Movie prime

सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट | अगले 15 दिन सरसों के लिए घातक | इस कारणों से बढ़ेंगे भाव

आने वाले 15 दिन करेंगे सरसों का भाव निर्धारित सरसों तेजी मंदी क्या रहेगी अगले 15 दिन : दोस्तों, सरसो की फसल का नया सीजन आने को है और नए सीजन में मार्च के महीने तक सरसो की आवक शुरू हो जाएगी। लेकिन आने वाले अगले 15 दिन सरसों के लिए बहुत घातक सिद्ध हो
सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट | अगले 15 दिन सरसों के लिए घातक | इस कारणों से बढ़ेंगे भाव

आने वाले 15 दिन करेंगे सरसों का भाव निर्धारित

सरसों तेजी मंदी क्या रहेगी अगले 15 दिन : दोस्तों, सरसो की फसल का नया  सीजन आने को है और नए सीजन में मार्च  के महीने तक सरसो की आवक शुरू हो जाएगी। लेकिन आने वाले अगले 15 दिन सरसों के लिए बहुत घातक सिद्ध हो सकते हैं। इस पोस्ट में हम इसी चीज़ पर डिसकस करेंगे की आने वाले दिनों में सरसों का भाव क्या ऊपर जायेगा या फिर दोबारा धड़ाम से गिरेगा।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

दोस्तों, जैसा की हमने आपको पिछली रिपोर्ट में बताया था की मंडियों में सरसों की आवक बिलकुल शून्य हो चुकी है। ऐसे में जानकारों का कहना है की आगे आने वाले 15 दिन सरसों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। और यहाँ से आगे सरसों का भविष्य मौसम और पुरानी सरसों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

सरसों का भविष्य अगले 15 दिन ( सरसों तेजी मंदी )

अगर बात करें सरसों में आने वाले 15 दिन और उसके बाद के भविष्य की तो यह 80% मौसम पर निर्भर है और 20% पुरानी सरसों की उपलब्धता पर। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से शुक्रवार (3 दिन) राजस्थान के साथ- साथ उत्तरी भारत के अधिकतर इलाकों में बरसात हो सकती है और कहीं कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

आने वाले 3 दिन के आलावा 15-16 जनवरी के आस पास दोबारा से मौसम ख़राब होने की खबर विभाग द्वारा दी गई है। जोकि फसल अभी पकने के लिए तैयार है, उसके लिए घातक सिद्ध हो सकती है। और अगर ऐसा होता है तो सरसों के भाव में भारी उछाल देखने को मिल सकता है।

सरसों में कितनी तेजी और आ सकती है

दोस्तों, अगर बात करें सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट की तो अभी हाल फिलहाल मंडियों में आवक ना के बराबर है और मौसम की सरसों पर कहर बरसाया तो पुरानी सरसों का भाव आसमान छू सकता है। लेकिन, अभी के भाव के लिए हम नहीं चाहते की आने वाली फसल नष्ट हो।

लेकिन फिर भी जानकारों के मुताबिक आने वाले 15 दिन तक सरसों में भारी मंदी की संभावना नहीं है। बल्कि 200 से 300 रु का सुधार जरूर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें – क्या ग्वार जायेगा 14000  पार; ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें – नरमा कपास तेजी मंडी रिपोर्ट 2022 

यह भी पढ़ें – किसको हुआ सबसे ज्यादा नुक्सान | बासमती धान तेजी मंदी

अपील

हमारा आपसे से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले और हमारी वेबसाइट से भी अपडेट लेते रहे।

सरसों का भाव | सरसों तेजी मंदी

जयपुर भाव – ₹7500 से 7525
दिल्ली भाव – ₹7150 से 7200
आगरा / शमशाबाद /दिगनेर सलोनी – 8200 भाव डाउन ₹50
अलवर सलोनी भाव – ₹8100 भाव डाउन ₹50
कोटा सलोनी भाव – ₹8100 भाव डाउन ₹50
आगरा बीपी भाव – ₹7950 भाव डाउन ₹50
आगरा शारदा भाव – ₹7950 भाव डाउन ₹50
गंगानगर भाव – ₹6600 से 6650 आवक 150
गंगापुर सिटी भाव – ₹7250 से 7275 आवक 250
अलवर (कंडीसन)भाव – ₹7350 से 7400 तेजी ₹50
खैरथल भाव – ₹7300
हिण्डौन सिटी भाव – ₹7300
गंगानगर भाव – ₹6600 से 6650 आवक 125
भरतपुर भाव – ₹7231 तेजी ₹70 से 80 आवक 1500
सुमेरपुर भाव – ₹7225
नागौर भाव – ₹6900 से 7000
बीकानेर भाव – ₹6900 से 7000
दीसा भाव – ₹6750 से 7000
जोधपुर भाव – ₹7225

सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट, सरसों तेजी मंदी अगले 15 दिन की