Movie prime

चावल के भाव का क्या है इशारा | क्या 5000 के उपर जाएंगे 1121 धान के भाव

Basmati Teji mandi report

बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट: किसान साथियो बासमती धान का सीजन शुरू हो चुका है। मंडियों में 1509 की आवक भर भर के होने लगी है। यूपी, हरियाणा और पंजाब की मंडियों में 1509, 1692 और 1847 धान की आवक 8 से 8.50 लाख बोरी तक पहुंच चुकी है। उत्पादन की दृष्टि से देखें धान का झाड़ अच्छा बताया जा रहा है। मंडी भाव टुडे ने स्थानीय किसानों से बात की है उन्होंने बताया कि 1847 धान औसत रूप से 25 क्विंटल यानी कि 60 से 65 मन प्रति एकड़ के हिसाब से पैदावार दे रहा है। इसी तरह से 1509 और 1692 में भी 50 से 60 मन प्रति एकड़ पैदावार मिल रही है। दोस्तो अगले कुछ दिनों में DP, PB1, 1121 और 1718 आदि वैरायटी की आवक शुरू हो जाएगी। WhatsApp पर भाव देखने के लिए यहां क्लिक करें

क्या चल रहे हैं भाव
भाव की बात करें तो आवक बढ़ने के कारण 1509 धान के भाव में 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आ चुकी है। पंजाब की मंडियों में बढ़िया सूखे हाथ से कटे हुए 1509 धान का भाव 3400 से 3650 जबकि कंबाइन से कटे हुए धान का रेट 3200 से 3500 की रेंज में चल रहा है। इसी तरह से हरियाणा की मंडियों में हाथ से कटा 1509 धान 3550/3675 रुपए एवं कंबाइन से कटा हुआ 3200 से 3400 के आसपास आ चुका है। कुछ दिन पहले ही धान के भाव 3800 तक पहुंच गए थे। बासमती धान के ताजा भाव यहां देखें

ताजा मार्केट अपडेट
बात उत्तर प्रदेश की मंडियों की करें तो यूपी में 1509 धान 2900 से शुरू होकर उपर में 3500 तक बिक रहा है। क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग मंडियों में अलग अलग रेट चल रहे हैं। बढ़ती आवक को देखते हुए आयातक भी वेट एंड वाच की स्थिति में है इसलिए चावल सेला एवं स्टीम में घरेलू तथा निर्यात दोनों ही मांग एक बार  फिर से नरम पड़ जाने से बाजार दबे हुए हैं। शरबती धान यूपी में 2050 से 2200 रुपए तथा दादरी पहासू लाइन में 2150/2400 रुपए नमी के हिसाब से बिक रहे हैं।

क्या 5000 के उपर जा सकते 1121 के भाव
1121, 1718, 1401 और बासमती 30 के किसान साथियो को नयी फ़सल के भाव खुलने का इंतजार है। नयी फ़सल के आने में अभी 15-20 दिन का समय और लगेगा। पुराना 1121 का बढ़िया माल इस समय 4900 के उपर बिक रहा है। गोहाना मंडी में दो चार दिन पहले पुराना 1121 धान 4921 रुपये प्रति क्विंटल बिका है। इस समय 1121 स्टीम चावल का भाव दिल्ली लाइन पर 10300-10700 के बीच बना हुआ है। चावल के इस भाव को देखें तो 1121 धान का भाव 4500-5000 की रेंज में खुलना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पिछले सीज़न में 10 जनवरी 2023 को 1121 स्टीम चावल का रेट 9900 चल रहा था ठीक इसी दिन धान 1121 के रेट ने 5300 का टॉप भाव दिखाया था। हम मानते हैं कि सीज़न के दौरान आवक बढ़ने के कारण 5300 के भाव तो मुश्किल हैं लेकिन इस समय के 1121 स्टीम के 10700 के भाव को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि 1121 धान के भाव 4500 के उपर खुल सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सिर्फ एक अंदाजा है वास्तविकता इससे परे भी हो सकती है।

बासमती 30 में 6000 के भाव सम्भव
जहां तक बासमती 30 नंबर का सवाल है इसके भाव इस समय 1500 डॉलर यानी कि 12000 रुपये के आसपास हैं जिसे देखते हुए पूरी उम्मीद है कि यह धान इस बार भी 6000 का भाव दिखा सकता है।

रोके या बेचे
किसान साथियो चालू सीज़न में धान 1509, 1692 और 1847 का बड़े पैमाने पर उत्पादन हुआ है। सरकार द्वारा MEP के 850 डॉलर तक घटाने की ख़बरें तो बाजार में आ चुकी है लेकिन अभी तक ब्लैक एंड व्हाइट में कुछ दिखा नहीं है। देखने वाली बात यह भी है कि 850 डॉलर के हिसाब से 1509 चावल को आयातक मिलते हैं या नहीं। धान 1509, 1692 और 1847 में फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। माल निकालते रहना चाहिए। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें।

आपकी सुविधा के लिये बासमती चावल के ताजा भाव की जानकारी नीचे दे दी गई है।

बासमती चावल के ताजा भाव
Basmati Rice Rate 02 अक्टूबर 2023

1509 चावल 1509 Basmati Rice Rate
1509 new स्टीम ग्रेड A+ भाव ₹7500/7600 मंदी 100
1509 new स्टीम ग्रेड A भाव ₹7250/7350 मंदी 100
1509 new गोल्डन सेला भाव ₹ 6950/7000 मंदी 100
1509 new सेला भाव ₹ 6550/6650 मंदी 150

1121 चावल 1121 Basmati Rice Rate
1121 सेला भाव ₹ 8200/8250 तेजी 0
1121 गोल्डन भाव ₹ 8700 से 9000 तेजी 300
1121 new स्टीम ग्रेड A+ भाव ₹10600/10700 मंदी 0
1121 new स्टीम ग्रेड A भाव ₹10300/10400 मंदी 0

1718 चावल 1718 Basmati Rice Rate
1718 स्टीम भाव ₹ 9350/9400 तेजी 0
1718 सेला भाव ₹7900/7950 तेजी 0
1718 गोल्डन भाव ₹8400 /8450 तेजी 0

1401 चावल 1401 Basmati Rice Rate
1401 स्टीम भाव ₹ 9050 /9100 मंदी 0

Taj Rice Rate
ताज सेला भाव ₹ 5350 मंदी 200

Sugandha Rice Rate
सुगंधा सेला भाव ₹ 5450/5500 मंदी 50
सुगंधा गोल्डन भाव ₹ 6100/6100 मंदी 0
सुगंधा स्टीम भाव ₹ 7500 तेजी 0

RH10 चावल RH10 Rice Rate
RH10 new सेला भाव ₹ 4550 से 4600 तेजी 0
RH10 गोल्डन सेला भाव ₹ 4700/4750 मंदी 0
RH10 new स्टीम भाव ₹ 4800 से 5050 तेजी 0

Pusa Rice Rate
Pusa सेला भाव ₹ 8050 मंदी 0
Pusa गोल्डन भाव ₹ 8450/8500 मंदी 0
Pusa  Raw भाव ₹ 8900/9000 मंदी 0

सोना मसूरी rice price
स्टीम भाव ₹ 3975 भाव ₹ 4000 तेजी 0

👉🏻 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें