Movie prime

क्या नए सीजन में तेज होंगे बासमती के भाव | जाने इस रिपोर्ट में Basmati Rate Teji Mandi Report 13 july 2023

Basmati rate teji mandi report 13 july 2023
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बासमती में फिर से पनप रही है तेजी
किसान साथियो बासमती का बाजार लंबे ठहराव के बाद एक बार फिर से गर्म होने लगा है। पिछले दिनों साठी 1509 के बम्पर उत्पादन वाली फ़सल ने भाव को 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक गिरा दिया था। इस गिरावट के बाद पिछले तीन दिन से बासमती चावल बाजार के बाजार में हलचल तेज होने लगी है। दो से तीन दिन में सेला चावल के भाव 150 रु तक बढ़ गए हैं। आइए जानते हैं बासमती में तेजी की वज़ह क्या है ।

मंडी भाव टुडे पर हम अपनी रिपोर्ट में बताते रहते हैं कि बासमती सरसों और ग्वार का बाजार खबरों के आधार पर चलता है। बासमती को लेकर खबर आ रही है कि पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में हुई भारी बरसात और बाढ़ से बासमती के बड़े उत्पादक राज्यों हरियाणा और पंजाब में बासमती धान की फसल को अत्यधिक नुकसान होने की आशंका है। पंजाब और हरियाणा में बासमती की रोपाई का काम जोरों पर चल रहा है लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश ने हरियाणा पंजाब की धान बैल्ट में खेतों को पानी में डुबो दिया है। इसी इलाके में ही बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है।

जानकारों ने इस बार बासमती धान का उत्पादन 15-20 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद लगायी थी लेकिन अब तस्वीर बदल सकती है। हम मानते हैं कि फसल के नुकसान का सही आंकलन आने में समय लगेगा, किंतु बड़े नुक्सान की आशंका है और खेतों में ज्यादा पानी होने के कारण अब दोबारा से बिजाई रोपाई संभव नहीं है। बरसात से साठी धान को भी नुक्सान होने की खबर है।

 नुकसान की खबरों के बीच कुछ आयातक देशों से मांग की खबरें भी आ रही है। इसलिए स्टाकिस्ट और निर्यातक सक्रिय हो गए हैं। बासमती सेला चावल की मांग अधिक बतायी जा रही है है। इसलिए उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भाव 200-250 रु तक और बढ़ सकता है। बासमती के गिरते भाव को देखकर किसान आने वाले सीजन के भाव को लेकर मायूस हो रहे थे लेकिन अब जब बासमती के भाव सम्भलने लगे हैं तो उम्मीद बन रही है कि धान के भाव का हाल सरसों की तरह नहीं होगा। आपकी जानकारी के लिए बासमती धान और चावल के भाव नीचे दिए गए हैं

बासमती चावल के ताजा भाव
Basmati Rice Rate 13  जुलाई  2023
1121 चावल (1121 Basmati Rice Rate)
1121 सेला भाव ₹ 8000/8050 तेजी 100
1121 गोल्डन भाव ₹ 8500 से 8600 तेजी 100
1121 स्टीम भाव ₹ 9300/9450 तेजी 150

1718 चावल (1718 Basmati Rice Rate)
1718 सेला भाव ₹7650/7700 तेजी 100
1718 गोल्डन भाव ₹7900 /8150 तेजी 100
1718 स्टीम भाव ₹ 9000/9050 तेजी 100

1509 चावल (1509 Basmati Rice Rate)
1509 सेला भाव 6950/7000 तेजी 50
1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 7400 /7500 तेजी 50
1509 स्टीम भाव ₹ 8700/8850 तेजी 100

1401 चावल (1401 Basmati Rice Rate)
1401 स्टीम भाव ₹ 8800 /9000 तेजी 100

Taj Rice Rate
ताज सेला भाव ₹ 6000 - 6200 तेजी 100

Sugandha Rice Rate
सुगंधा सेला भाव ₹ 5850/5900 तेजी 0
सुगंधा गोल्डन भाव ₹ 6259/6300 मंदी 0
सुगंधा स्टीम भाव ₹ 7350 /7400 मंदी 0

सरबती चावल
सरबती सेला भाव ₹ 5200 से 5300 तेजी 0
सरबती गोल्डन सेला भाव ₹ 5600 से 5650 तेजी 0
सरबती स्टीम भाव ₹ 6000/6150 तेजी 0

RH10 चावल (RH10 Rice Rate)
RH10 सेला भाव ₹ 5100 से 5250 तेजी 0
RH10 गोल्डन सेला भाव ₹ 5650/5700 तेजी 0
RH10 स्टीम भाव ₹ 6300 /6400 तेजी 0

Pusa Rice Rate
Pusa सेला भाव ₹ 8000/8150  तेजी 150
Pusa गोल्डन भाव ₹ 8600/8650 तेजी 100
Pusa  Raw भाव ₹ 9100/9200 तेजी 150

PR 14 चावल (PR 14 Basmati Rice Rate)
PR 14 सेला भाव ₹ 4350/4400 तेजी 50
PR 14 गोल्डन भाव ₹ 4500/4550 तेजी 50
PR 14 स्टीम भाव ₹ 4350/4400 तेजी 50

सोना मसूरी
स्टीम भाव ₹ 3975-4000 तेजी 25

👉WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करे 

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट(Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।