Movie prime

आवक कम, सरसों तेज | ग्वार, धान, नरमा के भाव व तेजी मंदी रिपोर्ट

आवक कम, सरसों तेज | ग्वार, धान, नरमा के भाव व तेजी मंदी रिपोर्ट सरसो के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट दोस्तों जैसे कि हमने बताया था कि सरसों के भाव ज्यादातर विदेशी बाजारों में तेल तिलहनों के भाव और घरेलू बाजारों में सरसों की आवक के ऊपर ही निर्भर कर रहे हैं। मंगलवार को
आवक कम, सरसों तेज | ग्वार, धान, नरमा के भाव व तेजी मंदी रिपोर्ट

आवक कम, सरसों तेज | ग्वार, धान, नरमा के भाव व तेजी मंदी रिपोर्ट

सरसो के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट 

दोस्तों जैसे कि हमने बताया था कि सरसों के भाव ज्यादातर विदेशी बाजारों में तेल तिलहनों के भाव और घरेलू बाजारों में सरसों की आवक के ऊपर ही निर्भर कर रहे हैं। मंगलवार को विदेशी बाजारों में खाने के तेल और तिलहन में तेजी देखने को मिली थी इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। विदेशी बाजार में खाद्य तेलों एवं तिलहन की कीमतों में आई तेजी से घरेलू बाजार में सरसों के दाम मजबूत हो गए। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव सुधरकर 7,000-7,100 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। देशभर की मंडियों में मंगलवार को सरसों की दैनिक आवक घटकर साढ़े दस लाख बोरियों की हुई, जबकि सोमवार को 12 लाख बोरियों की आवक हुई थी। तेजी मंदी रिपोर्ट 23 मार्च

सलोनी और बड़े बड़े प्लांटों ने सरसों के खरीद भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की, जिससे घरेलु मंडियों में भी भाव बढ़ गए। माना जा रहा है कि भविष्य में तेजी की संभावना को देखते हुए किसानों ने भी माल रोकना शुरू कर दिया है, यही कारण है कि मंडियों में आज सरसों की दैनिक आवकों में कमी आई। अन्यथा सीज़न के टोप में आवक का घट जाना समान्य बात नहीं है। विदेशी बाजारों की बात करें तो शिकागों में, सोयाबीन, सोया तेल के साथ ही डेलियन ऑयल कांप्लेक्स और मलेशिया में पाम तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। रूस यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रहने से क्रूड ऑयल के भाव बढ़ने से खाद्य तेलों को मजबूती मिली। तेजी मंदी रिपोर्ट 23 मार्च

क्रूड ऑयल में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। रूस के क्रूड ऑयल पर कुछ यूरोपीय देशों द्वारा प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार किए जाने से भाव में उछाल आया। सऊदी अरब की क्रूड ऑयल फैसेलिटीज पर हौती आतंकियों के हमले से तेजी को बल मिला। शिकागों में आज सोयाबीन और सोया तेल के भाव में इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग में तेजी आई, जबकि मील के भाव में गिरावट दर्ज की गई। एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन डाटा के अनुसार अमेरिका से 17 मार्च तक के सप्ताह में 544,986 टन सोयाबीन का निर्यात हुआ जो पिछले सप्ताह के निर्यात 796,000 टन से तो कम है, लेकिन पिछले साल के समान सप्ताह से ज्यादा रहा। चालू सीजन में अभी तक 1.57 बिलियन बुशेल सोयाबीन का निर्यात हुआ है जो पिछले साल से 20 फीसदी कम है। घरेलू बाजार में भी पाम तेल में तेजी देखने को मिली है। तेजी मंदी रिपोर्ट 23 मार्च

