Movie prime

क्या 1121 में 5500 का भाव सम्भव है | जाने आज की तेजी मंदी रिपोर्ट में

क्या 1121 में 5500 का भाव सम्भव है | जाने आज की तेजी मंदी रिपोर्ट में
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो बुधवार का वह दिन था जब मंगलवार को सुस्ती को सिरे से खारिज करते हुए बासमती धान के भाव फिर से तेजी की तरफ मुड़ गए। ना सिर्फ मंदी पर ब्रेक लगा ब्लकि बासमती की सभी किस्म के धान के भाव 100-200 रुपये तक उछल गए। बुधवार के दिन चालू सीज़न के नए टॉप भाव बने हैं। 1121, 1718, 1509, 1401, 1847, 1885, 1886 से लेकर बासमती 30 तक सभी किस्मों में यह तेजी दिखी है। आज की रिपोर्ट में हम टॉप भावों की बात तो करेंगे ही साथ में यह जानने की कोशिश करेंगे कि इस सीज़न में बासमती के टॉप भाव क्या रह सकते हैं। अगर आप धान को होल्ड करने की सोच रहे हैं तो आपको इस रिपोर्ट को अंत तक पढ़ना चाहिए। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

हरियाणा में भी 5000 का भाव हुआ हासिल
किसान साथियो हमने अपनी कल की रिपोर्ट में भी बताया था कि पहले एक मंडी में तेजी दिखती है और फिर धीरे धीरे बाकी मंडियां भी उस भाव को फोलो करती हैं। चूंकि पंजाब की मंडियों में कई दिन से 1121 में 5000 के उपर के भाव बने हुए थे इसलिए यह स्वाभाविक था कि जल्दी ही बाकी राज्यों में भी ऐसे भाव दिखेंगे। अखिरकार सीज़न में पहली बार हरियाणा की फतेहाबाद मंडी में 1121 धान के भाव ने 5000 के मनोवैज्ञानिक आंकड़े को छू लिया और भाव 5010 तक पहुँच गए। लेकिन इससे भी अच्छी बात यह रही कि पंजाब की मंडियों में धान के भाव और आगे निकल गए। बटाला मंडी 1121 क्वालिटी में भाव 5200 के पार होकर 5225 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक गए जबकि फतेहगढ चूरियां में 1121 के भाव 5170 रुपये के रहे।

धान 1718 बिका 5100
दोस्तो सीज़न की शुरुआत से ही हम यह बताते आ रहे हैं कि सीज़न खत्म होते होते 1718 धान के भाव 1121 के बिल्कुल पास चले जाएंगे। बुधवार को यही देखने को मिला भी है। बटाला मंडी में 1718 धान के भाव 5100 के स्तर को पार कर चुके हैं। ये भाव हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सभी मंडियों में 1121 के भाव से भी ज्यादा हैं। दूसरी बड़ी बात यह है कि मंडियों में 1121 और 1718 के बीच जो गैप बना हुआ था अब वह काम होकर 100-200 रुपये से भी कम रह गया है। उम्मीद है कि आने वाले समय में यह और कम हो जाएगा। 1718 के आम भाव को बात करें तो पंजाब और हरियाणा की मंडियों में 1718 धान के भाव 4500 से 4700 को रेंज में बने हुए हैं।

कई मंडियों में 1401 ने 1121 को दी पटखनी
दोस्तो बुधवार के बाजार की एक और बड़ी बात यह रही कि कई मंडियों में 1401 के भाव 1121 को पटखनी देते नजर आए हैं। 1401 का टॉप भाव 4800 के स्तर को पार कर चुका है। दोस्तो यह बात हमने सीज़न शुरू होने से पहले ही बता दी थी चाहें तो आप हमारा अगस्त सितम्बर का वीडियो देख कर कन्फर्म कर सकते हैं। चूंकि बासमती 30 नंबर के भाव 6000 के उपर चल रहे हैं इसलिए उम्मीद बनी हुई है कि 1401 के भाव भी जल्दी ही 5000 के पार हो सकते हैं। इसी तरह से PB1 में 4800 तक और 1886 में ही 4800 तक के भाव दिख सकते हैं। बासमती 30 में भी 200 रुपये की तेजी बनी है।

जल्दी ही 4000 के पार हो सकता है 1509 और 1847
दोस्तो हमने अपनी कल की रिपोर्ट में भी बताया था कि जिस तरह से 1847 और 1509 की डिमांड निकल रही है उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि इसी हफ्ते में 1509 और 1847 के भाव 4000 को पार कर जाएंगे। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सरकार ने 950 डॉलर की न्यूनतम निर्यात कीमत निर्धारित कर रखी है और ये दोनों ही किस्म इस भाव के हिसाब से पूरे पड़ते में आ रहे हैं। इसलिए जिन किसान साथियो ने अभी तक यह माल नहीं बेचा है इसे थोड़े दिन और होल्ड करके रख सकते हैं।

