Movie prime

उतार चढ़ाव के बीच सरसों फिर से डाउन देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

Sarso Ka rate

सरसों की आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियो हमने कल की रिपोर्ट में बताया था कि विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद घरेलु बाजार में भाव नहीं बढ़ रहे थे। यह एक संकेत था कि जैसे ही विदेशी बाजारों में कमजोरी आएगी भाव गिरेंगे। ठीक ऐसा ही देखने को मिला भी है। विभिन्न प्रकार के दबाव जैसे आवक बढ़ना, स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ने और तेल मिलों की मांग कमजोर बनी रहने के कारण घरेलू बाजार में गुरूवार को सरसों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली | जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 50 रुपये कमजोर होकर 6,875 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। सलोनी प्लांट ने भी 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव कमजोर करके 7225 रुपए पर पहुंचा दिया। हालांकि सरसों तेल में और बड़ी गिरावट की आशंका कम है, लेकिन 50 पैसे से एक रुपए प्रति किलोग्राम तक और नीचे आ सकता है।  आवक की बात करें तो मंडियों में सरसों की दैनिक आवक बढ़कर 2.30 लाख बोरियों की हुई।

विदेशी बाजारों में गिरावट

चार दिन की तेजी के बाद मलेशिया में पाम तेल की कीमतों में गुरूवार को गिरावट दर्ज की गई। जो कि स्वाभाविक था क्योंकि विदेशी बाजारों में पाम तेल पर दबाव बना हुआ था और चार दिन की तेजी के बाद गिरावट का आना लाजमी था। शिकागों में भी सोया तेल के भाव इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग में जहां दोपहर को कमजोरी दिख रही थी, वहीं शाम के सत्र में हल्का सुधार भी देखने को मिला। हालांकि अमेरिका में आज बाजार तेज खुले हैं। उधर संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में सोयाबीन की आपूर्ति को लेकर चिंता के कारण इसकी कीमतों में उतार चढाव की स्थिति बनी हुई है।

जैसा कि हमने बताया था कि इंडोनेशिया सरकार द्वारा शून्य शुल्क पर पाम तेल उत्पादों के निर्यात की समय सीमा को अक्टूबर अंत तक बढ़ाया गया है जिसके कारण मलेशिया में पाम तेल की कीमतों पर दबाव बना है। मलेशिया से पहली से 25 अगस्त तक पाम तेल निर्यात के आंकड़े जारी होंगे, जानकारों के अनुसार पहली से 20 अगस्त के निर्यात के को लेकर संशय बना हुआ है क्योंकि एक एजेंसी ने इसके बढ़ने तथा दूसरी ने निर्यात के घटने की बात कही है

सरकारी सख्ती और बढ़ी

अगस्त महीने की बात करें तो यहाँ पर भी तेलों को लेकर माहौल उतना अच्छा नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार त्योहारी सीजन के कारण घरेलू बाजार लगातार खाद्वय तेलों की कीमतों की समीक्षा कर रही है, घरेलू बाजार पर सख्त निगरानी है जबकि आयातित खाद्वय तेल सस्ते हैं। इसलिए हाजिर बाजार में अभी सरसों एवं इसके तेल के भाव में बड़ी तेजी के आसार बनते नहीं दिख रहे है।

विदेशी बाजार अपडेट

विदेशी बाजारों की बात करें तो बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, बीएमडी के नवंबर महीने के वायदा अनुबंध में 53 रिगिट की गिरावट आकर भाव 4,255 रिंगिट प्रति टन रह गए। जबकि शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड, (CBOT) पर सोया तेल की कीमतें आज इलेक्ट्रॉनिक व्यापार में शाम के सत्र में 0.05 फीसदी तेज हुई।

घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में भी गिरावट देखने को मिली है। जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें में गुरूवार को पांच-पांच रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमशः 1380 रुपये और 1370 रुपये प्रति 10 किलो रह गई। सरसों खल की कीमतों में भी 25 रुपये का मंदा आकर भाव 2600 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के ठंडा पड़ जाने के बाद सूरजमुखी तेल में आयात बढ़ने की संभावनाओं से गिरावट की आशंका है। हालांकि आयात गति काफी धीमी है, इसलिए गिरावट भी धीमी ही हो सकती है। बिनौला तेल भी स्थिर भाव पर कारोबार कर रहा है। कुछ जगहों पर थोड़ी बहुत नई फसल आनी शुरू हो गई है, इसलिए बिनौला तेल में अब बड़ी तेजी की संभावना कम है और बाजार कुछ दिन के लिए स्थिर हो सकता है।

सरसों की आवक बढ़ी

सरसों की आवक की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से सरसों की आवक में भी उछाल देखने को मिल रहा है। हाजिर मंडियों में गुरूवार को सरसों की दैनिक आवक 25 हजार बोरी बढ़कर 2.30 लाख बोरियों की हुई। राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से रही।

सरसों कुल आवक  राजस्थान आवक 95,000 मध्य प्रदेश आवक 20,000 उत्तर प्रदेश आवक 45,000 हरियाणा+पंजाब आवक 20,000 गुजरात आवक 10,000 अन्य आवक 40,000 कुल आवक 2,30,000 बोरी 

सरसों का ताजा भाव

जयपुर मंडी में सरसों भाव ₹ 6850/6875
दिल्ली मंडी में सरसों भाव ₹ 6600/6500
ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव ₹ 5650 से 6411
सुमेरपुर मंडी में सरसों भाव ₹ 6780