सरसों के भाव | Sarso ka bhav

जयपुर भाव ₹ 7100 तेजी ₹ 125
दिल्ली भाव ₹ 6700
सिरसा भाव ₹ 6301
भरतपुर भाव ₹ 6555
नरवाना मंडी भाव ₹ 6250
अबोहर मंडी भाव ₹ 6455
गंगानगर मंडी भाव ₹ 6511
आदमपुर मंडी भाव ₹ 6440
नूह मंडी सरसो भाव ₹ 6350
खरखौदा मंडी सरसो भाव ₹ 6295
जींद मंडी भाव ₹ 6325
बरवाला सरसो भाव ₹ 6343
उचाना मंडी सरसों भाव ₹ 6461
रेवाड़ी मंडी भाव ₹ 6000 से 6500
बूंदी मंडी भाव ₹ 5750 से 6500 आवक 20000 बैग
टोहाना मंडी सरसों भाव ₹ 6302
जुलाना मंडी भाव ₹ 6311
भूना मंडी भाव ₹ 6359
आगरा/शमशाबाद/दिगनेर नयी भाव ₹ 7500 तेजी ₹ 50
अलवर सलोनी नयी भाव ₹ 7450 तेजी ₹ 50
कोटा सलोनी नयी भाव ₹ 7400 तेजी ₹ 50
रायसिंगनगर भाव ₹ 6200/6491 आवक 4000
कोटा भाव ₹ 6000/6500 आवक 60000
राज्याभिषेक बियोरा एमपी भाव ₹ 6700
रुचि सोया गुना प्लांट भाव ₹ 6675
हिसार भाव ₹ 6500
सुमेरपुर भाव ₹ 6900
निवाई भाव ₹ 6700 आवक 30000
टोंक भाव ₹ 6650 आवक 15000
मोरबी भाव ₹ 5700/6015 आवक 418
हलवद भाव ₹ 5650/6180 आवक 650

सरसों खल

भारत मोदीनगर भाव ₹ 3361
इंजन मथुरा भाव ₹ 3051
शारदाआगरा भाव ₹ 3051
अमृत कुम्हेर भाव ₹ 3201
बीरबालक जयपुर भाव ₹ 2951
शताब्दीअलवर भाव ₹ 2951
चौधरी गाज़ियाबाद भाव ₹ 3221
सुमेरपुर भाव ₹ 2825
जयपुर भाव ₹ 2850/2875 तेजी ₹ 25
अलवर भाव ₹ 2750
भरतपुर भाव ₹ 2900
बूंदी भाव ₹ 2800 तेजी ₹ 100
कोटा भाव ₹ 2850 तेजी ₹ 50
सुमेरपुर भाव ₹ 2835 तेजी ₹ 20
जोधपुर भाव ₹ 2835
श्री गंगानगर भाव ₹ 2650
आगरा भाव ₹ 3050/3061
चरखी दादरी भाव ₹ 2800
भरतपुर भाव ₹ 2900
अलवर भाव ₹ 2750
निवाई भाव ₹ 2770
कोटा भाव ₹ 2850
टोंक भाव ₹ 2760

सरकारी खरीद फुस्स | MSP  पर नहीं बिका सरसों का एक भी दाना

सरकार ने 21 मार्च से न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकारी खरीद करने की बात कही थी। प्रशासनिक स्तर पर खरीद की तैयारी भी की गई, सरकारी खरीद शुरू होने के दो दिन बाद भी एक दाना तक नहीं खरीदा गया। इसका मुख्य कारण यह है कि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है और हाजिर मंडियों में भाव 6300 से 6700 प्रति क्विंटल के हिसाब से चल रहे हैं। सरकारी खरीद के लिए अनेकों  केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन इनमें से एक खरीद केंद्र पर भी सरसों की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई।

