Movie prime

पाम तेल में बड़ा उछाल | क्या सरसों के भाव भी उछलेंगे | देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

sarso teji mandi report

सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट :- किसान साथियो मंडी भाव टुडे पर हम पहले भी बता चुके हैं और फिर से कह रहे हैं कि किसी भी फ़सल के भाव में तेजी या मंदी ज्यादा दिन तक टिकी नहीं रह सकती। सरसों के बाजार में पिछले 2 महीने से दबता जा रहा है और दबते अब यह MSP के पास आ चुका है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बाजार में गिरावट थम सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि नीचे के भाव में सरसों में खरीद लौट रही है। सरकार द्वारा सरसों के उत्पादन को लेकर फिर से नए आंकड़े जारी किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार इस सीज़न में सरसों का बम्पर उत्पादन होने की उम्मीद है। बम्पर उत्पादन के आंकड़े आने के बावजूद भी बाजार में ज्यादा गिरावट नहीं देखने को मिली। इसे इस बात का इशारा माना जा सकता है कि सरसों में अब बड़ी गिरावट की संभावना कम है।  आज की रिपोर्ट में हम सरसों के बाजार सभी खबरों और भाव की तेजी मंदी को जानेंगे। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

सरसों में मामूली गिरावट  
तेल मिलों की मांग कमजोर बनी रहने के कारण घरेलू बाजार में गुरुवार शाम को सरसों में स्थिरता से लेकर मामूली गिरावट का माहौल देखने को मिला। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव सुबह के सत्र में 25 रुपये तेज होकर भाव 5,975 रुपये प्रति क्विंटल खुले थे, लेकिन शाम के सत्र में 5950 पर ही बंद हुए। जबकि भरतपुर में सरसों के भाव सुबह 5616 पर खुलकर शाम को 5550 पर बंद हुए। दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर भी सरसों के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट के बाद भाव 5800 के रह गए। Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 16 February 2023

प्लांटों पर क्या रहे रेट
ब्रांडेड तेल मिलों ने खरीद कीमतों में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती कर दी। सलोनी प्लान्ट पर सरसों के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल गिर कर 6400 पर बंद हुए जबकि आगरा BP और शारदा प्लान्ट पर सरसों के भाव 6150 के रहे। गोयल कोटा प्लान्ट पर सरसों का रेट 5750 पर स्थिर रहा।  इस दौरान सरसों की दैनिक आवक बढ़कर 4.50 लाख बोरियों की हुई। सरकारी अनुमान के अनुसार सरसों की होगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार | जानिए इसका भाव पर असर

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 5550, गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 5486 गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 5489 विजयनगर मंडी में सरसों का रेट 5279 संगरिया मंडी में सरसों का रेट 5525 रावतसर मंडी में सरसों का भाव 5306 अनूपगढ़ मंडी में सरसों का प्राइस 5439 जैतसर मंडी में सरसों का रेट 4980 और  देवली मंडी में सरसों का टॉप भाव 5630 तक रहा। हरियाणा की मंडियों की बात करें तो सिवानी मंडी में कंडीशन सरसों का रेट 5800 सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5572 आदमपुर मंडी में सरसों का रेट 5551 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 5448 अबोहर मंडी में सरसों का रेट 5490 भिवानी मंडी में 40 लैब सरसों का रेट 5730 रेवाड़ी मंडी में 42 कंडीशन सरसों का रेट 5800 और चरखी दादरी में कंडीशन सरसों का रेट ₹5750 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया

विदेशी बाजारों की अपडेट
गुरुवार के दिन की सबसे अच्छी बात यह रही कि विदेशी बाजारों में अच्छी खासी मजबूती देखने को मिली । डालियान और शिकागो में खाद्य तेलों में मजबूती बनी रहने और साथ ही कमजोर रिंगिट से निर्यात को सपोर्ट मिलने से मलेशियाई पाम तेल बाजार में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई। आखिरकार मलेशिया के बाजार ने 4000 रिंगिट का स्तर पार कर ही लिया। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, (BMD) पर मई डिलीवरी के पाम ऑयल वायदा अनुबंध में 131 रिंगिट की तेजी आकर भाव 4,075 रिंगिट प्रति टन हो गए। कमजोर उत्पादन और इंडोनेशिया द्वारा निर्यात नियमों को सख्त करने की खबर के कारण बाजार तेज हुए हैं इस दौरान शिकागो में सोया तेल के मार्च वायदा अनुबंध में भाव 0.14 सेंट तेज हुए। बढ़ती आवक के दबाव में गिरे सरसों के रेट|देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 16 Feb 2023

विदेशी बाजारों की तेजी का नहीं मिला सहारा
विदेशों में आयी तेजी का भारतीय बाजारों पर कोई फर्क़ नहीं पड़ा और बाजार अपनी ही चाल चलते रहे। व्यापारियों के अनुसार घरेलू बाजार में पिछले तीन महीनों में खाद्य तेलों के आयात में भारी बढ़ोतरी हुई है, जबकि आगामी दिनों में रबी की तिलहनी फसलों की आवक बढ़ेगी। ऐसे में घरेलू बाजार में सरसों की कीमतों पर अभी दबाव बना हुआ है। नई सरसों की आवकों को देखते हुए तेल मिलें इस समय केवल जरुरत के हिसाब से ही सरसों की खरीद कर रही हैं, इसलिए मौजूदा भाव में थोड़ी बहुत गिरावट भले ही आ जाए लेकिन यहां से आगे बड़ी गिरावट की उम्मीद कम है। जानिए कितनी तेजी मंदी है आज गेहूं के रेट में | देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 16 Feb 2023

तेल और खल भाव
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें गुरुवार को 3-3 रुपये तेज होकर भाव क्रमशः 1198 रुपये और 1188 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 25 रुपये बढ़कर 2475 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक गुरुवार को 4.50 लाख बोरियों की हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में भी इसकी आवक 4.25 लाख बोरियों की हुई थी।

सरसों में तेजी के आसार कम
आगामी दिनों में नई सरसों की आवक उत्पादक राज्यों की मंडियों में बढ़ेगी। चालू सीजन में जहां सरसों का उत्पादन अनुमान ज्यादा है, वहीं पुरानी सरसों का बकाया स्टॉक भी ज्यादा बचा हुआ है। इसलिए सरसों की कीमतों में बड़ी तेजी के आसार नहीं है। आने वाले कुछ दिनों में सरसों की आवक को देखकर कुल उत्पादन का अंदाजा लग सकेगा। मंडी भाव टुडे का मानना है कि सरसों के भाव अब बोटम बना चुके हैं और यहां से आगे सरसों में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। राज्य सरकारों द्वारा इस सीज़न में MSP पर अच्छी खासी मात्रा में सरसों खरीदे जाने की उम्मीद है। सरसों के भाव पहले ही अपने निम्नतम स्तर और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के आसपास घूम रहे हैं और आगे भी भावों के इन्हीं स्तरों पर बने रहने की उम्मीद है। व्यापार अपने विवेक से करें।