Movie prime

किसानों ने रोकी, सरसों हुई तेज, धान नरमा ग्वार सरसों जौ के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट 27 मार्च

सरसों के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट दोस्तो सरसों की उम्मीद के अनुसार आवक नहीं देखने को मिल रही है। कम आवक और बिगड़े अंतरराष्ट्रीय माहौल के चलते शनिवार को सरसों के भाव 50 से 100 रुपये के आसपास तेज बोले गए। जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव 7300 के आसपास देखने को मिले और
किसानों ने रोकी, सरसों हुई तेज, धान नरमा ग्वार सरसों जौ के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट 27 मार्च

सरसों के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तो सरसों की उम्मीद के अनुसार आवक नहीं देखने को मिल रही है। कम आवक और बिगड़े अंतरराष्ट्रीय माहौल के चलते शनिवार को सरसों के भाव 50 से 100 रुपये के आसपास तेज बोले गए। जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव 7300 के आसपास देखने को मिले और ब्रांडेड कंपनियों ने भी 50 रुपये बढ़ाकर सरसों की खरीद की। जबकि जैसा कि बताया गया था कि सरसों के भाव आवक पर निर्भर कर रहा है। कुछ मंडियों को छोड़कर जहां पर समान्य से ज्यादा आवक थी बाकी सभी मंडियों में भाव में स्थिरता से लेकर तेजी का ही माहौल देखने को मिला।

विदेशी बाजारों की हलचल

विदेशी बाजार की बात करें तो खाद्य तेल एवं तिलहन की कीमतें अभी तेज ही बने रहने की उम्मीद है, क्योंकि रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण काला सागर क्षेत्र से खाद्य तेलों का इम्पोर्ट प्रभावित हो रहा है।

किसान साथियो जैसा कि आप सबको पता है कि होली के आसपास सरसों की ज़बरदस्त आवक देखने को मिली थी और भाव पर प्रेशर बना था। ऐसा बताया जा रहा था कि होली के बाद आवक बढ़ेगी। लेकिन अगर 21 मार्च का दिन छोड़ दें तो आवक मे लगातार कमी ही हुई है तथा भाव में भी तेजी ही दिखी है। आगे भी ऐसा ही माहौल बना रहने की उम्मीद है।

उत्पादन के आकड़े कितने सही

उत्पादन के आंकड़ों पर जाएं तो सरसों का उत्पादन लगभग 111 लाख टन बताया जा रहा है जो कि पिछले सीज़न के मुकाबले 20 लाख टन के करीब ज्यादा है। लेकिन आवक को देखकर अभी तक ऐसा नहीं लग रहा है क्योंकि होली के बाद से ही मार्च महिने की सरसों की आवक पिछले साल से काफी कम है। मतलब साफ़ है या तो किसानों ने भाव बढ़ने की उम्मीद में सरसों को रोक लिया है या फिर उतना उत्पादन नहीं होगा जितना मार्केट के जानकारों ने बताया है।

सरसों की रोजाना आवक

शनिवार को सरसों की कुल आवक 9 लाख बोरी की हुई जो कि शुक्रवार के मुकाबले सवा लाख बोरी तक कम है। राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से रही :-

सरसों की कुल आवक 9 लाख बोरी
राजस्थान आवक 5,00,000 बोरी
मध्य प्रदेश 60,000 बोरी
उत्तर प्रदेश 1,00,000 बोरी
हरियाणा / पंजाब 60,000 बोरी
गुजरात 60,000 बोरी
अन्य राज्य 1,20,000 बोरी