नरमा के मार्केट रेट और तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तों मंगलवार को नरमा कपास का बाजार के लिए अच्छा दिन रहा। सुबह-सुबह मार्केट में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली थी हालांकि शाम होते-होते भाव हल्के नरम जरूर हुए लेकिन ओवर ऑल माहौल तेजी का ही देखने को मिला। दोस्तों वायदा बाजार में कपास में बन रही तेजी के कारण नरमा तेज हो रहा है । भाव मुख्य रूप से विदेशी बाजारों और आवक पर निर्भर कर रहा है आवके धीरे धीरे कम हो रही है। रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के कारण भाव और भी बढ़ सकते हैं. लेकिन इससे किसानों ज्यादा फायदा नहीं हो पाएगा, क्योंकि अगर महाराष्ट्र की बात करें तो इस समय मराठवाड़ा और विदर्भ के बाज़ारों में आवक आना बंद हो गई है। किसानों के पास माल नही है।  जो किसान पहले कपास का स्टॉक करके रखे थे वो थोड़ा थोड़ा करके बेच रहे हैं। कुछ जिलों में इससे उन्हें अच्छा भाव मिल रहा है। लेकिन कुछ समय में सभी जगह से कपास का आवक आना बंद हो जाएगा, क्योंकि किसानों के पास कपास नहीं बची है। इन्ही सब कारणों से नरमा कपास के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में फिलहाल तेजी का माहौल ही दिख रहा है अगर तेजी नहीं तो कम से कम यह कहा जा सकता है कि ओवरऑल कोई बड़ी मंदी देखने को नहीं मिलेगी और बङी मंदी की यहां फ़िलहाल गुंजाइश नहीं है। तेजी मंदी रिपोर्ट 23 मार्च

ताजा नरमा रेट

हाजिर मंडियों में नरमा के भाव इस प्रकार से रहे

विजयनगर मंडी भाव ₹ 11200
रावतसर मंडी भाव ₹ 10731
बरवाला मंडी भाव ₹ 10200
गंगानगर मंडी भाव ₹ 11200
गोलुवाला मंडी भाव ₹ 11101
आदमपुर मंडी भाव ₹ 10300
ऐलनाबाद मंडी भाव ₹ 10670
संगरिया मंडी भाव ₹ 11060
हनुमानगढ़ मंडी भाव ₹ 11276
सिरसा मंडी भाव ₹ 10700
फतेहाबाद मंडी भाव ₹ 10800
अबोहर मंडी भाव ₹ 10835
उचाना मंडी भाव ₹ 10000
मनसा मंडी भाव ₹ 10865

ग्वार के मार्केट रेट और तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तो जहां तक ग्वार के भाव की बात है अगर दो तीन हफ्ता पीछे जाएं तो ग्वार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही थी लेकिन रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण भाव ने यू-टर्न लिया और वापस 5500 से लेकर 6000 तक के भाव दिखाई देने लगे लेकिन अब फिर से ग्वार में हल्का फुल्का तेजी का माहौल बन रहा है जैसा कि आपको पता है कि पिछले 2 दिन से क्रूड ऑयल की कीमतें फिर से बढ़ रही है इसके कारण यह कयास लगाई जा रही है कि ग्वार का भाव बढ़ सकता है क्योंकि क्रूड ऑयल के उत्पादन में ग्वार गम का उपयोग होता है और ग्वार गम के भाव पिछले 2 दिन में थोड़े से बढ़े हैं और इसका सीधा असर ग्वार की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है हालांकि कोई बहुत बड़ी तेजी एकदम से आएगी इसकी संभावना कम है लेकिन धीरे-धीरे मार्केट तेजी की तरफ जा सकता है। तेजी मंदी रिपोर्ट 23 मार्च

हाजिर मंडियों में ग्वार के ताजा भाव

सिरसा ग्वार भाव ₹ 5590
संगरिया ग्वार ₹ 5660
ऐलनाबाद ग्वार भाव ₹ 5690
रावतसर ग्वार भाव ₹ 5810
जोधपुर ग्वार भाव ₹ 590
मेड़ता सिटी भाव ₹ 5850
नागौर ग्वार भाव ₹5870
नोखा ग्वार भाव ₹ 5850
रायसिंहनगर ग्वार भाव ₹5880
नोहर ग्वार भाव ₹5770

