Movie prime

भारतीय तेल बाजार और मलेशिया KLC के भावों को कितना फॉलो करता है - अप्रैल महीने की रिपोर्ट में जाने

भारतीय तेल बाजार और मलेशिया KLC के भावों को कितना फॉलो करता है - अप्रैल महीने की रिपोर्ट में जाने
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो और व्यापारी भाइयो, भारतीय बाजारों में तेल तिलहन के व्यापारी अक्सर KLC और CBOT के रूझान को देखकर बाजार में तेजी मंदी का अंदाजा लगाते हैं। लेकिन इस बात पर कोई ध्यान नहीं देता कि भारतीय बाजार की तेजी मंदी विदेशी बाजारों पर कितना निर्भर करती है। अप्रैल 2025 के पूरे महीने में मलेशिया के पाम तेल बाजार (KLC) और भारत के तेल बाजार (जैसे RBD कांडला, सोया रिफाइंड इंदौर, सनरिफ काकीनाडा, कोल्हू जयपुर) के भावों के बीच क्या तालमेल रहा, उसका आसान भाषा में विश्लेषण नीचे दिया गया है।

 KLC में सबसे बड़ी गिरावट (5 अप्रैल सप्ताह):
KLC 1 अप्रैल को 4517 से गिरकर 8 अप्रैल को 4008 तक आया (9.3% गिरावट)। इसी दौरान RBD कांडला 1350 से गिरकर 1280 तक आया (5.18% गिरावट)।
सोया रिफ इंदौर 1300 से 1275, सनरिफ काकीनाडा 1390 से 1370 और कच्ची घानी जयपुर 1345 से 1320 तक गिरा।
यह संकेत देता है कि भारतीय बाजार ने KLC के ट्रेंड को करीब 70-80% तक फॉलो किया।

सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊

15 से 17 अप्रैल
KLC में हल्की हलचल रही, लेकिन भारत में तेल के भाव ज्यादा नहीं बदले। यानी इस समय भारत ने KLC की चाल को ज़्यादा नहीं माना।

18 अप्रैल
KLC में फिर गिरावट हुई और भारत में भी भाव नीचे आ गए। मतलब दोनों बाजारों की चाल एक जैसी रही।

22 से 25 अप्रैल
KLC में अच्छा सुधार हुआ और भारत में भी तेल के भाव चढ़े। यानी फिर से सीधा असर देखने को मिला।

29 अप्रैल
KLC फिर गिरा और भारत के तेल बाजारों में भी मंदी आई। यानी इस दिन भी भारत ने मलेशिया को फॉलो किया।

दिनांक        सहसंबंध स्थिति    विवरण         
1-8 अप्रैल           मजबूत    KLC में गिरावट, भारत के बाजार भी नीचे        
15-17 अप्रैल     कमज़ोर    KLC में हलचल, भारत में भाव स्थिर        
18 अप्रैल             मजबूत    KLC में गिरावट, भारत में भी भाव गिरे        
22-25 अप्रैल    मजबूत    KLC में तेजी, भारत में भी तेजी        
29 अप्रैल            मजबूत    KLC में गिरावट, भारत में भी गिरावट        

सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊
                
ओवर ऑल पिक्चर
अप्रैल के ज़्यादातर दिनों में भारत के तेल बाजार ने मलेशिया (KLC) की चाल को फॉलो किया। जब KLC चढ़ा, भारत में भी भाव चढ़े। जब वहाँ गिरावट आई, तो भारत में भी भाव नीचे आए। हालांकि कुछ दिन ऐसे भी रहे जब भारत के बाजार अपनी घरेलू मांग या सप्लाई के आधार पर चले और KLC से अलग रहे।

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।

News Hub