Movie prime

कैसा रहेगा आज सरसों का मार्केट | देखें सरसों की ताजा रिपोर्ट

TEJI MANDI REPORT

किसान साथियो सरसों के बाजार में अब ट्रेंड ऐसा हो गया है कि अच्छी खबर आने पर बाजार बढ़ता नहीं है और थोड़ी सी भी नेगेटिव खबर आते ही बाजार गिरने लग जाता है। कहने का मतलब यह है कि सरसों में माहौल निगेटिविटी का बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में तेल तिलहन के बाजार में अच्छी खबरें भी आयी हैं। हालांकि ये खबरें बाजार को उठा नहीं पायी हैं लेकिन तेज गिरावट पर ब्रेक जरूर लगाया है। आज की रिपोर्ट में हम सरसों के बाजार की खबरों को जानेंगे और आने वाले समय में सरसों के भाव की दिशा दशा पर चर्चा करेंगे  WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

ताजा मार्केट अपडेट
जयपुर के बाजार में 42 कंडीशन सरसों के 6000 के स्तर पर अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। जैसे ही भाव इस स्तर के नीचे जाते हैं सरसों में खरीद लौट आती है और भाव फिर से 6000 के उपर चले जाते हैं। सोमवार को नीचे दाम पर तेल मिलों की मांग बढ़ने के कारण घरेलू बाजार में सरसों के भाव में स्थिरता से लेकर मामूली तेजी का माहौल देखने को मिला आया। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 25 रुपये बढ़कर दाम 6,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। जबकि भरतपुर में सरसों का रेट 5713 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। इसके अलावा दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों का रेट 5950, देई मंडी में 5750, अलवर में 5750, रेवाड़ी मंडी में 40 लैब सरसों 5775, च दादरी में 40 लैब 5800 भिवानी 40 लैब रेट 5725 और सिरसा मंडी में 42 लैब सरसों का भाव 5800 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा  बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 13 February 2023

प्लांटों पर क्या रहे भाव
 ब्रांडेड कंपनियों में सलोनी प्लांट पर सुबह में सरसों के भाव 6600 के आसपास खुले थे लेकिन शाम होते होते 50-50 करके तीन बार कटौती की और भाव ₹150 तक गिरा दिए। सलोनी प्लान्ट पर अंतिम भाव 6450 के रहे। इसके अलावा आगरा BP और शारदा प्लान्ट पर सरसों का रेट 6250 और गोयल कोटा पर 5750 के भाव रहे।

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का भाव 5440 संगरिया मंडी में सरसों का रेट 5350 श्री गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 5700 अनूपगढ़ मंडी में सरसों का भाव 5510 पदमपुर मंडी में सरसों का भाव 5485 देवली मंडी में सरसों का टॉप भाव 5600 रामगंज मंडी में सरसों ग्वार रेट 5460 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा । हरियाणा की आदमपुर मंडी में 40 लैब सरसों का रेट 5530 भट्टू मंडी में सरसों का भाव 5636 सिवानी मंडी में नॉन कंडीशन सरसों का रेट 5250 और 40 लैब का रेट 5650, बरवाला मंडी में सरसों का भाव 5550 और नजफगढ़ मंडी में सरसों का भाव ₹5500 प्रति क्विंटल तक रहा। बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 13 February 2023

विदेशी बाजारों की अपडेट
व्यापारियों के अनुसार विदेशी बाजार में आज खाद्य तेलों की कीमतों में मिलाजुला रुख बना हुआ है। मलेशिया में पाम तेल के भाव में जहां हल्का सुधार आया, वही शिकागों में सोया तेल की कीमतें कमजोर हुई । बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, बीएमडी पर अप्रैल डिलीवरी के पाम ऑयल वायदा अनुबंध में 8 रिंगिट का सुधार आकर भाव 3,939 रिंगिट प्रति टन हो गए। इस दौरान शिकागों में सोया तेल के मार्च वायदा अनुबंध में भाव 0.64 सेंट कमजोर हुए। देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 13 Feb 2023
इंडोनेशिया से क्या है खबर
इंडोनेशिया द्वारा रमजान के मौके पर अपने घरेलू बाजार में खाद्य तेलों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए निर्यात नियमों में सख्ती की जा रही है। इससे भारत में पाम तेल के मूल्यों पर अधिक असर आने की संभावना नहीं है। जानकारों के अनुसार नवंबर 2022 से लेकर अब पाम तेल का आयात 25 प्रतिशत बढ़कर 4.5 मिलियन टन के स्तर पर पहुंच गया है और भारतीय स्टॉक भी पहली फरवरी तक 3.6 मिलियन टन तक बढ़ गया है। रमजान की अवधि अप्रैल के तीसरे सप्ताह में समाप्त होने वाली है और इस साल इंडोनेशिया द्वारा पाम तेल के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी पिछले साल वह इस प्रकार का कठोर कदम उठाकर खुद अपने लिए संकट पैदा कर चुका है। हालांकि पिछले दो- तीन दिन से भारत में विदेशी आयातित तेलों पर ड्यूटी बढ़ाए जाने की चर्चाएं चल रही है, जिससे पाम तेल में हल्की तेजी दर्ज हुई। इसके बावजूद मलेशिया पाम तेल वायदा केएलसी 4 हजार के स्तर को तोड़ने में नाकाम रहा। विदेशी बाजारों का क्या मिल रहे संकेत | क्या रुकेगी सरसों में गिरावट | सरसों की सबसे सटीक रिपोर्ट

तेल और खल भाव
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें सोमवार को 5-5 रुपये तेज होकर भाव क्रमशः 1198 रुपये और 1188 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। जबकि च दादरी में सरसों तेल एक्सपेलर की कीमतें सोमवार को 15 रुपये तेज होकर भाव 1180 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। इस दौरान जयपुर में सरसों खल की कीमतें 25 रुपये तेज होकर भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

सरसों की आवक बढ़ी
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक सोमवार को 3.75 लाख बोरियों की हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में भी इसकी आवक तीन लाख बोरियों की हुई थी। राज्यवार सरसों की आवक को देखें तो राजस्थान में सरसों की आवक 125000 बोरी मध्य प्रदेश में 50000 बोरी उत्तर प्रदेश में 50000 बोरी हरियाणा और पंजाब में 10000 बोरी गुजरात में 35000 बोरी और अन्य अन्य राज्यों से 70000 बोरी सरसों की आवक हुई। लिंगानुपात के आंकड़े जारी, जींद रहा टॉप पर तो चरखी दादरी सबसे फिसड्डी

सरसों में तेजी के आसार कम
आगामी दिनों में नई सरसों की आवक उत्पादक राज्यों की मंडियों में बढ़ेगी। चालू सीजन में जहां सरसों का उत्पादन अनुमान ज्यादा है, वहीं पुरानी सरसों का बकाया स्टॉक भी ज्यादा बचा हुआ है। इसलिए सरसों की कीमतों में बड़ी तेजी के आसार नहीं है। आने वाले कुछ दिनों में सरसों की आवक को देखकर कुल उत्पादन का अंदाजा लग सकेगा। मंडी भाव टुडे का मानना है कि इस साल सरसों का उत्पादन 100 लाख टन तक हो सकता है। हालांकि बाजार में 125 लाख टन उत्पादन की खबरें भी आम हैं। उत्पादन अगर 125 लाख टन भी होता है तब भी यहां से आगे सरसों में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है भाव पहले ही अपने निम्नतम स्तर के आसपास घूम रहे हैं। व्यापार अपने विवेक से करें।