धान के रेट और तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियों अगर आप हमारी पिछली 8-10 रिपोर्ट को पढ़ेंगे तो आपको पता चलेगा कि हम कई दिन से कह रहे हैं कि धान के भाव में तेजी आने वाली है। एक समय था जब धान के भाव बुरी तरह से गिर गए थे उस टाइम भी मंडी भाव टुडे ने यही कहा था कि ऑवर ऑल उत्पादन कम है इसलिए भाव बढ़ेंगे। ठीक ऐसा ही देखने को मिल भी रहा है।

अब समय वो आ चुका है जब धान का भाव दिन प्रतिदिन नए कीर्तिमान बना रहा है। बासमती चावल में हर दिन नई तेजी देखने को मिल रही है मंगलवार को 1121 बासमती चावल का भाव 8800 रूपए प्रति क्विंटल के पास पहुंच गया। राजस्थान की बूंदी मंडी में 17-18 धान के भाव ₹ 4300 टच कर गए। जबकि इतिहास में पहली बार 1509 धान ने ₹4000 का लेवल दिखाया। दोस्तों भाव की विस्तृत जानकारी हम नीचे आपको दे रहे हैं ओवर ऑल माहौल धान में तेजी का है और 4500 का लेवल जल्दी ही टूटता दिखाई दे सकता है

धान के ताजा भाव

Sarso , Dhaan 1121, 1509, DP, 1401, TAAJ, परमल, सुगंधा, सरबती,  धान किस्मों के लेटेस्ट मार्केट प्राइस Rate क्या हैं धान 1509 Dhan ka rate, 1509 dhan Price in Punjab, Haryana, Rajasthan Kota, UP MP Dabra 2021-2022 | 1509 dhan ka rate today 2022, Dhan ka aaj ka rate नीचे  देख सकते है

22 मार्च तक के ताजा भाव

फतेहाबाद मंडी

धान 1121 भाव ₹ 4370
धान 1401 भाव ₹ 4070

गोहाना मंडी

धान 1121 भाव ₹ 4396

तरनतारन मंडी

धान 1121 भाव ₹ 1718
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4156
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4065
धान P7 भाव ₹ 3800

पिल्लूखेड़ा मंडी

आवक 500 बैग्स
धान बासमती हाथ भाव ₹ 3621

पिहोवा मंडी

धान बासमती भाव ₹ 3450
सरसों भाव ₹ 5900

बूंदी मंडी

धान 1718 भाव ₹ 4100 to 4300
धान 1509 भाव ₹ 3750 to 4000
धान सुगंधा भाव ₹ 3350 to 3700
आवक 5000 बैग

सिरसा मंडी

धान 1401 भाव ₹ 3800 से 3850
एक ढेर ₹3971

नरेला मंडी

धान 1121 भाव ₹ 4415
धान 1509 भाव ₹ 3872

धान 1718 भाव ₹ 4221

टोहाना मंडी

धान 1121 भाव ₹ 4290
धान 1718 भाव ₹ 4140

ऐलनाबाद मंडी 

नरमा भाव ₹ 10400/10716
ग्वार भाव ₹ 5100/5648
सरसो भाव ₹ 5700/6450
जो भाव ₹ 1900
कनक भाव ₹ 2060
मुग भाव ₹ 4600/6400
तील काला भाव ₹ 10500
मूंगफली भाव ₹ 4181

अपील | फसलों के भाव | तेजी मंदी रिपोर्ट | Teji Mandi Report

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है । इसलिए वायदा कारोबार को लगातार मॉनिटर करते रहें। फसलों के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें। अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंडी भाव टुड” को जरूर सब्सक्राइब करें।

यह भी पढ़ें – सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट | 20 मार्च 2022  

यह भी पढ़ें –नरमा कपास ने दर्ज किया ऐतहासिक भाव | क्या जायेगा 15000 का भाव | नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें – क्या गेंहू में MSP के ऊपर भाव मिलेंगे ? रिपोर्ट

आलू प्याज के भाव के लिए यहाँ क्लिक करें

तेजी मंदी रिपोर्ट बासमती , तेजी मंदी रिपोर्ट सरसों

तेजी मंदी रिपोर्ट नरमा, तेजी मंदी रिपोर्ट ग्वार