Movie prime

1121 और 1718 के भाव ने चौंकाया | क्या यही रहेंगे भाव | धान की तेजी मंदी रिपोर्ट

1121

1121 और 1718 के भाव ने चौंकाया | क्या यही रहेंगे भाव | धान की तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियों मंडी भाव टुडे पर हम सरसों की रिपोर्ट लेकर आते रहते हैं। साथियो बासमती धान का सीजन आ चुका है और धान के भाव भी सरसों के भाव की तरह ही उपर नीचे होते रहते हैं। इसलिए हमारी यह कोशिश है कि कुछ ऐसा सिस्टम बनाया जाए जिससे किसान भाइयों को धान की पल पल की अपडेट मिलती रहे और वो अपनी फसल का टॉप भाव ले सकें। साथियो इन दिनों 1509 धान की आवक जोरों पर है। जल्दी ही 1121, 1718 और 1401 आदि धान की आवक भी जोर पकड़ेगी। किसान साथी यह जरूर जानना चाह रहे होंगे कि 1121 धान के भाव क्या रहने वाले हैं। ऐसे में यह रिपोर्ट आपकी ज्यादातर शंकाओं का निदान कर देगी। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

किसान साथियो ज्यादा समय नहीं हुआ है जब 1121, 1718, 1401 और अन्य उच्च वैरायटी के धान का एक दाना भी कहीं नहीं मिल रहा था। धान का पुराना स्टॉक जीरो था । विदेशों से बासमती चावल के ऑर्डर पेंडिंग पड़े हुए थे। व्यापारी किसी भी भाव पर 1121 धान लेने के लिए तैयार थे। बासमती चावल के भाव 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। उस समय कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले सीज़न मे बासमती 1121 का भाव 5000 रुपये प्रति क्विंटल तक भी हो सकता है।

लेकिन अब समय का चक्र घूम चुका है। इक्का-दुक्का मंडियों में 1121 और 1718 धान की आवक हो चुकी है। चौंकाने वाली बात यह कि भाव उम्मीद से काफी कम लगाए जा रहे हैं। पंजाब की तरण तारण मंडी में 1718 और 1121 के भाव 3100 और 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक बोले गए हैं। ऐसे में किसानों को निराशा होनी स्वाभाविक है। मंडी भाव टुडे ने जब इसका कारण पता लगाने की कोशिश की तो पता चला कि जिन ढेरियों की बोली हुई है उनमें क्वालिटी अच्छी नहीं पायी गयी। धान में हरा दाना काफी बड़ी मात्रा में था और नमी की मात्रा बहुत ज्यादा बतायी जा रही है। ऐसे मे भाव का 500 से 800 रुपये प्रति क्विंटल तक भी डाउन होना कोई बड़ी बात नहीं है। ये भी पढे :- देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 11 Oct 2022

1121 और 17 18 के भाव को और बेहतर तरीके से समझने के लिए चावल के भाव पर भी गौर किया जाना जरूरी है सूत्रों के अनुसार 1121 स्टीम क्वालिटी का चावल 8500 से लेकर ₹9000 प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है। 17 18 चावल के भाव भी 8000 से लेकर 8500 रुपए प्रति क्विंटल की रेंज में बने हुए हैं। चावल के भाव को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि 1121 और 17 18 के भाव 4000 के आसपास रह सकते हैं ऐसे में 3000 और 3300 के भाव 1121 और 1718 के धान के लिए उपयुक्त नहीं लगते। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 1121 और 1718 की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है ऐसे में भाव का इतना डाउन होना वाजिब नहीं है। वैसे भी देखा जाए तो जब 1509 धान के भाव 3700 के पार चल रहे हैं तो ऐसे में 1121 और 1718 का भाव 4000 के नीचे बनने की संभावना कम है आने वाले समय में अच्छी क्वालिटी का धान आने पर ही सही भाव का अंदाजा लगाया जा सकेगा। ये भी पढे :- बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 11 October 22

आपकी सुविधा के लिए क्वालिटी वाईज धान के भाव नीचे दिए गए हैं

टोहाना मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3630 तेजी 150

समालखा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3701 तेजी 70

कैथल मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3350 तेजी 70
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3625
धान PR14 भाव ₹ 2250

डबरा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3225 तेजी 75
आवक 1000 बैग्स

गढ़मुक्तेश्वर मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3550 तेजी 50
धान RH10 भाव ₹ 2550
धान सुगंधा भाव ₹ 2850
आवक 30000 बैग्स

अलीगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3633 तेजी 33
आवक 35000 बैग्स

बिजोई मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400
धान RH10 भाव ₹ 2500
आवक 2000 बैग्स

कोसी कलां मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3250 तेजी 45
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3300
आवक 20000 बैग्स

हाथरस मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3601 तेजी 26
धान सुगंधा भाव ₹ 2875
आवक 10000 बैग्स

खुर्जा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600
आवक 2000 बैग्स

सिरसा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3551

बाकी के भाव शाम तक मंडी मार्केट एप्लीकेशन पर अपडेट कर दिए जाएंगे