गंगापुर मंडी सरसो भाव ₹ 6725
निवाई मंडी सरसो भाव ₹ 6900
बीकानेर मंडी सरसो भाव ₹ 6000
बूंदी मंडी सरसो भाव ₹ 6200
नोहर मंडी सरसो भाव ₹ 6260
सिरसा मंडी सरसो भाव ₹ 6176

हिसार मंडी में सरसों भाव ₹ 6100 आवक 1500
बरवाला मंडी में सरसों भाव ₹ 6000 से 6050 आवक 50
जोधपुर मंडी में सरसों भाव ₹ 6200 से 7000

गोयल कोटा मंडी में सरसों का भाव ₹ 6700
पोरसा मंडी में सरसों भाव ₹ 6275 आवक 200
अलीगढ़ मंडी में सरसों भाव ₹ 6050 आवक 200
ग्वालियर मंडी में सरसों भाव ₹ 6100/6300 आवक 1000

बारां मंडी में सरसों भाव ₹ 5700 से 6126 आवक 3500
अलवर मंडी में सरसों भाव ₹ 6514
 खैरथल मंडी में सरसों भाव ₹ 6500 आवक 400
जबलपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 4500 से 5550
बीकानेर मंडी में सरसों का भाव ₹ 5800 से 6000
देवास मंडी में सरसों का भाव ₹ 5500 से 6000

सरसों 42%
आगरा शमशाबाद/दिगनेर भाव ₹ 7275
अलवर सलोनी भाव ₹ 7250
कोटा सलोनी भाव ₹ 7250
आगरा बीपी भाव ₹ 7150
आगरा शारदा भाव ₹ 7100

भरतपुर में सरसों भाव ₹ 6421 आवक 3000
कामा/ कुम्हेर /नदबई/डीग/नगर में सरसों के रेट 6421

हिसार मंडी
कंडीशन भाव ₹ 6100
मण्डी भाव ₹ 6000 आवक  1500 कट्टे

ग्वालियर मंडी
कंडीशन भाव ₹ 6500/655
मण्डी भाव ₹ 6200/6300 आवक 100

मुरैना मंडी
सरसों कंडीशन भाव ₹ 6450
मण्डी भाव ₹ 6350 आवक 600
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1360
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1340 भाव ₹ 2650

कोलकाता भाव ₹ 7050
पंजाब/हरियाणा भाव ₹ 6600
सतना मंडी में सरसों का भाव ₹ 5800 से 6300

जाओरा मंडी में सरसों का भाव ₹ 6000 से 6200
राठ मंडी में सरसों का भाव ₹ 6000
विदिशा मंडी में सरसों का भाव ₹ 5500
 मऊरानीपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 5500 से 6000
 भवानी मंडी में सरसों का भाव ₹ 5500 से 5900

धनेरा मंडी में सरसों भाव ₹ 5850
विशनगर मंडी में सरसों भाव ₹ 5585 से 6130
 डिबबली मंडी में सरसों भाव ₹ 5775
बूंदी मंडी में सरसों भाव ₹ 5991 से 6070
गरसाना मंडी में सरसों भाव ₹ 5951 से 6205
कमान मंडी में सरसों भाव ₹ 6340 से 8344

मलपुरा मंडी में सरसों भाव ₹ 6200 से 6221
नोखा मंडी में सरसों भाव ₹ 5500
पदमपुर मंडी में सरसों भाव ₹ 6571
श्रीगंगानगर मंडी में सरसों भाव ₹ 5750/6400
श्री विजयनगर मंडी सरसो भाव ₹ 5639 से 6206

जयपुर मंडी
सरसों भाव ₹ 6850/6875
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 13,790/13,800
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 13,690/13,700
सरसों खल भाव ₹ 2600/2605-15

दिल्ली मंडी
सरसो भाव ₹ 6600/6650
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1350

चरखी दादरी
सरसो भाव ₹ 6500/6550
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1340
सरसों खल भाव ₹ 2570

टोंक मंडी
सरसों भाव ₹ 6455
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1368

नेवाई मंडी
सरसों मंडी भाव ₹ 6500 आवक 500 बोरी
सरसों मिल डिलीवरी भाव ₹ 6900
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 13,700
सरसों खल भाव ₹ 2560

अलवर मंडी
सरसों कंडीशन भाव ₹ 6500 से 6525
 मंडी भाव ₹ 6000/6450 आवक 4500 कट्टे
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 13760
सरसों  एक्सपेलर भाव ₹ 13600
सरसों खल भाव ₹ 2575 से 2580

हापुर मंडी
सरसो भाव ₹ 7175
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1520

गंगानगर मंडी
सरसो भाव ₹ 5800/6200 डाउन 200
आवक 1200
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1330
सरसों का तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1360

सरसों तेल एक्सपेलर

जयपुर भाव1370
निवाई भाव ₹ 1345
दिल्ली भाव ₹ 1350
मुरैना भाव ₹ 1340
गंगानगर भाव ₹ 1330
गन्नौर भाव ₹ 1343
मुंबई भाव ₹ 1390

सरसों तेल कच्ची घानी

जयपुर भाव ₹ 1380
कोटा भाव ₹ 1380
निवाई भाव ₹ 1370
गंगानगर भाव ₹ 1360
गंगापुर भाव ₹ 1365
आदमपुर भाव ₹ 1360
मुरैना भाव ₹ 1360

सरसों खल

भारत मोदीनगर भाव ₹ 3161
इंजन मथुरा भाव ₹ 2751
शारदा आगरा भाव ₹ 2701
अमृत कुम्हेर भाव ₹ 3051
वीर बालक जयपुर भाव ₹ 2601
शताब्दी अलवर भाव ₹ 2651
चौधरी गाजियाबाद भाव ₹ 2951
इंजन भरतपुर भाव ₹ 2751