Movie prime

अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा आपके आसपास का मौसम | कहां होगी बारिश कहां बढ़ेगी गर्मी

अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा आपके आसपास का मौसम | कहां होगी बारिश कहां बढ़ेगी गर्मी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दोस्तों कल से ही उत्तर भारत में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य मैदानी इलाकों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जो पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों के मौसम में बदलाव लाएगा। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में भी आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेज़ी से महसूस किया जाएगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी में तापमान बढ़ने की संभावना है, और यह 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। साथ ही, 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 4 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 3 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, दिल्ली और एनसीआर में इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

3 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

सोमवार को राजधानी का मौसम खुशनुमा बना रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है, जबकि दिनभर बादल आंशिक रूप से छाए रह सकते हैं। हालांकि, वर्षा के कोई संकेत नहीं हैं। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 0.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था। बीते 24 घंटों में राजधानी में आद्रता का उच्चतम स्तर 94% और न्यूनतम स्तर 28% रहा।

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते  है। वहीं, 3 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान साफ रहेगा लेकिन तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

4 और 5 मार्च को हवाओं की रफ्तार होगी तेज़

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 4 और 5 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इस दौरान सुबह के समय हल्की धुंध भी बनी रहेगी।

आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान कैसा रहेगा?

3 मार्च: अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री, न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस

4 मार्च: अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री, न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस

5-7 मार्च: अधिकतम तापमान 25-29 डिग्री, न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री सेल्सियस

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी और बारिश

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 और 4 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही, पंजाब के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

किन राज्यों में बारिश और ओले गिर सकते है

मौसम विभाग ने 3 और 4 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पंजाब में 3 मार्च को ओलावृष्टि हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 2 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, दक्षिण भारत में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 2 मार्च को तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में बारिश होने की संभावना है। तटीय कर्नाटक में 2 और 3 मार्च के दौरान लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे वहां का तापमान काफी बढ़ सकता है।

पिछले 24 घंटे में कहां-कहां हुई बारिश?

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के सब-हिमालयी क्षेत्रों, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, असम, मेघालय, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, केरल और माहे में भी बरसात हुई। मिजोरम में कुछ स्थानों पर ओले गिरे।

तापमान में उतार-चढ़ाव के संकेत

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, उसके बाद 3 से 4 दिनों के अंदर तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। मध्य भारत में अगले 24 घंटे में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। और दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान तापमान में करीब 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इस दौरान हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ जाएगा।

मौसम का असर और सलाह

बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसानों को विशेष रूप से ध्यान रखना होगा, क्योंकि ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं, तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, इसलिए खुले में जाने से बचना चाहिए।

सोर्स मौसम विभाग 

👉 चावल के लाइव भाव देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।