1885 और 1886 में बनेंगे नए रिकार्ड
दोस्तों मंडी भाव टुडे पर हम अपने वीडियो के माध्यम से और अपने आर्टिकल के माध्यम से लगातार यह बता रहे हैं कि 1885 और 1886 धान क्रमश 1121 और 1401 में मिक्स करके ही निर्यात होना है इसलिए फिलहाल भले ही निर्यातक इसकी खरीद में रुचि ना ले रहे हो लेकिन समय बीतने पर जब 1121 और 1401 जैसी वैरायटी नहीं मिलेगी उस समय 1885 और 1886 धान की ताबड़तोड़ खरीद शुरू हो जाएगी। इसलिए मंडी भाव टुडे का मानना है कि इन दोनों किस्म के धान को थोड़े दिन और रोका जा सकता है।

आज कैसा खुला है बाजार
किसान साथियो रिपोर्ट लिखे जाने तक के भाव को देखें तो 1121 में 4850, 1509 में 3900, 1718 में 4700, 1886 में 4500, 1401 में 4804, 1847 कंबाइन में 3780 और PB1 में 4500 तक के टॉप भाव खुलने की अपडेट आ चुकी है। मार्केट में आज भी तेजी का माहौल बना हुआ है।

रोके या बेचे
किसान साथियो जिस तरह से माहौल बना हुआ है उसे देखते हुए धान को फ़िलहाल कुछ दिन तक रोका जा सकता है। दोस्तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार की डिमांड अनिश्चित होती है इसलिए हम मानते हैं कि इसमे थोड़ा सा रिस्क जरूर है लेकिन अगर आपको ज्यादा लाभ लेना है तो इतना रिस्क लेकर चलना पड़ेगा। जिन किसान साथियो को रिस्क नहीं लेना है वे भी जब तक भाव बढ़ रहे हैं तब तक माल को रोक सकते हैं जैसे ही भाव में 2-3 दिन तक ठहराव बने या फिर नीचे की तरफ जाएं तब अपना माल बेचने की सोच सकते हैं। जिन किसान साथियो को अभी पैसे की ज्यादा जरूरत है वे मौजूदा स्तरों पर भी माल निकल सकते हैं। जिन साथियों को भारी रिस्क लेना है वे 10 जनवरी का इंतज़ार कर सकते हैं। उम्मीद है कि तेजी-मंदी-ठहराव के मिक्स के साथ बासमती 1121 के भाव में 5500 के स्तर भी दिख सकते हैं। मंडी भाव टुडे पर हम आपको धान से संबंधित सारी जानकारी दे रहे है लेकिन साथियो व्यापार आपको अपने विवेक से ही करना है।

आपकी जानकारी के लिए धान के भाव की ताजा अपडेट नीचे दे दी गई है

टोहाना मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4804 तेजी 44
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3950 तेजी 125
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3780
धान 1886 भाव ₹ 4500
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4700  तेजी 140

रतिया मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4785 तेजी 51
धान PB1 भाव ₹ 4451
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3900 तेजी 59
धान 1886 भाव ₹ 4425
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3800
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4551 तेजी 51

सिरसा मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4737 तेजी 119
धान PB1 भाव ₹ 4400
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3886 तेजी 111
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4218

समालखा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4801 तेजी 16
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4551 तेजी 20
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4651
धान बासमती भाव ₹ 6101
आवक 20000 बैग्स

नरवाना मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4700 तेजी 150

हांसी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4770

अलेवा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4551
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4750

जींद मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4550
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4760 तेजी 35
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4360
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4550 तेजी 30

फजिल्का मंडी
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3685
धान P7 कंबाइन भाव ₹ 4080

नारनौंद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4800 तेजी 69
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4650

यह भी पढ़े :- फिर से बढ़ेगा धान का रेट: धान में अभी सीज़न के टॉप मिलने बाकी, जानें पूरी खबर

होडल मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3471
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3655 तेजी 55

रानियाँ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3865 मंदी 34
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3730 तेजी 99

बरवाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4751
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4571

गढ़मुक्तेश्वर मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3700
धान ताज भाव ₹ 3000 तेजी 30
धान RH10 भाव ₹ 2700 मंदी 50
धान सरबती भाव ₹ 2800
धान सुगंधा भाव ₹ 3150 तेजी 150
आवक 3000 बैग्स

अलीगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3640
धान सुगंधा भाव ₹ 3140
धान सरबती भाव ₹ 2900
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4280
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3640
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4625
आवक 40000 बैग्स

