Movie prime

बासमती किसानों के लिए खुशखबरी | फिर से लगेगा बासमती में तेजी का गियर | जाने पूरी खबर

बासमती किसानों के लिए खुशखबरी | फिर से लगेगा बासमती में तेजी का गियर | जाने पूरी खबर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो पिछले 3 दिन में बासमती धान के भाव 300 रुपये प्रति क्विंटल तक टूट चुके हैं। 28 अक्टूबर को बासमती 1718 के भाव 4590 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुँच गए थे लेकिन बुधवार को उपर में केवल 4300 के आसपास के खरीददार ही दिख रहे थे। इस गिरावट को देखकर किसानों के मन में संकोच जरूर हो रहा होगा। वे सोच रहे हो ही की बासमती धान अपना टॉप भाव दिखा चुका है और अब भाव और नहीं बढ़ेंगे। लेकिन दोस्तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। जल्दी ही बासमती धान में गिरावट रुकने वाली है और फिर से बाजार में तेजी की बहार लौट सकती है। हमारे ऐसा कहने के पीछे क्या वजहें है आज की रिपोर्ट में हम सबको बारी बारी से समझने की कोशिश करेंगे।

विदेशों में भारतीय चावल की भारी डिमांड
किसान साथियो अल नीनो के चलते दुनिया भर में बारिश का पैटर्न बदला है। बहुत सारे ऐसे देश हैं जहां पर बारिश सामान्य से कम हुई है। इन देशों में चावल की भारी कमी देखने को मिल रही है। भारत ने भी गैर बासमती चावल की कमी को देखते हुए चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है। हालांकि बासमती धान के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। ऐसे में बहुत संभावना है कि गैर बासमती चावल के न मिलने के कारण दुनिया में बासमती चावल का उपभोग बढ़ सकता है। जिसके कारण बासमती की सामान्य से ज्यादा डिमांड निकल सकती है। हम मानते हैं कि इस साल भारत में बासमती धान के अच्छी खेती हुई है लेकिन डिमांड को देखते हुए यह कम ही पड़ने वाला है।

पिछले साल का स्टॉक खाली
किसान साथियो निर्यातको और मिलर्स के पास पिछले साल का स्टॉक ना के बराबर है इसलिए सभी ऑर्डर की भरपाई चालू सीजन की फसल से ही की जानी है। साथियो ज्यादा दिन नहीं हुए जब सरकारी एजेन्सी हाफैड ने 5300 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 1121 धान बेचा था। धान का इतने ऊंचे भाव में बिकना, पिछले साल का स्टॉक ना होने की खबर को कंफर्म करता है।

जल्दी हट जाएगा आवक का दबाव
किसान साथियो बासमती धान के भाव में फिलहाल चल रही गिरावट का सबसे बड़ा श्रेय बढ़ती आवक को दिया जाना चाहिए।  कुछ मंडियां तो ऐसी भी हैं जिन पर आवक का दबाव नहीं दिखा है। उदाहरणार्थ सफीदों मंडी में बुधवार को 1121 धान 4690 तक बिका है यहां पर मात्र 50-60 रुपये की ही कमजोरी बनी है। दोस्तो आपको पता ही है कि इस समय बासमती धान की आवक का टॉप समय चल रहा है। ज्यादा सप्लाई होने के कारण भाव पर दबाव आना आम बात है। साथियो बता दें कि बासमती में इतनी भारी आवक का माहौल ज्यादा दिन तक नहीं चलता। इसलिए हफ्ते से लेकर 10 दिन में सब नॉर्मल हो जाएगा।

कहाँ तक जा सकते हैं भाव
किसान साथियो वैसे तो बासमती धान के भाव के बारे में कंफर्म कुछ भी नहीं बता सकता लेकिन पिछले साल बासमती में हम 5000 के उपर के भाव देख चुके हैं। और इस साल ऐसा कोई फैक्टर नहीं है जो इस बार तेजी को रोकता दिखाई दे रहा हो। बासमती 30 नंबर धान के भाव तो पहले से ही 6300 के उपर कारोबार कर रहे हैं । डिमांड और सप्लाई के समीकरण को देखते हुए 1121 और 1718 में इस साल भी 5000 के उपर के भाव मिलने की पूरी पूरी संभावना है। बात 1885 और 1886 की करें तो इनमें भी 4800 तक के भाव मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। चूंकि बासमती 30 नंबर में इस बार भी अच्छे भाव मिल रहे हैं इसलिए पूरी उम्मीद है कि PB1 और 1401 धान के भाव भी तेजी दिखा सकते हैं। बस अतका बाजार जोखिमों से भरा हुआ है इसलिए व्यापार आपको अपने विवेक से ही करना है।

आपकी जानकारी के लिए बासमती धान के भाव नीचे दे दिए गए हैं।

पंजाब के भाव
तरनतारन मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3714 तेजी 64
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3391 तेजी 41
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4405
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4499
धान P7 भाव ₹  3600

गिद्दड़बाहा मंडी पंजाब
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3625
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3320
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3600-3950
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3900 - 4160
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3800-4265


