Movie prime

क्या ग्वार का भाव होगा 14000 पार | ग्वार लगातार तेज, रोके या बेचे ? ग्वार तेजी मन्दी रिपोर्ट

क्या ग्वार का भाव दोबारा से होगा 14000 पार ग्वार का भाव व ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट : दोस्तो, कुछ दिन से ग्वार, धान, सरसों और कपास इन नक़दी फसलों के भाव को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इनमें सबसे ज्यादा उतार-चढाव ग्वार में देखने को मिल रहा है। दोस्तो इस रिपोर्ट
क्या ग्वार का भाव होगा 14000 पार | ग्वार लगातार तेज, रोके या बेचे ? ग्वार तेजी मन्दी रिपोर्ट

क्या ग्वार का भाव दोबारा से होगा 14000 पार

ग्वार का भाव व ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट : दोस्तो, कुछ दिन से ग्वार, धान, सरसों और कपास इन नक़दी फसलों के भाव को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इनमें सबसे ज्यादा उतार-चढाव ग्वार में देखने को मिल रहा है। दोस्तो इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आपको अंदाजा हो जाएगा कि ग्वार के भाव कहाँ तक जा सकते हैं।

क्या हैं मार्केट में ख़बरें : ग्वार का भाव | ग्वार गम का भाव

दोस्तो, जैसा कि आप सबको पता है कि ज्यादतर ग्वार उत्पादक क्षेत्रों में उत्पादन कम होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा विदेशो में गम के भाव ऊंचे होने के कारण निर्यात भी ऊंचे भावों पर हो रहा है। इन सब खबरों के चलते ग्वार में रुक रुक कर तेजी का रुख बना हुआ है।

हालाँकि ग्वार के मामले मे कोई भी ज्यादा रिस्क लेना नहीं चाह रहा है। क्युकि इसके भाव का नेचर बहुत ही ज्यादा वॉलाटाइल यानि उतार-चढ़ाव वाला है। सीजन की शुरुआत में ही सटोरियों के इंट्रेस्ट के चलते भाव बहुत ज्यादा उछल गए थे। अब जब चीजें सामान्य हो रही हैं, तो स्थाई तेजी आने में थोड़ा समय लग रहा है। हालांकि दूरगामी परिणाम बहुत तेजी वाला हो सकता है, ऐसा आभास हो रहा है।

कितना ग्वार है मार्केट में

अगर ग्वार के पुराने स्टॉक की बात करें तो इस बार उत्पादक क्षेत्रों और वितरक मंडियों में ग्वार की सप्लाई लगभग समाप्त हो गई है। दूसरी और इस सीज़न में आई हुई ग्वार की फसल खास तौर पर राजस्थान, हरियाणा, गुजरात सहित सभी उत्पादक राज्यों में 45-46 प्रतिशत तक कम आई है।

सूत्रों की माने तो ग्वार का टोटल उत्पादन 32-33 लाख बोरी से अधिक की उम्मीद नहीं है। जैसा कि आप सबको ज्ञात है कि ग्वार का सामान्य उत्पादन 65 लाख बोरी के आसपास होता है, जो पिछले एक कुछ सालों से निर्यात की कमी होने के कारण लगातार घट रहा है।

ग्वार ने जब बनाया था इतिहास

कुछ 10 साल पहले वर्ष 2011-12 में ग्वार के भाव 30000 रुपए प्रति क्विंटल तक गए थे, लेकिन 2012 में नयी फसल आते ही मंदे का दौर शुरू हो गया था तथा 2021 तक भी बाजार ज्यादा नहीं उठ पाया था। यही कारण है की राजस्थान एवं गुजरात के किसानो का रुझान ग्वार की फसल से दूर हटता गया तथा सिमटकर बिजाई मुश्किल से 56 प्रतिशत इस बार रह गयी थी।

हालांकि कम बिजाई और ज्यादा डिमांड को देखते हुए सटोरियों ने बाजार को हाथ में लिया और 25 अगस्त 2021 को ग्वार का भाव ₹6500 से बढ़ाकर 14000 के पार पहुंचा दिया था। लेकिन ग्वार ने वहाँ से यू टर्न मारा और जल्दी ही भाव ₹6000 प्रति क्विंटल तक आ गए ।

फ़िलहाल क्या है मार्केट की दिशा

हालांकि चालू सीजन में भी फसल आने के समय में मौसम भी अनुकूल नहीं रहा जिससे उत्पादन में अच्छी खासी कमी हो गयी है। इस वजह से ग्वार और ग्वार गम के भाव रुक-रुक कर बढ़ते जा रहे है। ताजा परिस्तिथियों और बाजार की हाल फिलहाल की रिपोर्ट को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि बाजार आगे थोड़ा रुक कर फिर से धीरे-धीरे तेजी का ही रहने वाला है और इस बार ग्वार और ग्वार गम में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

रोकें व बेचें | ग्वार का भाव | ग्वार गम का भाव

फ़िलहाल बाजार की चाल देखते हुए कुछ दिन ग्वार को होल्ड कर सकते हैं इसमे अभी और तेजी आने की संभावना प्रबल है।

यह भी पढ़ें – अगले 15 दिन सरसों के लिए घातक | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 

यह भी पढ़ें – बासमती पर छाया संकट, भाव जा सकते हैं डाउन

यह भी पढ़ें – नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट | चीन व बांग्लादेश से बढ़ रही मांग, तेजी की संभावना प्रबल 