डबरा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3700 तेजी 100
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4500 तेजी 200
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300 तेजी 100
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3700
धान सुगंधा भाव ₹ 3200
आवक 80000 बैग्स

एटा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3450
धान ताज भाव ₹ 2700
धान सुगंधा भाव ₹ 3000
धान सरबती भाव ₹ 2500
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4200
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3300
आवक 15000 बैग्स

मैनपुरी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400 तेजी 100
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3900
धान ताज भाव ₹ 2725
आवक 40000 बैग्स

विदिशा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3700
धान PB1 भाव ₹ 4221
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4200
धान 1692 भाव ₹ 3700

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4540 तेजी 40
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4810 तेजी 85

गदरपुर मंडी
धान PR26 भाव ₹ 2250
धान PR47 भाव ₹ 2100
धान सरबती भाव ₹ 3000
आवक 10000 बैग्स

बल्लभगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3721
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4456
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4701
आवक 2800 बैग्स

जबलपुर मंडी
धान 1121 भाव ₹ 3800
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3700
आवक 8500 बैग्स

जहांगीराबाद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3650
धान सुगंधा भाव ₹ 3000 मंदी 100
धान सरबती भाव ₹ 2800 तेजी 50
धान ताज भाव ₹ 2950
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4400
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300 तेजी 50
आवक 20000 बैग्स

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4761 तेजी 10
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4551 तेजी 20

पिहोवा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4585
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4725
धान बासमती भाव ₹ 6235 तेजी 110

भुना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4900
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4530

यह भी पढ़े :- फिर से बढ़ेगा धान का रेट: धान में अभी सीज़न के टॉप मिलने बाकी, जानें पूरी खबर

पूंडरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4745 तेजी 34
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4552 तेजी 101
धान बासमती भाव ₹ 6217

अम्बाला सिटी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4851 तेजी 51

कोटकपूरा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4800
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4500
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3500
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4505
धान 1886 भाव ₹ 4250
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3700

फतेहगढ चुरिया मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5170 तेजी 170
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4820 तेजी 70
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3400
आवक 150000 बैग्स

कोटा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3500
धान सुगंधा भाव ₹ 3050
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4100
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4200
पूसा बासमती भाव ₹ 4050
आवक 20000 बैग्स

पलवल मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3725 तेजी 25
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3650
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4450 तेजी 50
आवक 7000 बैग्स

अतरौली मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3641
धान सरबती भाव ₹ 2800
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3750
धान सुगंधा भाव ₹ 3131
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4260

बूंदी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4375 तेजी 175
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3650 तेजी 50
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3500
धान सुगंधा भाव ₹ 3150 तेजी 50
आवक 10000 बैग्स

उचाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4741
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4551
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4591

मंडीदीप मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3750
धान पूसा भाव ₹ 4350
आवक 10000 बैग्स

तरावड़ी मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6200 तेजी 300

पाई मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6200

नूह मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4700
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4450 तेजी 19

हनुमानगढ मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4715
धान PB1 भाव ₹ 4509

मथुरा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3671
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3751
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4281
धान सुगंधा भाव ₹ 3201
आवक 2000 बैग्स

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4791 तेजी 70
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4611 तेजी 71

जीवन नगर मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4721
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3800
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3551

लाडवा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4830
धान सरबती भाव ₹ 2975
धान बासमती भाव ₹ 5795
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4400

यह भी पढ़े :- फिर से बढ़ेगा धान का रेट: धान में अभी सीज़न के टॉप मिलने बाकी, जानें पूरी खबर

फतेहाबाद मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4840 तेजी 105
धान PB1 भाव ₹ 4585 तेजी 170
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5010 तेजी 105
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4040 तेजी 100
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4570 तेजी 3
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3990 तेजी 60

अमृतसर मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4900
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5105
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4835
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3990
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3700

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4680 मंदी 65
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4580 तेजी 30
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4635
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4615 मंदी 116
धान बासमती भाव ₹ 6150 तेजी 219
आवक 30000 बैग्स

समाना मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3940
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3750
धान 1401 भाव ₹ 4795
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4700
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4840
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4600
धान P7 हाथ भाव ₹ 4150

कुरुक्षेत्र मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4700
धान बासमती भाव ₹ 6271 तेजी 220

बटाला मंडी
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3400
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 5150
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5225
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4750
धान 1718 हाथ भाव ₹ 5100
आवक 55000 बैग्स

कलानौर मंडी पंजाब
आवक 3000 बैग्स
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5155
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4750

गन्नौर मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4561

खनौरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4750
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1401 भाव ₹ 4700 तेजी 100
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3900 तेजी 30

जाखल मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4747

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।