मुक्तसर मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4005 मंदी 50
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3250
धान 1692 भाव ₹ 3620
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4395 मंदी 35
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4300


फतेहगढ चुरिया मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4500
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3000
आवक 60000 बैग्स

फजिल्का मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4063

खनौरी मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4230 मंदी 170
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4080

हरियाणा की मंडियों के रेट
टोहाना मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4325 मंदी 125
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3900 मंदी 160

सिरसा मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3772
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3577 तेजी 56
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3311 मंदी 29
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4250 मंदी 103

रतिया मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4300 मंदी 61
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600 मंदी 11
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3221 मंदी 64
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3951 तेजी 130
धान PB1 भाव ₹ 4000

घरौंडा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4251 मंदी 100
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4621 मंदी 30

भुना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4511
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4071

समालखा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4601 मंदी 100
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4301 मंदी 50

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4280 मंदी 180
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4225 मंदी 25

चीका मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3425
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4125
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3825
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4125
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3250

नरवाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300 मंदी 50
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3950
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4175 मंदी 25

रानियाँ मंडी
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3032 मंदी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3575 तेजी 76
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4251 तेजी 20

जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4581 मंदी 31
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300 मंदी 50
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3600

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4626 मंदी 35
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4311 मंदी 39

फतेहाबाद मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4325 मंदी 95

लाडवा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3410
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3800
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3190
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3865

पिहोवा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3150
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4350
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4500
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350

रादौर मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4300
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3400
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600

पूंडरी मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6250
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4400
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4337
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4247
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3800
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3625

गन्नौर मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4601
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4301

बरवाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4621 मंदी 10
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4311 मंदी 44

सफीदों मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3830
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4315 मंदी 66

निगधू मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6372
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400

नूह मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4500 मंदी 70
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4200 मंदी 41
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3581 मंदी 19

कलायत मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4275
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600

उचाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4551
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300
आवक 30000 बैग्स

पलवल मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3650
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3700
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4250 तेजी 50
आवक 20000 बैग्स


हांसी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4625 मंदी 25
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4325

रोहतक मंडी हरियाणा
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4561 मंदी 20
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3861
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4303 मंदी 68
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3852
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3500
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3259
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3500
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3350

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4151 तेजी 151
धान 1401 हाथ भाव ₹ 4425
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4281 मंदी 40
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4601 मंदी 50
आवक 40000 बैग्स

सोनीपत मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4571
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4271
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3651
आवक 60000 बैग्स

राजस्थान MP के भाव
कोटा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3350 मंदी 150
धान सुगंधा भाव ₹ 2950 मंदी 200
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3900 मंदी 100
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4000
आवक 10000 बैग्स

दतिया मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3650
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3450
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3605

पिपरिया मंडी
धान पूसा भाव ₹ 4329 टॉप

बूंदी मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3900 मंदी 150
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3450 मंदी 75
धान सुगंधा भाव ₹ 2950 मंदी 100
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3100
आवक 125000 बैग्स

डबरा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300 मंदी 150
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3600 मंदी 100
धान सुगंधा भाव ₹ 2900 तेजी 50
आवक 30000 बैग्स

दतिया मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3650
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3450
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3605

ओबदूलगंज मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3900
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3450
आवक 8000 बैग्स

इटावा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3200
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3000
धान ताज भाव ₹ 2500
धान RH10 भाव ₹ 2300

उत्तर प्रदेश, UK की मंडियों के भाव

जहांगीराबाद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3501 मंदी 49
धान सुगंधा भाव ₹ 3051 तेजी 1
धान सरबती भाव ₹ 2751
धान ताज भाव ₹ 2751
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4251 तेजी 1
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3451 तेजी 51
आवक 30000 बैग्स

मैनपुरी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3050
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3600
धान ताज भाव ₹ 2450
आवक 40000 बैग्स

अलीगढ़ मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3510 मंदी 40
धान सुगंधा भाव ₹ 3095 मंदी 15
धान सरबती भाव ₹ 2750 मंदी 50
धान 1718 भाव ₹ 4095 मंदी 115
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3410
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4205 तेजी 55
आवक 40000 बैग्स

एटा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान ताज भाव ₹ 2650
धान सुगंधा भाव ₹ 2900
धान सरबती भाव ₹ 2400
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3800
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3300
आवक 15000 बैग्स

गढ़मुक्तेश्वर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500 मंदी 51
धान RH10 भाव ₹ 2600 मंदी 41
धान सरबती भाव ₹ 2750 मंदी 51
धान सुगंधा भाव ₹ 3000 मंदी 51
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3400
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4000
आवक 10000 बैग्स

चन्दौसी मंडी
धान RH10 भाव ₹ 2600
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान ताज भाव ₹ 2780

पूर्वा मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान सरबती भाव ₹ 2500

जालौन मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3810
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3600

मथुरा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3550
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3301
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4101 मंदी 150
धान सुगंधा भाव ₹ 3001
आवक 40000 बैग्स

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।