Movie prime

क्या 1509 से भी कम रहेंगे 1121 के भाव ? देखें धान की तेजी मंदी रिपोर्ट

dhan ka bhav

क्या 1509 से भी कम रहेंगे 1121 के भाव ? देखें धान  की तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियो 2 साल पहले की बात है जब परंपरागत धान (बासमती 30 नंबर) के भाव 4800 तक पहुंच गए थे। उस समय अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बासमती 30 की डिमांड ज्यादा थी और सप्लाई कम। लेकिन समय बदला और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बासमती 30 के लेवाल कम होने लगे। धीरे-धीरे बासमती 30 के भाव कम होने लगे और यह पहले 1121 फिर 1718 के भाव के नीचे बोले जाने लगे। पिछले साल बासमती 30 के भाव 1401 के भाव के भी नीचे चले गए। साथियो बासमती का भाव पूरी तरह से अंतर्राष्ट्रीय डिमांड पर ही निर्भर करता है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

इस बात का जिक्र करना इसलिए किया जा रहा है क्योंकि  इस साल धान 1121 और 1718 के भाव का शुरुआती रुझान सामान्य से अलग दिखाई पड़ रहा है। पुराना स्टॉक ना होने के बावजूद मंडियों मे 1121 और 1718 के भाव ज्यादा उत्साहित करने वाले नहीं दिख रहे हैं। कल गुरुवार को पंजाब की तरणतारण मंडी में 1121 के हाथ से कटे हुए धान का भाव 3728 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला गया है जबकि 1509 के भाव भी इसी रेंज मे देखने को मिल रहे हैं, ऐसे मे सवाल यह उठता है कि क्या 1121 और 1718 धान के भाव 1509 के नीचे रह सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं ये भी पढे :- सरसों की तेजी पर ब्रेक, अब किस तरफ मुड़ेगी सरसों देखें ? आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

साथियों अभी तक धान 1121 और 17 18 के जितने भी भाव आए हैं उनमें ज्यादातर भाव 1509 के नीचे बोले जा रहे हैं। लेकिन गनीमत यह है कि इस धान की क्वालिटी ज्यादा अच्छी नहीं बताई जा रही है। किसान भाइयों ने हमें कुछ फोटो भेजे हैं जिनमें भाव के हिसाब से क्वालिटी दिखाई गई है

1121 dhanइस फोटो के हिसाब से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो धान 3728 के रेट पर बिका है उसकी क्वालिटी अच्छी नहीं है इसमें नमी की मात्रा ज्यादा होने के साथ-साथ अन्य वैरायटी के धान का मिक्सर भी दिखाई दे रहा है इसके अलावा हरा दाना की उपस्थिति भी आप देख सकते हैं। 1718 के भाव के हिसाब से धान की क्वालिटी बेहद खराब है। धान में चमक भी नदारद है। ऐसा लगता है कि इस धान को समय से पहले काट लिया गया है। जिसके कारण भाव कम लगाए जा रहे हैं। जैसा कि आप सबको पता है कि 1121 और 17 18 की टॉप फसल आने में अभी 10 दिन का समय और लगेगा। ऐसे में इन भावों को देखते हुए यह नहीं कहा जा सकता कि 1121 और 1718 धान के भाव 1509 से कम हो सकते हैं। ये भी पढे :- 1121 और 1718 के भाव ने चौंकाया | क्या यही रहेंगे भाव | धान की तेजी मंदी रिपोर्ट

चावल के भाव धान के भाव को बहुत प्रभावित करते हैं। इसलिए 1121 के भाव को थोड़ा और समझने के लिए चावल के भाव का अध्यन करना जरूरी है। दिल्ली में 1121 स्टीम क्वालिटी चावल के भाव 8800 रुपए प्रति क्विंटल और सेला क्वालिटी में 8300 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहे हैं। चावल के इन भावों और पहले के ट्रेंड का हिसाब लगाया जाए तो 1121 धान का भाव 4000 के आसपास ही खुलना चाहिए। आने वाले एक हफ्ते में 1121 और 1718 धान के सही सही भाव आपके सामने होंगे।

