Movie prime

1 अक्टूबर से होगी धान की खरीद सुरु जाने क्या है व्यवस्था

1 oct se hogi dhan ki kharid
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

हड़ताल खत्म होने के बाद हरियाणा में 1 अक्टूबर से होगी धान खरीद जाने क्या है व्यवस्था 

 

किसान साथियो धान का सीजन  चुका है। धान की कटाई अब सिरे चढ़ने लगी है। बड़ी बड़ी मंडियों में तो 1509, सुगंधा, RS10 सरबती आदि वैरायटी के धान को बेचने के लिए किसान मंडी जाने भी लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में धान खरीद को लेकर किसान, आढ़तियों व सरकार के बीच टेंशन थी जो कि अब समाप्त हो चुकी है अब प्रदेश सरकार ने धान खरीद की तारीख एक अक्टूबर से शुरू करने की घोषणा कर दी है

अन्य राज्यों में भी धान खरीद (paddy purchase) की घोषणा कर दी गई है। उत्तरी भारत में धान के सीज़न मे बासमती की खरीद ज्यादा होती है जबकि शेष भारत में ज्यादातर राज्यों में MSP पर कॉमन और ग्रेड A धान  खरीद की जाती है। जहां तक हरियाणा की बात है धान की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक जारी रहेगी प्रदेश में सरकारी एजेंसियों द्वारा 400 से अधिक मंडियों में धान खरीदने की व्यवस्था की गयी है । सरकार के द्वारा इन सभी 400 मंडियों में खरीद के लिए पुख्ता इंतजाम का दावा किया गया है। सरकार ने सीज़न में 55 लाख मैट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा बासमती धान जो कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा जाता उसके लिए भी अच्छी व्यवस्था की बात कही गई है 

 साथियो हमने पहले भी बताया था कि हरियाणा सरकार ने बासमती, डुप्लीकेट बासमती और अन्य बासमती की वैरायटी पर 4% की बजाय अब सीधा ₹100 प्रति क्विंटल की फीस लगाने का निर्णय लिया है । इस ₹100 में से ₹50 मंडी बोर्ड को जाएंगे जबकि ₹50 हरियाणा ग्रामीण विकास फंड में उपकर के रूप में जमा होंगे। धान के अलावा बाजरा मक्का मूंग सूरजमुखी मूंगफली तिल अरहर और उड़द की भी एमएसपी पर खरीद की जाएगी 

बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 27 Sep 22

किस फसल के लिए कितनी मंडी 

धान के लिए  201, बाजरा के लिए  86, मक्का के लिए  19, मूंग के लिए  38, सूरजमुखी के लिए  9, मूंगफली के लिए  7, तिल के लिए  27, अरहर के लिए  22, उड़द के लिए 10 मंडियों में खरीद की व्यवस्था की गई है। 

सरकार के द्वारा विभिन्न एजेंसियां निम्न प्रकार से फसलों की खरीद करेंगी 

(a) खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा 50% खरीद की जाएगी।

(b) नाफेड द्वारा 30% की खरीद की जाएगी।

(c) हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा 15% की खरीद होगी।

(d) भारतीय खाद्य निगम द्वारा 5% धान की खरीद की जाएगी।

आज के मंडी भाव Anaj Mandi Rate today 27 Sep 22  

विभिन्न फसलों का MSP इस प्रकार से हैं 

(a) धान कॉमन के लिए ₹2040 प्रति क्विंटल

(b) धान ग्रेड ए के लिए ₹2060 प्रति क्विंटल

(c) बाजरा के लिए 2350 रुपए प्रति क्विंटल

(d)  मक्का के लिए 1962 रुपए प्रति क्विंटल

(e)  मूंग के लिए 7755 रुपए प्रति क्विंटल ।

(f)  सूरजमुखी के लिए 6400 रुपए प्रति क्विंटल।

(g)  मूंगफली के लिए ₹5850 प्रति क्विंटल

(h)  तिल के लिए 7830 रुपए प्रति क्विंटल

(i) अरहर और उड़द के लिए 6600 रुपए प्रति क्विंटल

News Hub