Movie prime

ग्वार क्या दोबारा से 14000 जायेगा ? | ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट

ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट : क्या ग्वार का भाव 14000 रूपए दोबारा से जा सकता है ? ये जानने से पहले देखते है इस सीजन में ग्वार का भाव कब और कितना रहा। 23 अगस्त को ग्वार का भाव लगभग 6500 रूपए था, जोकि 24 अगस्त को बढ़कर 7500 स आस
ग्वार क्या दोबारा से 14000 जायेगा ? | ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट

ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट

ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट : क्या ग्वार का भाव 14000 रूपए दोबारा से जा सकता है ? ये जानने से पहले देखते है इस सीजन में ग्वार का भाव कब और कितना रहा। 23 अगस्त को ग्वार का भाव लगभग 6500 रूपए था, जोकि 24 अगस्त को बढ़कर 7500 स आस – पास चला गया। और बात करें यदि 25 अगस्त की तो भाव ने जोरदार उछाल मारा और भाव सीधा 14000 रूपए पर टिका।

लेकिन  तब से गुलाची मारते मारते भाव अब 5300 से 6500 के बीच अपना बाजार करता हुआ नज़र आ रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल जो किसानों के मन में है वो यह है की क्या ग्वार दोबारा से 14000 के स्तर को छुएगा ? तो किसान भाइयों, आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की ग्वार में आगे की स्थिति के बारे में सटीक रिपोर्ट देना काफी मुश्किल है। लेकिन जो रिपोर्ट्स और आंकड़े निकलकर सामने आ रहे हैं उनके हिसाब से क्या स्थिति बन सकती है, वो हम इस यहाँ आपको बताएँगे।

क्या कहते हैं जानकार

विशेषज्ञों और जानकारों का कहना है की ग्वार में आगे कोई बड़ी औद्योगिक मांग नहीं दिखाई दे रही है तो जितना भी निर्यात अभी चल रहा है, उसी दर से निर्यात जारी रहेगा। लेकिन एक बड़ी विडम्बना (ओमिक्रोण कोरोना) ने दूसरे देशों से आने वाली मांग पर एक अंकुश लगा दिया  है। यही एक कारण है जिसकी वजह से औद्योगिक मांग में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें – नरमा कपास तेजी मंडी रिपोर्ट 2022 

यह भी पढ़ें – किसको हुआ सबसे ज्यादा नुक्सान | बासमती धान तेजी मंदी

यह भी पढ़ें – अगले महीने बढ़ सकते है सरसो के भाव, जानिए क्या है पूरी रिपोर्ट 

और क्या कारण है जिससे भाव पर असर हो रहा है

ओमिक्रोण कोरोना वायरस तो एक बड़ी वजह है ही जिससे ग्वार के भाव पर गहरा असर पड़ा है। लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढाव भी ग्वार गम और ग्वार सीड के भाव को बढ़ने से रोक रहा है। आवकों में कोई परिवर्तन ना होना भी ग्वार के भाव को स्थिर बनाने का काम कर रहा है।

आगे क्या बन रही स्थिति | ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट

जानकारों का यह मानना है की ग्वार की सही दिशा बनने में अभी 10 से 15 दिन और लग सकते हैं। क्यूंकि ग्वार का निर्यात हाल – फिलहाल एक स्थिर रूप में चल रहा है। ज्यों ही कोई बाहरी डिमांड आती है, ग्वार एक बार फिर तेजी की तरफ बढ़ सकता है। लेकिन हमें इन्तजार हैउस डिमांड का।

कुछ दिन पहले एक खबर ने सभी के कान खड़े कर दिए थे  की अमेरिका ने ग्वार गम के निर्यात को मंजूरी दी। उसी खबर का असर ये हुआ था की भाव में जबरजस्त उछाल मारा, लेकिन बाद में भाव फिर से लगातार औंधे मुँह गिर कर 5500 से 6500 के बिच नज़र आया। जैसा की हमने आपको बताया की जानकार ये कह रहे है ग्वार की सही दिशा बनने में अभी 10 से 15 दिन और लग सकते हैं तब तक ग्वार अपने इसी भाव पर बाजार करता हुआ नज़र आएगा।

आगे कुछ नयी जानकारी मिलेगी तो आपको हम जरूर अवगत करेंगे।

अंत में एक अपील

दोस्तों यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें और अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब मंडी भाव टुडे    करें , ताकि आगे आने वाली हर जानकारी आपको वीडियो के माध्यम से भी मिल सके।

किसी भी फसल को खरीदने व बेचने से पहले मंडियों के भाव अवश्य चेक कर लेवें। और कोई भी व्यापार अपने विवेक से करें, हमारी कोशिस आपको आगे की स्थिति के बारे में थोड़ी जानकारी देने की है बाकी आप अपने विवेक से काम लें। आप पढ़ रहे हैं ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट

ग्वार के भाव कुछ बड़ी मंडियों में

आदमपुर मंडी – 5000 से 5550 रूपए

नोहर मंडी – 5100 से 5911 रूपए

सिरसा मंडी – 5000 से 5698 रूपए

ऐलनाबाद मंडी – 4900 से 5815 रूपए

बीकानेर मंडी – 3800 से 4000 रूपए

सूरतगढ़ मंडी – 5535 से 5800 रूपए

उदयपुर मंडी – 5000 से 5100 रूपए

आदमपुर मंडी – 5100 से 5749 रूपए

नोहर मंडी – 5100 से 5872 रूपए

रावतसर मंडी – 5200 से 5840 रूपए

संगरिया मंडी – 5000 से 5450 रूपए

हनुमानगढ़ मंडी – 5000 से 5800 रूपए

ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट

ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट