Movie prime

बासमती पर छाया संकट, भाव जा सकते हैं डाउन | बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट | धान निर्यात खबर

टूट रही किसानों और व्यापारियों की आस धान निर्यात खबर व तेजी मंदी रिपोर्ट : दोस्तों, जैसा की हमने आपको पिछली रिपोर्ट में बताया था की बासमती में निर्यात के दो छोटे सौदे हुए, जिसकी वजह से निर्यातकों को एक आस लगी की अब शायद निर्यात रफ़्तार पकड़ेगा। लेकिन उन दो छोटे सौदों के अलावा
बासमती पर छाया संकट, भाव जा सकते हैं डाउन | बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट | धान निर्यात खबर

टूट रही किसानों और व्यापारियों की आस

धान निर्यात खबर व तेजी मंदी रिपोर्ट : दोस्तों, जैसा की हमने आपको पिछली रिपोर्ट में बताया था की बासमती में निर्यात के दो छोटे सौदे हुए, जिसकी वजह से निर्यातकों को एक आस लगी की अब शायद निर्यात रफ़्तार पकड़ेगा। लेकिन उन दो छोटे सौदों के अलावा अभी तक कोई अन्य सौदा सिरे नहीं चढ़ा है। इसके क्या मुख्य कारण है जानेंगे इस पोस्ट में।

पिछली रिपोर्ट की एक झलक, लेकिन इसके अलावा भी है 1 कारण

बासमती धान में मंदी के मुख्य कारण जो हमने आपको पिछली रिपोर्ट में बताये थे :-

  • निर्यात मांग का कमजोर होना – जानकारों का कहना है की इस सीजन में अभी तक लगभग 21% तक की गिरावट आ चुकी है। ट्रेडिशनल बासमती का ज्यादातर निर्यात सऊदी में होता है, जो इस बार काफी सुस्त है। और जानकारों का कहना है की अगर जल्द ही निर्यात सौदे नहीं हुए तो 40% तक की गिरावट आ सकती है।
  • सूत्रों की माने तो सऊदी सरकार की तरफ से अपने लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की वजह से निर्यात दर घटी है। हर साल सऊदी में अभी तक लगभग 8 से 10 लाख मीट्रिक टन माल चला जाता है, जोकि इस साल 1 लाख टन का भी नहीं हुआ।
  • कोरोना का नया वेरिएंट ( omicron ) ओमीक्रोंन  जिसकी वजह से व्यापारी व निर्यातक चिंचित –  कोरोना जैसी इस बड़ी महामारी में लॉकडाउन को लेकर निर्यात में एक अनिश्चितता बानी हुई है क्यूंकि ज्यादातर माल निर्यात होता है। और अगर सम्पूर्ण लॉकडाउन होता है तो व्यापारियों को भरी नुकसान होने की गुंजाइश है। इसिलए व्यापारी भी धान को ऊचें भावों पर लेने से कतरा रहे हैं। हरियाणा के कुछ जिलों में लोकडाउन की परिस्थिति बनने से बाजार थोड़ा सा बढ़ने के बाद फिर से सकते में आ गया है।

पिछले 2 सौदे जो हुए थे उसमे से 1 सौदा तो उसी कंपनी का था, जिसने सौदा पहले कैंसिल किया था। यह सौदा सिर्फ अपनी इज्जत बचने के लिए किया है। क्यूंकि अगर यह सौदा नहीं होता तो कोई भी भारतीय निर्यातक फिर कभी इस कंपनी के साथ भविष्य में सौदा नहीं करता।

सऊदी में हो रहे टूरिस्ट कम, जिससे निर्यात पर हो रहा असर

पिछले 2 सालों से कोरोना की वजह से सऊदी में जाने वाले टूरिस्टों की संख्या में भी काफी  कमी आई है। जैसा की आपको पता ही होगा की सऊदी का सारा कारोबार टूरिस्ट पर ही चलता है। और जब टूरिस्ट ही कम आ रहे है तो खाद्य पदार्थों की खपत भी कम ही होगी। इसलिए जानकारों का मानना है की इस बार बासमती निर्यात में  लगभग 40% तक की कमी देखने को मिल सकती है। तो इसी लिए निर्यातक काफी डरे हुए से है और अधिक भाव पर धन खरीदने से कतरा रहे हैं।

