Movie prime

किस दिन मिलेगा धान में सीज़न का टॉप रेट | जाने धान की इस साप्ताहिक रिपोर्ट में

किस दिन मिलेगा धान में सीज़न का टॉप रेट | जाने धान की इस साप्ताहिक रिपोर्ट में
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो बासमती धान में तेजी की लगातार बनी हुई है। दिवाली के बाद एक हफ्ते का समय पूरा हो चुका है। यह हफ्ता सीज़न का सबसे तेजी वाला साबित हुआ है। दिवाली से पहले धान के रेट 4500-4600 की रेंज में चल रहे थे। लेकिन आज धान 1121 के भाव ने 5100 का आंकड़ा भी पार कर लिया है। पंजाब की मंडियां जो कि सीज़न की शुरुआत में काफी स्लो चल रही थी अब ये भाव के मामले में अगुआई करती दिख रही हैं। आए दिन नए कीर्तिमान बन रहे हैं। अच्छे भाव को देख कर किसान साथियों के चेहरे खिले हुए हैं। किसान अपना ज्यादातर माल मंडियों में बेच चुके हैं। लेकिन कुछ मजबूत किसान हैं जो अभी भी धान को होल्ड करके रखे हुए हैं। आज की रिपोर्ट हमने अपने इन किसानों के लिए ही खास तौर पर तैयार की है।

ताजा मार्केट अपडेट
किसान साथियो आज रविवार होने के कारण बहुत सारी मंडियां बंद रहीं हैं। थोड़ी बहुत मंडियां जो खुली रही उनमें ठीक ठाक भाव देखने को मिले हैं। बेरी मंडी में आज 1121 में भाव 4745 के रहे जबकि 1718 में टॉप रेंज 4521 की देखने को मिली है। रोहतक की बात करें तो 1121 में 4701 के भाव चल रहे हैं जबकि 1718 में 4501 को रेंज देखने को मिली है। आज के टोप भाव की बात करें तो आज खनौरी मंडी में 1121 4800 और 1718 धान 4650 रुपये तक बिका है । हरियाणा NCR में 1121 में टॉप रेट 4760 रुपये के लगे जो कि दिल्ली की नरेला मंडी में लगे हैं। अन्य वैरायटी के भाव को देखें तो 1401 ने आज सीज़न का टोप रेट 4700 का बना दिया है जो की पंजाब की खनौरी मंडी में लगा है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मंडी भाव टुडे ने धान के रूझान को लेकर ग्राउंड जीरो पर जाकर व्यापारियों से बात की है। उन्होंने बताया कि धान में आज 4750 के भाव हरियाणा NCR में लग रहे हैं जो कि जल्दी ही 4800 तक पहुंच जाएंगे। व्यापारियों का कहना है कि 14 जनवरी के आसपास धान में सीज़न के टॉप भाव दिख सकते हैं। बेरी मंडी के सबसे पुराने व्यापारी राजेश कुमार ने मंडी भाव टुडे को बताया कि मकर संक्रांति के आसपास सभी मंडियों में 1121 की रेंज 5000 और 1718 में 4800 के आसपास तक जा सकती है। हालांकि उनका यह भी मानना है कि इस समय चावल के भाव के मुकाबले धान का भाव तेज है। जबकि मंडी भाव टुडे का मानना है कि चावल के मौजूदा भावों को देखते हुए धान के भाव अभी भी कम हैं।

1885 और 1886 का रूझान
साथियो चूंकि आने वाले समय में बासमती 1121 की आवक समाप्त हो जाएगी और डिमांड बराबर बनी हुई है उसे देखते हुए 1885 धान जो कि पूरी तरह से बासमती 1121 का हमशक्ल है इसकी डिमांड में उछाल आ सकता है। इसलिए अगर आपके 1885 धान के भाव बहुत कम लग रहे हैं तो आप से अभी ना बेचें। मंडी भाव टुडे को पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में 1885 धान 1121 में मिक्स करके ही निर्यात होना है इसलिए इसके भाव में उछाल आना स्वाभाविक है। बात 1886 की करें तो यह भी एक अच्छी किस्म है और चूंकि 1401 के भाव में लगातार उछाल आ रहा है ऐसे में पूरी संभावना है कि 1886 में भी और उछाल बने।

अगले हफ्ते कैसे रह सकते हैं धान के रेट
दोस्तो मंडियों में विजिट के दौरान मंडी भाव टुडे ने यह पाया कि मंडियों में धान की आवक दिन प्रति दिन घट रही है। हर बोली पर आढ़ती भाई मिलर्स से निवेदन कर रहे हैं कि जल्दी जल्दी खरीद कर लो आने वाले समय में 6000 में भी नहीं मिलेगा। हालांकि मंडी भाव टुडे इसकी पुष्टि नहीं करता है। दोस्तो चूंकि आज रविवार है और धान के किसान और व्यापारी दोनों ही ऐक्टिव नहीं हैं इसलिए आज का रूझान भले ही ठंडा लग रहा हो लेकिन अगला हफ्ता फिर से तेजी भरा रहने की पूरी संभावना है। किसान साथी चाहें तो जब तक भाव बढ़ रहा है धान को रोक कर रख सकते हैं और जैसे ही एक दो दिन तक लगातार मंदे की आहट हो तब माल निकालने की सोच सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अभी तक किसी को नहीं पता कि बासमती धान का टॉप भाव कहाँ तक पहुंचने वाला है। इसलिए वेट एंड वाच की स्ट्रेटजी बनाकर चल सकते हैं। मंडी भाव टुडे पर हम धान से संबंधित हर जानकारी आपको दे रहे हैं इसलिए सब चीजों को ध्यान में रखकर व्यापार अपने विवेक से करें।

आपकी जानकारी के लिए मंडियों के ताजा भाव की अपडेट नीचे दे दी गई है:-
रविवार होने के कारण ज्यादातर मंडी टीमें व्यापार नहीं हुआ

खनौरी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3900
धान DP 1401 कंबाइन भाव ₹ 4700
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3550
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4800
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4650
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4600
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4400

कैथल मंडी
धान 1718  हाथ भाव ₹ 4510   
धान 1121  हाथ भाव ₹  4675

खैर मंडी
धान सरबती भाव ₹ 2821
धान सुगंधा  भाव ₹ 3141
धान 1718 भाव ₹ 4362
धान 1847 भाव ₹ 3601
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4701
धान DP  कंबाइन भाव ₹ 4351
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3722

नारनौंद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4750
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4550

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4747
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4512
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3845

फाजिल्का मंडी पंजाब
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4720   
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4430  

जाखल मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3852
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3666

जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4700
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4500
धान  DP 1401 कंबाइन भाव ₹ 4470

रानियाँ मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3699
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4571

पेहवा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4500  से 4721

घरोंडा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4511

पाई मंडी
धान बासमती 30 भाव ₹ 5900

रोहतक मंडी
1121 हाथ भाव ₹ 4701
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4501


भुना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4690
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4451

चीका मंडी
धान PB1 कंबाइन भाव ₹ 4150
धान 1401 मीडियम कंबाइन भाव ₹ 4300

सिरसा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3700
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3483