अपील | ग्वार का भाव व ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले और हमारी वेबसाइट से भी अपडेट लेते रहे। वायदा कारोबार को भी लगातार मॉनिटर करते रहें। और अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंदी भाव टुडे ” को जरूर सब्सक्राइब करें।

वायदा कारोबार अपडेट

19 जनवरी 22
गुआर सीड्स वायदा
जनवरी डिलीवरी : ₹6540 (+40)
फरवरी डिलीवरी : ₹6436 (-47)

18 जनवरी 22
गुआर सीड्स वायदा
जनवरी डिलीवरी : ₹6500 (+99)
फरवरी डिलीवरी : ₹6472 (+44)
मार्च डिलीवरी : ₹6519 (+43)

पिछले हफ्ते मुख्य मंडियों में ग्वार के भाव इस प्रकार से रहे

19 जनवरी 2022

सिरसा ग्वार भाव ₹ 6097
गंगा नगर
नया ग्वार भाव ₹ 5450 से 6085
पुराना ग्वार भाव ₹ 5715 से 6011
सादुलपुर ग्वार भाव ₹ 6220
नोहर ग्वार भाव ₹ 6188

18 जनवरी ग्वार भाव

नोहर मंडी ग्वार भाव ₹ 5500 से 6211
गंगा नगर
पुराना ग्वार 5400 से 6176
नया ग्वार 5557/6213
अबोहर ग्वार भाव ₹ 5910
आदमपुर ग्वार भाव ₹ 6050
सिरसा ग्वार भाव ₹ 6040
ऐलनाबाद ग्वार भाव ₹ 6205

17 जनवरी 22

नोहर ग्वार भाव ₹ 6021
ऐलनाबाद ग्वार भाव ₹ 6200
सिरसा ग्वार भाव ₹ 5946

16 जनवरी 22 ग्वार का भाव | ग्वार गम का भाव

ऐलनाबाद मंडी भाव ₹6205
आदमपुर मंडी भाव ₹6200
श्री माधोपुर मंडी भाव ₹5970
श्रीकरणपुर मंडी भाव ₹5982
गोलूवाला मंडी भाव ₹6050
भट्टू मंडी भाव ₹5600
नोहर मंडी भाव ₹6211
रायसिंह नगर मंडी भाव ₹6251
श्रीगंगानगर मंडी भाव ₹ 6176
बीकानेर मंडी भाव ₹6100
सादुलशहर मंडी भाव ₹6011

13 जनवरी 22 ग्वार का भाव | ग्वार गम का भाव

सिरसा मंडी भाव ₹5950
आदमपुर मंडी भाव ₹6014
ऐलनाबाद मंडी भाव ₹6186
भट्ट मंडी भाव ₹5600
हिसार मंडी भाव ₹5609
डबवाली मंडी भाव ₹5975₹
सिवानी मंडी भाव ₹6200₹
नोहर मंडी भाव ₹6111
पिलीबंगा मंडी भाव ₹6001
गंगानगर मंडी भाव ₹6005
करणपुर मंडी भाव ₹6090
केसरीसिंहपुर मंडी भाव ₹6100
संगरिया मंडी भाव ₹6045
रायसिंहनगर मंडी भाव ₹6370
रावला मंडी भाव ₹6095
विजयनगर मंडी भाव ₹ 6399
रावतसर मंडी भाव ₹6250
हनुमानगढ़ मंडी भाव ₹5946

ग्वार भाव (11 Jan 2022)

सिरसा मंडी भाव ₹5900
ऐलनाबाद मंडी भाव ₹6060
आदमपुर मंडी भाव ₹ 5907
हिसार मंडी भाव ₹5650
सिवानी मंडी भाव ₹6200
गोलूवाला मंडी भाव ₹5980
रावतसर मंडी भाव ₹6180
गंगानगर मंडी भाव ₹6145
सादुलशहर मंडी भाव ₹5881
रायसिंहनगर मंडी भाव ₹6471
केसरीसिंहपुर मंडी भाव ₹6000
नोहर मंडी भाव ₹6125
संगरिया मंडी भाव ₹5951
हनुमानगढ़ मंडी भाव ₹5935
विजयनगर मंडी भाव ₹6022
पिलीबंगा मंडी भाव ₹6051

ग्वार भाव 10 Jan 2022 ग्वार का भाव | ग्वार गम का भाव

सिरसा मंडी भाव ₹5924
ऐलनाबाद मंडी भाव ₹6150
आदमपुर मंडी भाव ₹5901
भट्ट मंडी भाव ₹5600
हिसार मंडी भाव ₹5799
सिवानी मंडी भाव ₹6150
रावतसर मंडी भाव ₹6161
गंगानगर मंडी भाव ₹6223
रायसिंहनगर मंडी भाव ₹6422
केसरीसिंहपुर मंडी भाव ₹5981
नगर मंडी भाव ₹6422
नोहर मंडी भाव ₹6125
रावला मंडी भाव ₹6105
हनुमानगढ़ मंडी भाव ₹5959
भादरा मंडी भाव ₹6161
रिडमलसर मंडी भाव ₹6001
सादुलशहर मंडी भाव ₹5901
खाजूवाला मंडी भाव ₹6300
बीकानेर मंडी भाव ₹6120
अनूपगढ़ मंडी भाव ₹6051
करणपुर मंडी भाव ₹6100
पिलीबंगा मंडी भाव ₹5981
लूणकरणसर मंडी भाव ₹6100

ग्वार का भाव | ग्वार गम का भाव , ग्वार का भाव | ग्वार गम का भाव