ईरान से आ सकती है अच्छी खबर | धान निर्यात खबर व तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तों, ईरान की तरफ से आयत व निर्यात की अच्छी खबर आ सकती है। और भारत इस खबर के लिए नज़र गड़ाए बैठा है। ईरान ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और कुछ विकसित देशों के बीच बैठक चल रही है। और अमेरिका की चीन से चल रही पर्तिस्पर्धा को देखते हुए इस बैठक में ईरान की तरफ कुक नरमी देखि जा सकती है। अगर यह बैठक सफल रही तो भारत ईरान से तेल का आयात कर सकता है।

ईरान का भी पूरा कारोबार तेल के ऊपर चलता है और वर्तमान में ईरान के ऊपर वर्ष 2018 से प्रतिबंद लगा हुआ है, जिसकी वजह से भारत को ईरान की बजाय अमेरिका और बाकी देशों से तेल का आयात करना पड़ रहा है। अगर ईरान से तेल का आयात होता है तो ईरान की तरफ भारत का निर्यात बढ़ेगा और 40 लाख मीट्रिक टन भारत का निर्यात आकड़ां पहुंचने में मदद करेगा।

सूत्रों के हवाले से खबर तेजी की उम्मीद  | धान निर्यात खबर व तेजी मंदी रिपोर्ट

जानकारों ने अभी और तेजी की उम्मीद जताई है। अगर एक तरफ निर्यात के आकड़ों पर डालें तो अभी निर्यात बड़ी संख्या में होना बाकी है। जिसकी वजह से भाव में तेजी की पूरी उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है की हाल फिलहाल निर्यात ना के बराबर है, फिर भी भाव में स्थिरता बनी हुई है और अगर निर्यात बढ़ता है तो भाव में तेजी आना लाजमी है।

अंत में एक अपील | धान निर्यात खबर

दोस्तों यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें और अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब मंडी भाव टुडे  को सब्सक्राइब करें ताकि आगे आने वाली हर जानकारी आपको वीडियो के माध्यम से भी मिल सके।

किसी भी फसल को खरीदने व् बेचने से पहले मंडियों के भाव अवश्य चेक कर लेवें। और कोई भी व्यापार अपने विवेक से करें, हमारी कोशिस आपको आगे की स्थिति के बारे में थोड़ी जानकारी देने की है बाकी आप अपने विवेक से काम लें।

यह भी पढ़ें – क्या ग्वार जायेगा 14000  पार; ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें – नरमा कपास तेजी मंडी रिपोर्ट 2022 

यह भी पढ़ें – किसको हुआ सबसे ज्यादा नुक्सान | बासमती धान तेजी मंदी

धान के भाव क्या रहे

नरवाना मंडी

1718/1125 हाथ भाव ₹3600
1718 /1125 कंबाइन भाव ₹3450

फतेहाबाद मंडी

धान 1121 भाव ₹3675
धान 1401 भाव ₹3385

बूंदी मंडी

धान 1121 भाव ₹3000 से 3290
धान 1718 भाव ₹2950 से 3151
धान 1509 भाव ₹2900 से 3050
धान सुगंधा भाव ₹2450 से 2715
आवक 10000 बैग्स

सिरसा मंडी

नरमा भाव ₹7000 से 9301
कपास भाव ₹6800 से 7279
धान 1401 भाव ₹3000 से 3404

मुक्तसर मंडी पंजाब

आवक 1500 बैग्स कंबाइन
धान 1121 भाव ₹ 3755
धान 1718 भाव ₹3500

डिबाई मंडी

धान 1718 भाव ₹3300
धान 1509 भाव ₹3150
धान 1121 भाव ₹3600
धान सुगंधा भाव ₹2850
धान सरबती भाव ₹2150

डबरा मंडी

आवक 8000 बैग्स
धान 1121 भाव ₹3300
धान 1718 भाव ₹3200
धान 1509 भाव ₹3000
धान सुगंधा भाव ₹2700

नरेला मंडी

धान सरबती भाव ₹2250
धान पैप्सी भाव ₹2301

सिरसा मंडी

धान Dp 1401 भाव ₹3407

अलीगढ़ मंडी

आवक 1200 बैग्स
धान 1121 भाव ₹3416
धान 1718 भाव ₹3340
धान सुगंधा भाव ₹2850
धान सरबती भाव ₹2251

रतिया मंडी

धान 1401 भाव ₹3391

टोहाना मंडी

धान 1401 भाव ₹3330

धान निर्यात खबर व तेजी मंदी रिपोर्ट, धान निर्यात खबर व तेजी मंदी रिपोर्ट , धान निर्यात की खबर  , धान निर्यात खबर क्या निकलकर आ रही