Movie prime

निर्यात घटा फिर भी बासमती तेज क्या कह रहे जानकार ? ताजा अपडेट 1121 धान का भाव 4000

क्या धान 1121 का भाव फिर से 4000 रु जा सकता है ? धान का भाव व आगे की स्थिति : दोस्तों, जैसा की हम आपको पहले की रिपोर्ट्स में बता चुके हैं की इस साल निर्यात में भारी कमी देखने को मिल रही है। बासमती का निर्यात पिछली साल इस समय तक 20 लाख
निर्यात घटा फिर भी बासमती तेज क्या कह रहे जानकार ? ताजा अपडेट 1121 धान का भाव 4000

क्या धान 1121 का भाव फिर से 4000 रु जा सकता है ?

धान का भाव व आगे की स्थिति : दोस्तों, जैसा की हम आपको पहले की रिपोर्ट्स में बता चुके हैं की इस साल निर्यात में भारी कमी देखने को मिल रही है। बासमती का निर्यात पिछली साल इस समय तक 20 लाख टन का था, जोकि इस सीजन में मात्र 2 लाख टन का ही निर्यात सौदा फाइनल हुआ है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल किसानों के मन में यह है की निर्यात घटने के बावजूद भी जानकार ऐसा क्यों कह रहे हैं की भाव बढ़ेगा ? तो चलिए दोस्तों, जानते है धान की पूरी अपडेट।

अनाज की डिमांड अनाज से ही पूरी की जा सकती है इसका कोई विकल्प नहीं हो सकता है।

निर्यात में देरी, लेकिन आयातकों को आना ही होगा

दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दें की भारत से कौन-कौन से देश चावल का आयात करते हैं।

  • सऊदी भारत से हर साल लगभग 8-10 लाख टन बासमती लेता है। जोकि इस साल तक 2 लाख का ही सौदा हुआ है।
  • ईरान सबसे ज्यादा लगभग 12 लाख टन माल लरता है।
  • इराक़ लगभग 5 लाख टन का आयत करता है।
  • बाकी बचा लगभग 10 लाख टन माल का आयात यूरोप व अन्य देशों द्वारा किया जाता है। लेकिन अभी तक सऊदी को छोड़ कर किसी भी देश के साथ सौदा नहीं हुआ है।

क्या कहते हैं जानकार | बासमती तेजी मंदी को लेकर

एक प्रमुख अखबार के अनुसार कहा जा रहा है कि बासमती में अब पुराने भाव नहीं दिख सकते। लेकिन हम ऐसा बिल्कुल नहीं मान सकते। इसका कारण यह है कि पिछले एक साल में ना तो दुनिया की जनसंख्या घटी है ना चावल का उत्पादन बढ़ा है। तो ऐसे में डिमांड कैसे कम हो सकती है। आज नहीं तो कल डिमांड निकलनी ही है, डिमांड में देर सवेर की बात मानी जा सकती है। और निर्यात का आंकड़ा (40 लाख टन) तो पूरा होना ही है, भले ही कुछ देर हो सकती है।

सरसों और नरमा को देख कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि माहौल चाहे कैसा ही बनाया जाए,  अगर उत्पादन कम है तो भाव को बढ़ने से नहीं रोका जा सकता है। अनाज की डिमांड अनाज से ही पूरी की जा सकती है इसका कोई विकल्प नहीं हो सकता है।

आगे की स्थिति

दोस्तो जिस तरह से परिस्थितियां बन रही हैं ऐसा कहा जा सकता है कि यहां से आगे बाजार धीरे-धीरे तेजी की तरफ बढ़ सकता है। क्युकि डिमांड आने में समय लग रहा है ऐसे में ऐसा नहीं लगता बहुत जल्दी कोई बड़ी तेजी दिखेगी।

यह भी पढ़ें – अगले 15 दिन सरसों के लिए घातक | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 

यह भी पढ़ें – बासमती पर छाया संकट, भाव जा सकते हैं डाउन

यह भी पढ़ें – नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट | चीन व बांग्लादेश से बढ़ रही मांग, तेजी की संभावना प्रबल 

अपील | धान का भाव व धान तेजी मंदी रिपोर्ट

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले और हमारी वेबसाइट से भी अपडेट लेते रहे। वायदा कारोबार को भी लगातार मॉनिटर करते रहें। और अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंदी भाव टुडे ” को जरूर सब्सक्राइब करें।

धान के भाव 14 जनवरी 2022 | धान भाव

गंनौर मंडी धान का भाव

धान 1121 भाव ₹ 3611

समालखा मंडी

धान बासमती भाव ₹ 3302

गोहाना मंडी

धान 1121 भाव ₹ 3651
धान 1718 भाव ₹ 3571

नरवाना मंडी

धान 1121हाथ भाव ₹ 3700
नरमा भाव ₹ 9281

कलायत मंडी

धान बासमती भाव ₹ 3316

घरोंडा मंडी

धान 1718 भाव ₹ 3500
धान 1121 भाव ₹ 3561

गुलावठी मंडी

धान 1718 भाव ₹ 3401

फजिल्का मंडी

धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3521
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3411

रानियाँ मंडी धान का भाव

धान 1401 भाव ₹ 3521

रतिया मंडी

धान PB1 भाव ₹ 3201
धान 1401 भाव ₹ 3486

खैर मंडी

धान DP भाव ₹ 2951
धान 1718 भाव ₹ 3361
धान सुगन्ध भाव ₹ 2801
धान 1509 भाव ₹ 3151

कैथल मंडी धान का भाव

धान 1718 हाथ भाव ₹ 3475
धान बासमती भाव ₹ 3300

नरेला मंडी

धान 1718 हाथ भाव ₹ 3481
धान 1509 भाव ₹ 3125

टोहाना मंडी धान का भाव

धान 1718 भाव ₹ 3575
धान 1125 भाव ₹ 3580
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3680
धान 1401 भाव ₹ 3480
धान शबनम भाव ₹ 2711

सिरसा मंडी

धान 1401 भाव ₹ 3490
धान 1401 भाव ₹ 3200 से 3490
धान PB-1 भाव ₹ 3000 से 3221

जुलाना मंडी धान का भाव

धान बासमती 30 भाव ₹ 3281
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3695
धान 1718 भाव ₹ 3550

नूह मंडी धान का भाव

धान 1121 भाव ₹ 3500

फतेहाबाद मंडी

धान 1121 भाव ₹ 3730
धान 1509 भाव ₹ 3220
धान 1718 भाव ₹ 3335

बेरी मंडी धान का भाव

धान 1121 भाव ₹ 3571