सरसों के ताजा भाव

जयपुर भाव ₹ 7250
गोलूवाला भाव ₹ ️6820
कैथल भाव ₹ 6910
अलवर भाव ₹ 7000
रायसिंहनगर भाव ₹ 6750
विजयनगर भाव ₹ 6740
️कोटा भाव ₹ 6250 से 6800
भरतपुर भाव ₹ 6818
खैरथल भाव ₹ 6900
नोहर भाव ₹ 6900
बारां भाव ₹ 6832
निवाई भाव ₹ 6500
मऊरानीपुर भाव ₹ 6250
मुरैना भाव ₹ 6700
राठ (UP) भाव ₹ 6200
पोरसा भाव ₹ 6675
केकड़ी भाव ₹ 6900
गंगापुर भाव ₹ 6910
गंगानगर भाव ₹ 6570
आगरा ️BP प्लांट भाव ₹ 7600
आगरा शारदा प्लांट भाव ₹ 7600
निवाई भाव ₹ 6400 से 6900
सुमेरपुर भाव ₹ 7025
️बीकानेर भाव ₹ 6400 से 6500
️दीसा भाव ₹ 6000 से 6625
️टोंक प्लान्ट भाव ₹ 6750 से 7250
पीलीबंगा भाव ₹ 6765
सूरतगढ़ भाव ₹ 6631
️हिसार भाव ₹ 6500 से 6600
️कोलकाता भाव ₹ 7400
️कानपुर भाव ₹ 7100
️अडानी विल्मर भाव ₹ 7200

सरसों खल का रेट

च दादरी भाव ₹ 2825
️अलवर भाव ₹ 2875
️भरतपुर भाव ₹ 2900
️बूँदी भाव ₹ 2900
️कोटा भाव ₹ 2900
सुमेरपुर भाव ₹ 2900
️जोधपुर भाव ₹ 2900
सूरतगढ़ भाव ₹ 2760
गंगा नगर भाव ₹ 3001

बासमती के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तों धान में तेजी का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को भी धान के भाव में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली। धान ने नया इतिहास बनाया नरेला मंडी में 1121 धान के भाव 4500 तक पहुंच गए। धान 1509 भी छलांग लगाते हुए 4000 के लेवल को पार कर लिया। बूंदी मंडी की बात करें तो वहां भी इतिहास बना है 1718 धान बीज क्वालिटी जिसका रेट ₹4800 तक पहुँच गया। कोटकपूरा मंडी में 1718 धान ने छलांग लगाते हुए 1121 को धूल चटा दी और 4350 का भाव देखने को मिला। कमोबेश स्थिति 1401 धान में भी देखने को मिल सकती है।

हालांकि मौजूदा धान के भाव पर घरेलू मार्केट के लिए मिलों के पड़ते नहीं लग रहे हैं फिर भी निर्यात डिमांड को देखते हुए भाव थोड़े और तेज हो सकते हैं। यहां से आगे धान के व्यापार में सावधानी रखने की ज़रूरत है

धान के ताजा भाव

Dhaan 1121, 1509, DP, 1401, TAAJ, परमल, सुगंधा, सरबती,  धान किस्मों के लेटेस्ट मार्केट प्राइस Rate क्या हैं धान 1509 Dhan ka rate, 1509 dhan Price in Punjab, Haryana, Rajasthan Kota, UP MP Dabra 2021-2022 | 1509 dhan ka rate today 2022, Dhan ka aaj ka rate नीचे  देख सकते है

26 मार्च तक के ताजा भाव

कोटकपूरा मंडी
आवक 650 बैग्स कंबाइन
धान 1121 भाव ₹ 3800 से 4260
धान 1401 भाव ₹ 3800 से 3960
धान 1718 भाव ₹ 4080 से 4350

तरनतारन मंडी
आवक 1500 बैग्स
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4270
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4326
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4210
धान P7 भाव ₹ 4030

जहांगीराबाद मंडी (U.P)
आवक 2500 बैग्स
धान 1121 भाव ₹ 4174
धान सरबती भाव ₹ 2681
धान 1718 भाव ₹ 4281
धान 1509 भाव ₹ 3802
धान सुगंधा भाव ₹ 3588

समालखा मंडी
धान बासमती हाथ भाव ₹ 3625

बूंदी मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4200
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4000-4355
(4800 एक ढेर सीड क्वालिटी )
1509 कंबाइन भाव ₹ 3800-3990
धान सुंगधा कंबाइन भाव ₹ 3450-3700
आवक 5000 बैग

गुलावठी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4275

कैथल मंडी
धान 30 no.बासमती कंबाइन भाव ₹ 3600
धान बासमती भाव ₹ 3765
सरसों भाव ₹ 6480

नरेला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4500
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4025
धान ताज हाथ भाव ₹ 3500
धान सरबती हाथ भाव ₹ 2681

गोहाना मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4435
धान 1718 भाव ₹ 4376
धान बासमती भाव ₹ 3852

