Movie prime

ग्वार में बन रहे तेजी के आसार, देखें ग्वार की आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

guar report

ग्वार वायदा फिर से 6000 के पार, जाने नए साल में क्या है उम्मीद

किसान साथियो कड़कती सर्दी के दिनों में ग्वार के मार्केट पर पिछले 15 दिन से बर्फ सी ज़मी हुई है। ग्वार के भाव 5600 से 5900 की रेंज में आकर जम गए हैं। पिछले दिनों आयी तेजी के बाद ग्वार के किसानों को उम्मीद है कि ग्वार का भाव फिर से तेजी की एक और छलांग लगा सकता है। ग्वार में अब ऐसा माहौल बनता दिख भी रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि सोमवार को वायदा बाजार में फिर से हलचल देखने को मिली है। इस रिपोर्ट में हम ग्वार के बाजार की हर खबर का विश्लेषण करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि नए साल में ग्वार का भाव कहाँ तक जा सकता है। WhatsApp पर भाव देखने के लिए ग्रुप join करें

ताजा मार्केट अपडेट
सोमवार को  वायदा बाजार में उछाल देखने को मिला है ग्वार सीड 137 रुपये प्रति क्विंटल तेज होकर 6042 पर बंद हुआ जबकि ग्वार गम ₹381 की तेजी के साथ 12781 के स्तर पर बंद हुआ। हाजिर मंडियों में भी बहुत सारी मंडियों में ग्वार के भाव 5800 के पार चल रहे हैं। भाव को देखें तो सिवानी मंडी में ग्वार का रेट ₹5875, बीकानेर मंडी में ग्वार का रेट ₹5809, रायसिंहनगर में ग्वार का टॉप भाव ₹5851, पदमपुर मंडी में ग्वार का प्राइस ₹5800, नोखा मंडी में ग्वार का टॉप भाव ₹5815, रावतसर में ग्वार का रेट ₹5825, नोहर मंडी में ग्वार का भाव ₹5805 और श्री गंगानगर मंडी में ग्वार 5821रुपये प्रति क्विंटल तक बिका है । यह भी पढ़ें :-निर्यात प्रतिबंध के बावजूद गेहूं निर्यात का बनाया रिकार्ड | अब 2 रुपये किलो गेहूं बेचेगी सरकार

आवक में बढ़ोतरी नहीं
किसान साथियो घटती आवक के कारण ग्वार में यह तेजी देखने को मिली है। सोमवार को ग्वार की आवक 36000 बोरी के लगभग रहने का अनुमान है। किसान साथियो चालू सीजन के दौरान देश में ग्वार की आवक में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। ग्वार का सीजन होने के बावजूद ग्वार की आवक 40000 बोरी के स्तर को पार नहीं करना रही है। कमजोर आवक को देखते हुए ग्वार के बाजार के बड़े जानकारों ने बार बार ग्वार के उत्पादन का अनुमान घटाया है। यह भी पढ़ें :-धान में और कितनी तेजी बाकी | देखें बासमती धान और चावल की तेजी मंदी रिपोर्ट

ग्वार के उत्पादन का अनुमान
किसान साथियो ग्वार के उत्पादन के आंकड़े जब पहली बार आए तो ग्वार का रेट 6000 के उपर चल रहा था। ग्वार की बुवाई को देखकर शुरू में ग्वार के उत्पादन को बढ़ा चढ़ा कर बताया गया था। जिसके कारण ग्वार का रेट पिटते हुए 4200- 4400 तक गिर गया था। उस समय 1 करोड़ बोरी से ज्यादा उत्पादन की बात कही गई थी। लेकिन समय पर बारिश ना होने के कारण ग्वार की फ़सल को बड़ा नुकसान हुआ है। ग्वार की आवक के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि ग्वार का उत्पादन 70 लाख बोरी से कम रहने वाला है। ये भी पढे :- देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 26 Dec 2022

ग्वार के आंकड़ों का गणित
किसान साथियो ट्रेंड को देखें तो ग्वार की दिसंबर तक की आवक से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्वार का उत्पादन कितना हुआ है। पिछले 4 साल का रूझान यह रहा है कि जितनी आवक 31 दिसंबर (शुरुआती 3 महीने) तक होती है उतनी ही आवक बचे हुए साल में होती है। साल 2018 में 31 दिसंबर तक ग्वार की आवक 40 लाख बोरी की हुई थी और पूरे साल का उत्पादन 80 लाख बोरी रहा था। साल 2019 में यह आंकड़ा 32 लाख और 65 लाख बोरी का था। 2020 में 31 दिसंबर तक 27 लाख बोरी और कुल 60 लाख बोरी का उत्पादन हुआ था। 2021 की बात करें तो शुरुआती 3 महीने में 37 लाख बोरी की आवक हुई थी जबकि कुल 56-57 लाख बोरी का उत्पादन हुआ था। ऐसे में 2022 के साल में अभी तक 31-32 लाख बोरी की आवक हुई है जिसके आधर पर यह कहा जा सकता है कि कुछ उत्पादन 60 से 70 लाख बोरी रहने की उम्मीद है। Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 26 December 2022

नए साल मे क्या रहेंगे भाव
किसान साथियो पिछले साल के मुकाबले इस साल निर्यात डिमांड में 25% की बढ़ोतरी बतायी जा रही है। डिमांड में अगर इस तरह की बढ़ोतरी होती है तो डिमांड के मुकाबले ग्वार की उपलब्धता कम पड़ेगी। साथियो डिमांड और सप्लाई का रूल तो आपको पता ही है। ऐसे में ग्वार का कम उत्पादन और ज्यादा डिमांड भाव में उछाल ला सकती है। मंडी भाव टुडे का मानना है कि नए साल में ग्वार में पहले 6500 और बाद में 7000 तक के लेवल आराम से मिल सकते हैं। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें।

आपकी जानकारी के लिए ग्वार के ताजा भाव की जानकारी नीचे दे दी गई है।

Guar seed rates 27/12/2022

आदमपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5776
सिवानी मंडी ग्वार भाव ₹ 5875
नोहर मंडी ग्वार भाव ₹ 5805
सिरसा मंडी ग्वार भाव ₹ 5764
रावतसर मंडी ग्वार भाव ₹ 5825
भटटू मंडी ग्वार भाव ₹ 5464

सादुलपुर (चूरू) मंडी ग्वार भाव ₹ 5830
ऐलानाबाद मंडी ग्वार भाव ₹ 5682
सूरतगढ़ मंडी ग्वार भाव ₹ 5810
श्रीविजयनगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5811
श्रीकरणपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5718
रायसिंहनगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5810
देवली मंडी ग्वार भाव ₹ 5400
नोखा मंडी ग्वार भाव ₹ 5815
बीकानेर मंडी ग्वार भाव ₹ 5809
अनूपगढ़ मंडी ग्वार भाव ₹ 5756

भगत की कोठी मंडी ग्वार भाव ₹ 5685
जोधपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5668
फलोदी मंडी ग्वार भाव ₹ 5710
डेगाना मंडी ग्वार भाव ₹ 5650
नागौर मंडी ग्वार भाव ₹ 5700
ब्यावर मंडी ग्वार भाव ₹ 5684
किशनगढ़ मंडी ग्वार भाव ₹ 5551
बिलाड़ा मंडी ग्वार भाव ₹ 5721
बिजयनगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5725

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारे किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है।