आपको सुविधा के लिए कल शाम तक के भाव नीचे दिए गए हैं। इसके अलावा धान के भाव की रियल टाइम अपडेट के लिए आप हमारी App डाउनलोड कर सकते हैं

हरियाणा की मंडियों में  धान के भाव
 

टोहाना मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3560 मंदी 70

चीका मंडी
धान PR14 भाव ₹ 2300

घरौंडा मंडी
धान PR14 भाव ₹ 2380

कैथल मंडी
धान 1718 भाव ₹ 3650
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3375 मंदी 60
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600 मंदी 25
आवक 12000 बैग्स

नरेला मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3621

निगधू मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400
धान PR14 भाव ₹ 2100
आवक 25000 बैग्स

गोहाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3297 मंदी 3
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3557 मंदी 125

रतिया मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3466

नरवाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3325 मंदी 25
आवक 4000 बोरी

समालखा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3201
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3581 मंदी 120
आवक 15000 बैग्स

सिरसा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3412 मंदी 139

रानिया मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3286 मंदी 203

रादौर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3550 मंदी 115

जींद मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3391 तेजी 60
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3673 मंदी 34

लाडवा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300 मंदी 285

जुलाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400
आवक 10000 बैग्स

निसिंग मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3375 तेजी 75
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600 तेजी 50

नुह मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3450

पलवल मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3131 मंदी 19
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3471 मंदी 60
आवक 500 बैग्स

पंजाब की मंडियों में  धान के भाव

अमृतसर मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3588

गिदड़बाहा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3510
आवक 600 बैग्स

जैतो मंडी पंजाब
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3530
आवक 2500 बैग्स

फतेहगढ चुरिया मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500 मंदी 80
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3200

तरनतारन मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3646
धान 1122 हाथ भाव ₹ 3728

नाभा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3650
आवक 3000 बैग्स

खनौरी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500 मंदी 95
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3590

जंडियाला गुरु मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3520
आवक 5000 बैग्स

UP MP राजस्थान की मंडियों में  धान के भाव

दादरी मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3501

धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3431

हनुमानगढ़ मंडी
धान PR14 भाव ₹ 2100
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3471

कोटा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3231
आवक 17000 बैग्स
धान सुगंधा भाव ₹ 2801
आवक 200 बैग्स
धान 1718 भाव ₹ 3586
आवक 200 बैग्स

बिलासपुर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3100
आवक 1000 बैग्स
धान सरबती भाव ₹ 2100
आवक 2500 बैग्स

छर्रा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3500 मंदी 100
धान सुगंधा भाव ₹ 2811 मंदी 39
धान सरबती भाव ₹ 2420
आवक 6000 बैग्स

बूंदी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3275 मंदी 75
धान सुगंधा भाव ₹ 2821 मंदी 29
धान 1718 भाव ₹ 3000 गिला
आवक 30000 बैग्स

शिकारपुर मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3521
आवक 12000 बैग्स

चन्दौसी मंडी यूपी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3200
धान RH10 भाव ₹ 2500
आवक 25000 बैग्स

गुलावठी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3501
आवक 5000 बैग्स

जहांगीराबाद मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500
आवक 35000 बैग्स

बुलंदशहर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3531
धान सुगंधा भाव ₹ 2750
आवक 15000 बैग्स

खैर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3200
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3500
धान सुगंधा भाव ₹ 2801
धान सरबती भाव ₹ 2541
आवक 35000 बैग्स

हाथरस मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3501 मंदी 100
धान सुगंधा भाव ₹ 2800
आवक 10000 बैग्स

खुर्जा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500
आवक 4000 बैग्स

सिकंदराबाद मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3521

अलीगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3570 मंदी 63
आवक 40000 बैग्स

बहज़ोई मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400
धान RH10 भाव ₹ 2600
आवक 5000 बैग्स

कोसी कलां मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3250
आवक 15000 बैग्स

डबरा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3185 मंदी 40
आवक 2500 बैग्स

सम्भल मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3100
आवक 700 बैग्स
धान RH10 भाव ₹ 2500 मंदी 50
आवक 60000 बैग्स

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले | भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है।