जुलाना मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4450

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4400

नरमा कपास के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तो नरमा के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। वायदा बाजार की तेजी अब मंडी भाव में दिखने लगी है। 12 हजार का लेवल पार करना नरमा किसानों के लिए एक सुखद बात है। कल ही हमने बताया था कि नरमा का भाव तेज रहने वाला है लेकिन यहां से आगे बहुत बड़ी तेजी की उम्मीद कम है। इसलिए किसान भाइयों थोड़ा थोड़ा माल निकालते रहे। वायदा बाजार और हमारी रिपोर्ट को देखते हुए अपने आपको ताजा भाव से अपडेट रखें।

नरमा के ताजा भाव

अकोला मंडी भाव ₹ 12400
सिरसा भाव ₹ 12012
आदमपुर भाव ₹ 10922
ऐलनाबाद भाव ₹ 11500
गोलूवाला नरमा भाव ₹ 11750
संगरिया नरमा भाव ₹ 11600
कालावाली नरमा नेट ₹ 11300
हनुमानगढ़ भाव ₹ 11500
पीलीबंगा भाव ₹ 11700
विजय नगर भाव ₹ 11200

ग्वार के ताजा भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट

ग्वार के फंडामेंटल मजबूत चल रहे हैं ग्वार के भाव मे भी लगातार तेजी चल रहीं है सोमवार से लेकर शनिवार तक का भाव देखें तो ग्वार का भाव 5500 से लेकर अब 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच चुका है हालांकि बहुत बड़ी तेजी नहीं दिख रही है लेकिन लगातार 20-50 की तेजी प्रति दिन बनती हुई दिख रही है। ग्वार की आवक 21 मार्च को 15200 बोरी की थी जो शनिवार तक घट कर 10100 बोरी आ चुकी है। अप्रेल के महीने में ग्वार में तेजी रहने की प्रबल संभावना है। व्यापार अपने विवेक से करें

ग्वार के ताजा भाव

रायसिंहनगर ग्वार भाव ₹ 5760
आदमपुर भाव ₹ 5800
रावतसर भाव ₹ 5770
विजय नगर भाव ₹ 5800
सादुलशहर भाव ₹ 5700
पीलीबंगा भाव ₹ 5900
सादुलपुर भाव ₹ 5905

जो के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तो पिछले साल से ही सरसों के ज़बरदस्त तेज भावों के कारण हुए जौ की बुवाई कम हुई है क्योंकि किसान सरसों की तरफ झुका है। शनिवार को बाजारों में जौ 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी दिखी। जौ का भाव यूक्रेन रूस युद्ध के कारण ही बढ़ रहा है और फ़िलहाल काफी तेज हो चुका है। अभी भी जो अपने टोप भाव ₹3490 से लगभग 400-500 रुपये नीचे आ चुका है और अब यहां से आगे कोई बहुत बड़ी तेजी आएगी इसकी उम्मीद कम है। यहां पर कम से कम आधा माल निकालने का सोचा जा सकता है।

जौ के ताजा भाव

रायसिंहनगर भाव ₹ 2930
टोंक भाव ₹ 2868
रावतसर भाव ₹ 2995
विजयनगर भाव ₹ 2880
सादुलशहर भाव ₹ 3000
पीलीबंगा भाव ₹ 2861

अपील | फसलों के भाव | तेजी मंदी रिपोर्ट | Teji Mandi Report

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है । इसलिए वायदा कारोबार को लगातार मॉनिटर करते रहें। फसलों के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें। अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंडी भाव टुड” को जरूर सब्सक्राइब करें।

यह भी पढ़ें – सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट | 23 मार्च 2022  

यह भी पढ़ें –नरमा कपास ने दर्ज किया ऐतहासिक भाव | क्या जायेगा 15000 का भाव | नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें – क्या गेंहू में MSP के ऊपर भाव मिलेंगे ? रिपोर्ट

आलू प्याज के भाव के लिए यहाँ क्लिक करें

तेजी मंदी रिपोर्ट बासमती , तेजी मंदी रिपोर्ट सरसों

तेजी मंदी रिपोर्ट नरमा, तेजी मंदी रिपोर्ट ग्वार