Movie prime

विदेशी बाजारों से क्या है अपडेट | आज कैसा रहेगा सरसों का बाजार | देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

mustard report today

किसान साथियो सरसों के बाजार में खींचातानी चल रही है। विदेशी बाजारों में चल रही नकरात्मक खबरें भाव को नीचे की तरफ खींच रही हैं। जबकि घरेलू बाजार में भाव इतने नीचे आ चुके हैं कि अब इससे नीचे जाने पर किसानों के ही पड़ते नहीं लग रहे। ऐसे में चक्र यही चल रहा है कि सुबह के बाजार में विदेशी बाजारों के रूझान को देखकर कमजोरी भले ही आ जाए लेकिन शाम को भाव 25-50 रुपये बढ़ ही जाते हैं। यही कारण है कि इतने दिनों से चल रही बुरी खबरों के बावजूद भी सरसों के भाव ने अपने पिछले low को नहीं तोड़ा है। आज की रिपोर्ट में हम सरसों की तेजी मंदी को लेकर चर्चा करेंगे। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
गुरुवार के बाजार की बात करें तो नीचे दाम पर तेल मिलों की खरीद बढ़ने के कारण घरेलू बाजार में सरसों की कीमतें तेज हुई। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 50 रुपये तेज होकर दाम 5,250 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। जबकि सरसों तेल के दाम 13 रुपये प्रति 10 किलो तेज हुए। भरतपुर के बजाए में भी सुधार हुआ और सरसों का अंतिम भाव 4915 का रहा। दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों के भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल सुधरकर 5100 पर बंद हुए। रेवाड़ी मंडी में प्राइवेट खरीद में सरसों का रेट 4900 तक बोला गए इस दौरान सरसों की दैनिक आवक 8.50 लाख बोरियों के पूर्व स्तर पर स्थिर बनी रही।

प्लांटों ने बढ़ाए सरसों के रेट
ब्रांडेड तेल मिलों ने सरसों के खरीद भाव में बढ़ोतरी की। सलोनी प्लान्ट पर सरसों के भाव जो कि एक दिन पहले 5500 तक गिर गए थे बाद में तेज होकर 5700 पर बंद हुए। आगरा में शारदा और BP प्लान्ट पर भाव में 100 रुपये की तेजी दर्ज की गई और अंतिम भाव 5400 और 5500 के रहे।

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की श्री गंगानगर मंडी में सरसों का रेट 4700 श्री विजयनगर मंडी में सरसों का टॉप रेट 4675 नोहर मंडी में सरसों का भाव 4650 रावला मंडी में सरसों का रेट 4695 सुमेरपुर मंडी में सरसों का टॉप भाव 4910 जोधपुर मंडी में सरसों का भाव 4910 बारा मंडी में सरसों का रेट 4799 मेड़ता मंडी में सरसों का भाव 4900 खेरली मंडी में सरसों का भाव 4950, जैतसर मंडी में सरसों का भाव 4475 घड़साना मंडी में सरसों का भाव 4660 गज सिंह पुर मंडी में सरसों का भाव 4645 श्रीकरणपुर मंडी में सरसों का भाव 4537 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का टॉप रेट 4747 आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 4700 सिरसा मंडी में सरसों का रेट 4625 फतेहाबाद मंडी में सरसों का भाव 4650 ग्वालियर मंडी में सरसों का भाव 4700 अशोकनगर मंडी में सरसों का रेट 4600 अलीगढ़ मंडी में सरसों का रेट 4750  मंदसौर मंडी में सरसों का भाव 4700 कटनी मंडी में सरसों का रेट 4800 नीमच मंडी में सरसों का भाव 4900 विदिशा मंडी में पीली सरसों का भाव 5300 हिंडौन मंडी में सरसों का भाव 4960 अलवर मंडी में सरसों का भाव 4900 और चरखी दादरी में सरसों का भाव ₹5000 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया

विदेशों से क्या है खबर
किसान साथियो विदेशी बाजारों में भारी उठापटक चल रही है। मलेशिया में खाद्वय तेलों की कीमतों में लगातार गिरावट बनी हुई है। व्यापारियों के अनुसार पाम तेल का उत्पादन अनुमान बढ़ने के साथ ही कमजोर निर्यात मांग के कारण विदेशी बाजार में खाद्वय तेलों के दाम कमजोर हुए है। बढ़ते उत्पादन की उम्मीद से मलेशियाई पाम तेल वायदा लगातार चौथे सत्र में गिरावट के साथ 20 दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। जानकारों के अनुसार पहले ही इंडोनेशिया में पाम के उत्पादन अनुमान में बढ़ोतरी का अनुमान था। साथ ही काला सागर निर्यात सौदे के विस्तार ने भी वैश्विक स्तर पर आपूर्ति की संभावनाएं और बढ़ा दी हैं।
बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (BMD) पर अगस्त डिलीवरी के पाम तेल वायदा अनुबंध में 39 रिंगिट यानी 1.14 % की गिरावट आकर भाव 3,395 रिंगिट प्रति टन रह गए। हालांकि शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया तेल की कीमतें 0.3 % बढ़ी। डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध 0.3 % कमजोर हो गया, जबकि इसका पाम तेल वायदा अनुबंध भी 0.8 % टूट गया। यूक्रेन ब्लैक सी ग्रेन डील को और दो महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है, इससे विश्व बाजार में खाद्वय तेलों की आपूर्ति बढ़ेगी।

तेल और खल का रेट
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें 13-13 रुपये तेज होकर भाव क्रमश - 981 रुपये और 971 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। सरसों खल के भाव भी 2505 के रहे।

सरसों की समीक्षा
किसान साथियो हम मानते हैं कि घरेलू बाजार में नीचे के भाव पर तेल मिलों की खरीद से सरसों की कीमतों में सुधार आया है लेकिन हम बार बार कह रहे हैं कि सरसों में बड़ी तेजी के आसार फ़िलहाल नहीं है। खबर आ रही है कि Solvent Extractor Association (Sea) ने मार्च 2023 के दौरान बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान के कारण सरसों की फसल के आरंभिक उत्पादन अनुमान को 115.25 लाख टन से घटाकर 111.80 लाख टन कर दिया है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सरसों की खड़ी फसल प्रभावित हुई थी। देखने वाली बात यह है कि उत्पादन का कम बताया जाना भाव को कितना सपोर्ट करता है। उत्पादक राज्यों की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक अभी बनी रहेगी, साथ ही आगे जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी, सरसों तेल में ग्राहकी में भी कमी आयेगी । इसलिए तेल मिलें केवल जरुरत के हिसाब से ही सरसों की खरीद करेंगी जिसके कारण अगले कुछ समय तक तेजी बनना मुश्किल है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।