Movie prime

पंजाब की मंडियों में लौटा जोश | क्या अब 5000 के पार होंगे रेट? जाने पूरी खबर

पंजाब की मंडियों में लौटा जोश | क्या अब 5000 के पार होंगे रेट? जाने पूरी खबर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो चालू सीजन में यह देखा गया है कि बासमती धान के भाव के मामले में पंजाब की मंडियां अभी तक फिसड्डी प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन सोमवार से यह पैटर्न बदलता दिखाई दिया है। एक तरफ जहां हरियाणा की मंडियों में 1121 के भाव 4700 के मनोवैज्ञानिक स्तर के आगे पीछे घूम रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई दिनों से फिसड्डी प्रदर्शन पंजाब की मंडियों में कल सोमवार को धान के भाव 4875 के पार हो गए हैं। बासमती के बाजार के लिए यह एक अच्छा संकेत है। इसके चलते 5000 का भाव बनने की जो उम्मीद ढीली पड़ रही थी उसे अब बल मिलने लगा है। आज की रिपोर्ट में हम बासमती धान के बाजारों का हाल जानेंगे और तेजी मंदी की चर्चा करेंगे। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

पंजाब में क्या लग रहे हैं टॉप भाव
किसान साथियों अगर टॉप भाव की बात करें तो सोमवार को धान का टॉप भाव पंजाब की तरनतारन मंडी में देखने को मिला है यहां पर 1121 धान का रेट 4875 के जादुई आंकड़े को पार कर गया है जबकि 1718 धान का रेट 4450 रुपये प्रति क्विंटल रिपोर्ट किया गया है। इसी तरह से पंजाब की बटाला मंडी में धान 1121 का भाव 4800,  कलानौर मंडी में 1121 का भाव 4790 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुका है और 1718 में रेंज 4605 की बन चुकी है। गौरतलब है कि पंजाब की अमृतसर मंडी, खनौरी मंडी, में अभी तक कोई जोश देखने को नहीं मिला है यहां धान के भाव अब भी 4700 का स्तर देखने के लिए तरस रहे हैं।

हरियाणा की मंडियों में क्या है माहौल
साथियो कल दिल्ली में प्रदुषण को लेकर सरकार ने एक मीटिंग रखी थी। इस मीटिंग को लेकर बासमती मिलर्स के मन में डर था कि प्रदुषण रोकने के लिए कारखानों की गतिविधियों पर कुछ ना कुछ प्रतिबन्ध लगाया जा सकता है यही वज़ह थी कि कल सुबह के बाजार थोड़ी सी नरमी दिखा रहे थे। हालांकि जब ऐसी कोई खबर निकलकर सामने नहीं आयी तो शाम को बाजार में सुधार होता दिखाई दिया। हम मानते हैं कि बाजार में इस समय आवक का भारी प्रेशर है। जिसके कारण बाजार थोड़े से दबे हुए भी हैं। ज्यादा आवक को देखकर खरीददार खरीद में नखरे कर रहे हैं। लेकिन थोड़े दिन बाद ही जब आवक कम होगी तो ये दबाव हट जाएगा। जहां तक भाव की बात है कल ज्यादातर मंडियों में 1121 में 50 रुपये के आसपास की मंदी दिख रही थी लेकिन जब पानीपत के समीप मतलोडा मंडी में धान के भाव 4882 के भाव आए तो असमंजस पैदा हो गया कि मार्केट में तेजी है या मंदी । दूसरी तरफ बासमती 30 में टॉप भाव 6700 के उपर पहुंच गए। हमारा मानना है कि आज के बाजार को देखकर ही मंडियों में तेजी मंदी के माहौल का ठीक ठीक अंदाजा लगाया जा सकेगा। तब हवा में तीर फेंकने का कोई लाजिक बनता नहीं दिख रहा है।

1121 और 1718 का अन्तर घटा
दोस्तो बाजार की एक खास बात यह भी देखने को मिली है कि 1121 और 1718 धान के भाव में अन्तर घटता दिखाई दिया है। लगभग सभी मंडियों मे 1718 धान के भाव 4400 के उपर चले गए हैं। जहां नहीं पहुंचे हैं वहाँ भी 4350 नीचे के भाव नहीं है। पंजाब की एक आध मंडी में 1718 के भाव 4700 के नजदीक तक जा चुके हैं। यहां अपर 1121 और 1718 का अन्तर मात्र 100 रुपये का रह गया है। इसी तरह से 1401 और 1121 के भाव का अन्तर भी 200 रुपये की रेंज में आ चुका है। किसान साथियो ने हमें बताया है कि 1885 के भाव भी 4600 तक के मिल रहे हैं। यहां भी 1121 और 1885 का अन्तर 100 रुपये की रेंज में आ चुका है।

क्या और बढ़ेगा रेट
किसान साथियो जिस तरह से पंजाब की मंडियों ने लीड लेनी शुरू कर दी गई ऐसा लगता है कि जल्द ही धान 1121 के भाव 5000 के पार हो जाएंगे । तरन तारन की मंडी तो अपने टॉप भाव के आसपास चल ही रही है अगर यह तेजी अमृतसर मंडी में भी दिखाई देती है तो एकदम से तेजी का माहौल बन सकता है। देखने वाली बात यह भी होगी कि प्रदूषण के चलते दिल्ली एनसीआर में किसी तरह का कोई प्रतिबंध लगाया जाता है या नहीं। सुनने में आ रहा है कि दिल्ली NCR में राइस मिलर्स को बायलर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इस पर कोई कंफर्म न्यूज अभी तक नहीं मिली है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह हरियाणा के किसानों के लिए नुकसानदायक हो सकता है जहां तक चावल की बात है चावल के भाव में स्थिरता से लेकर तेजी का माहौल ही दिखाई दे रहा है। मौजूदा भावों को देखते हुए भी 1121 के भाव 5000 तक जाने का इशारा दे रहे हैं। जिन किसान साथियों को 1121 में 4700 और 17 18 में 4450 के भाव मिल रहे हैं वे चाहे तो थोड़ा बहुत माल इन स्तरों पर निकाल सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए धान के भाव की जानकारी नीचे दे दी गई है।


बटाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4800
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4605

कलानौर मंडी पंजाब
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4790
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4450

ठोल मंडी
धान बासमती 30 भाव ₹ 6700
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4542
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4650
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3700

दूधन साधन
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4700
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3800
धान पंजाब बासमती 7 भाव ₹ 4150
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3500

तरण तारण मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4875
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4450
धान DP 1401 कंबाइन भाव ₹ 4295
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600

टोहाना मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4500
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3550 तेजी 50
धान 1886 भाव ₹ 4150
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4500
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4300
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300 मंदी 25
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4110 तेजी 10
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 4198
धान 1845 हाथ भाव ₹ 4400

सिरसा मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4309 मंदी 57
धान PB1 भाव ₹ 4163 तेजी 3

रतिया मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4411 मंदी 14
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3321 तेजी 100
धान PB1 भाव ₹ 4051
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3531 मंदी 20
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3951 तेजी 30

उचाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4735

डबरा मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3800
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3850
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500 तेजी 50
धान सुगंधा भाव ₹ 3000 तेजी 100
आवक 125000 बैग्स

गढ़मुक्तेश्वर मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3250 मंदी 150
धान RH10 भाव ₹ 2650 तेजी 50
धान ताज भाव ₹ 2801 तेजी 51
धान सरबती भाव ₹ 2750
धान सुगंधा भाव ₹ 2950 मंदी 100
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4150
आवक 8000 बैग्स

समालखा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4681 मंदी 71
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4371 मंदी 30
धान बासमती भाव ₹ 6551

घरौंडा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400 तेजी 8

खैर मंडी
धान सरबती भाव ₹ 2852 तेजी 74
धान सुगंधा भाव ₹ 3072 तेजी 71
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4201 तेजी 63
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3551 तेजी 100
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4501 तेजी 200
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4205 तेजी 54
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3401 तेजी 100
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3621 तेजी 49
आवक 25000 बैग्स

नरेला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4681 मंदी 19
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3650

खनौरी मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4460
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4160
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400

गुलावठी मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3721


हांसी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4700
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400

रानियाँ मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4262 तेजी 90
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3353 तेजी 72

जुलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4661 मंदी 90
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400 मंदी 7

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4652 मंदी 100

नारनौंद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4700 मंदी 31
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4100

जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4650 मंदी 65
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350 मंदी 60

चीका मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4375

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4611 मंदी 120
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4361

फतेहाबाद मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4405 मंदी 50
धान PB1 भाव ₹ 4140
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3725
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4170
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4575
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3320

मदलोडा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4882
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4565

पानीपत मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4650
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350

पिहोवा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3411 मंदी 59

पुंडरी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4390 मंदी 60
धान बासमती भाव ₹ 6692 मंदी 8

कुरुक्षेत्र मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6701

मथुरा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600 तेजी 50
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3401
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4101
धान सुगंधा भाव ₹ 3101 तेजी 50
आवक 30000 बैग्स

करनाल मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3280
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3400
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600


कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4370 मंदी 54
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4340 मंदी 10
धान बासमती भाव ₹ 6620

डिबाई मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3500 मंदी 150
धान सुगंधा भाव ₹ 3100 मंदी 50
धान RH10 भाव ₹ 2650 मंदी 150
धान सरबती भाव ₹ 2800
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4100
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3500
आवक 15000 बैग्स

जहांगीराबाद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600
धान सुगंधा भाव ₹ 3100
धान सरबती भाव ₹ 2750
धान ताज भाव ₹ 2800
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4200
आवक 25000 बैग्स

नजफगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600 मंदी 50
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600 मंदी 111
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350 मंदी 50
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3400
आवक 20000 बैग्स

एटा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3350
धान ताज भाव ₹ 2700
धान सुगंधा भाव ₹ 3000
धान सरबती भाव ₹ 2500
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4000
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3200
आवक 15000 बैग्स

पलवल मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3600
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3600
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4200 मंदी 50

अशोकनगर मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3960
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3450
आवक 20000 बैग्स

अलीगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3625 तेजी 25
धान सुगंधा भाव ₹ 3125 तेजी 20
धान सरबती भाव ₹ 2828 तेजी 8
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4175 तेजी 75
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3451
आवक 30000 बैग्स

समथर मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3990
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3950
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3150

मुक्तसर मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4130
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3400
धान 1692 भाव ₹ 3600
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4365
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4230

दनकौर मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4531
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4181
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3551
धान सरबती भाव ₹ 2700
आवक 8000 बैग्स


मैनपुरी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3800
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3800
धान ताज भाव ₹ 2650
धान सुगंधा भाव ₹ 2800
आवक 65000 बैग्स

बूंदी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3531
धान सुगंधा भाव ₹ 3050
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4000
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3200
आवक 125000 बैग्स

छर्रा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3661
धान सुगंधा भाव ₹ 3171
धान सरबती भाव ₹ 2811
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4050
धान ताज भाव ₹ 2800
आवक 20000 बैग्स

लाडवा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4655 तेजी 160
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4290 मंदी 80
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3700
धान बासमती भाव ₹ 6210

अलेवा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4381
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4000
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4300

नूह मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4526
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4250

उकलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4650
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4341

निगधू मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6700

गन्नौर मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4671
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4371

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।