Movie prime

बासमती में बन सकती है तेजी | जानिए क्या है वज़ह

basmati teji mandi report

बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट :- किसान साथियो बासमती का बाजार फिलहाल अपनी सुस्ती को छोड़ने के लिए तैयार नहीं दिख रहा है । सभी बासमती धान और चावल की वैरायटी में पिछले एक हफ्ते में 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आ चुकी है। बाजार एक सीमित रेंज में कारोबार कर रहा हैं। फिलहाल बाजार में ऊंचे भाव पर चावल का खरीददार नहीं है और मिलर्स घटे भाव में बेचने को तैयार नहीं है। इसलिए बाजार में सुस्ती छाई हुई है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

धान की आवक घटी
उत्तर भारत की मंडियों में धान की आवक समाप्त हो चुकी है। मध्य प्रदेश और राजस्थान की मंडियों में भी धान की आवक लगातार कम होती जा रही है।  राइस मिलों के पास चावल का अच्छा स्टाक मौजूद होने के कारण मंडियों से धान खरीदी कम हो रही है। यही वज़ह है कि धान की कीमत भी गिरी है। पिछले दो दिनों में हरियाणा पंजाब की मंडियों में धान 1401 का भाव 5 हजार से नीचे आ गया है। इसके अलावा 1509, 1718 व 1121 आदि वैरायटी में भी कमजोरी ही बनी हुई है। Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 17 February 2023

निर्यात डिमांड पर अपडेट
बासमती बाजार के जानकारों का कहना है कि सऊदी अरब ने अपनी जरूरत का लगभग माल खरीद लिया है। ऊंचे भाव होने की वज़ह से वह अब और खरीद में रुचि नहीं दिखा रहा है।  इसके अलावा ईरान पिछले साल ज्यादा खरीदी कर चुका है। इसलिए ईरान पर भी खरीदी बढ़ाने का दबाव नहीं है। यही बड़ी वज़ह है कि पिछले कई दिनों से बड़े ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं। हालांकि यह कहा जा सकता है कि जो देश पाकिस्तान बांग्लादेश वियतनाम या दुबई से बासमती लेते थे उनकी जरूरत अभी भी पूरी नहीं हुई है। इसलिए इन देशों द्वारा बासमती की खरीद किए जाने की पूरी संभावना है। बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 17 February 2023

गलफूड से क्या है उम्मीद
जैसा कि आप सबको पता है कि सोमवार (20 Feb) से दुबई में गलफूड शुरू हो रहा जिसमें भारत के 137 कंपनियों के प्रतिनिधि, व्यापारी एवं विशेषज्ञों सहित दुनिया भर के चावल कारोबारी शामिल हो रहे हैं। गलफूड मेले में हर साल भारत को बासमती निर्यात के अच्छे खासे ऑर्डर मिलते हैं। यह एक तरह का विश्व बाजार है जिसमें निर्यातक देशों को आर्डर मिलता ही है। कम ज्यादा अलग बात है। उम्मीद की जा रही है कि इस गलफूड से भारत को नए आर्डर मिल सकते हैं और इन ऑर्डर की सप्लाई करने के लिए फिर से धान और चावल खरीदी निकल सकती है। वैसे भी मिलर्स के पास अभी 3-4 माह का समय इंतजार करने के लिए है ताकि वह बाजार को ठीक से समझ कर अपना व्यापार कर सके। किसानों के लिए खुशखबरी | जल्द ही आधी कीमत पर मिलेगा DAP खाद

बासमती में आगे क्या
जैसा कि हमने पहले भी अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बासमती के भाव में अप्रत्याशित तेजी आने के कारण भाव काफी ऊंचे हो गए हैं। भावों के ऊंचे होने के कारण विदेशी कंपनियों ने खरीदी से हाथ खींच लिया है। बड़ी कम्पनियां अब गल फ़ूड मेले का इंतजार कर रही हैं। वहाँ से ही बासमती के भाव की दशा दिशा तय होनी है। अगर मेले में बड़ी मात्रा में बासमती के ऑर्डर मिलते हैं तो फिर से भाव में तेजी बन सकती है इसके विपरीत अगर ऐसा नहीं होता तो भाव थोड़े बहुत मंदे भी हो सकते हैं।  व्यापार अपने विवेक से करें। पाम तेल में बड़ा उछाल | क्या सरसों के भाव भी उछलेंगे | देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

बासमती चावल के ताजा भाव

इस समय 1401 के सेला एवं स्टीम में अधिक अंतर नहीं है। सेला 89-90 व स्टीम 91-92 बोला जा रहा है। 1121 स्टीम 94-95  व सेला 82-83 पर उपलब्ध है। इस स्तर के भाव को मंदा नहीं कहा जा सकता लेकिन इस बार व्यापार और ऊंचा रहने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। आपकी जानकारी के लिए बासमती चावल के ताजा भाव नीचे दे दिए गए हैं :-

Basmati Rice Rate 17 Feb 2023
1121 चावल (1121 Basmati Rice Rate)

1121 सेला भाव ₹ 8200 /8250 मंदी 0
1121 गोल्डन भाव ₹ 8650 से 8750 तेजी 50
1121 स्टीम भाव ₹ 9300 /9400  मंदी 0

1718 चावल (1718 Basmati Rice Rate)
1718 सेला भाव ₹7700/7800 तेजी 50
1718 गोल्डन भाव ₹8150 /8200 तेजी 0
1718 स्टीम भाव ₹ 8950/9000 तेजी 0

1509 चावल (1509 Basmati Rice Rate)
1509 सेला भाव ₹ 7700 से 7800 तेजी 100
1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 8100 /8150 तेजी 0
1509 स्टीम भाव ₹ 9100/9300 तेजी 0

चावल पूसा
पूसा सेला भाव ₹ 8200 से 8250 मंदी 0
पूसा Raw भाव ₹ 8900 /9000 मंदी 0

1401 चावल (1401 Basmati Rice Rate)
1401 स्टीम भाव ₹ 9100 मंदी 0

Taj Rice Rate
ताज सेला भाव ₹ 6550 मंदी 100

Sugandha Rice Rate
सुगंधा सेला भाव ₹ 6750  मंदी 0
सुगंधा गोल्डन भाव ₹ 7100/7150 मंदी 0
सुगंधा स्टीम भाव ₹ 7900 /7950  मंदी 0

सरबती चावल
सरबती सेला भाव ₹ 6200 से 6200  मंदी 0
सरबती गोल्डन सेला भाव ₹ 6550 मंदी 0
सरबती स्टीम भाव ₹ 6700/6750 तेजी 0

RH10 चावल (RH10 Rice Rate)
RH10 सेला भाव ₹ 5500 से 5550  मंदी 0
RH10 गोल्डन सेला भाव ₹ 5900/5950 मंदी 0
RH10 स्टीम भाव ₹ 6700 /6750 मंदी 0

PR 14 चावल (PR 14 Basmati Rice Rate)
PR 14 सेला भाव ₹ 4200 /4300 मंदी 0
PR 14 गोल्डन भाव ₹ 4400/4475 मंदी 0
PR 14 स्टीम भाव ₹ 4250/4250 मंदी 0

चावल सोना मसूरी स्टीम भाव ₹3600 /3650  मंदी 0