कवरिंग) और वाइटनेस (सफेदी) को अच्छे लहसुन के भाव में महत्वपूर्ण माना गया है।
  • लहसुन के साइज (फुल गोला, एक्स्ट्रा फुल गोला, सिंगल बम) का भी भाव पर प्रभाव देखा गया।
  • सफाई और माल की ताजगी (जड़ें साफ करना, पीलेपन की कमी) भी भाव निर्धारण में महत्वपूर्ण रही।
  • जिन लहसुन में थोड़ा पीलापन या कालापन था, उनके भाव अपेक्षाकृत कम रहे।

 

News Hub