Movie prime

बासमती में आया आज तक का सबसे ऊंचा भाव - देखें रिपोर्ट

Basmati rice rate

बासमती में आया आज तक का सबसे ऊंचा भाव, क्या 5000 के ऊपर जायेंगे भाव - देखें रिपोर्ट

किसान साथियो मंडी भाव टुडे पर हम बासमती के सीज़न की शुरुआत से ही बता रहे हैं कि इस बार बासमती धान का भाव पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है। गुरुवार को यही देखने को मिला भी है। बासमती 1401, 1718 और 1121 के भाव प्रतिदिन नया रिकार्ड बना रहे हैं और अपने पीक पर चल रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम बासमती के बाजार की खबरों को जानेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे की बासमती में और कितनी तेजी बची हुई है WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

बासमती निर्यात में बढ़ोतरी (Basmati Export Rises)
किसान साथियो निर्यात के लिहाज से देखें तो चालू सीज़न में बासमती चावल का निर्यात(Basmati rice export) 24 लाख टन से बढ़ गया है । यह स्थिति तब है, जबकि सऊदी और ईरान जैसे बड़े ग्राहकों ने अभी बड़ी खरीददारी नहीं की है । यही कारण है कि बासमती बाजार में बासमती के धान और चावल बाजार में तेजी का रूख बना हुआ है। पिछले सप्ताह की तेजी के बाद ऐसा लग रहा था कि बाजार थोड़ा पीछे हट सकता है, क्योंकि नगदी की किल्लत कारोबार में अवरोध बनती हुई दिखाई दे रही थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और बासमती ने इन सभी धारणाओं को तोड़ते हुए न केवल धान में तेज बनी, बल्कि चावल के भाव भी उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। ये भी पढे :-बासमती धान और चावल में तूफानी तेजी | जाने क्या है तेजी की वज़ह

हरियाणा में बासमती 150-200 रुपये तेज
हरियाणा की कैथल और इसके आसपास की मंडियों में ट्रेडिशनल बासमती अभी भी 6300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि इसी प्रजाति के 1401 और पीबी -1 में भी इसी कारण से तेजी बनी हुई है। गुरुवार को हरियाणा की सिरसा और फतेहाबाद मंडी मंडी में 1401 का भाव 4700 रुपए के पार निकल गया जबकि पीबी-1 का भाव लगभग 4400 रुपए तक बोला गया। 1718 धान जो कि हरियाणा की मंडियों में 4200-4250 के आसपास चल रहा था 150 रुपये प्रति क्विंटल तक तेज होकर 4400 की रेंज में चला गया है। ये भी पढे :-सरसों वायदा कारोबार पर रोक बढ़ी | 15 दिन की स्थिरता के बाद अब किस तरफ मुड़ेंगे सरसों के रेट

MP, UP राजस्थान भी तेज
आमतौर पर देखा जाता है कि MP और राजस्थान की मंडियों में बासमती धान के भाव पंजाब, हरियाणा से कम रहते हैं लेकिन इस साल वहां भी तेजी बनी हुई है। 1121 के भाव 4200 और PB1 की रेंज 4250 के आसपास चल रही है। मध्य प्रदेश की डबरा मंडी में 1121 का भाव 4200 रुपए, 1718 का भाव 4 हजार रुपए तथा 1509 का भाव 3900 रुपए तक पहुंच गया है। इस मंडी में संभवतः यह अब तक का उच्चतम भाव है। ये भी पढे :-देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 22 Dec 2022

चावल के भाव में बनी तेजी
बुधवार और गुरुवार को पंजाब की मंडियों में 1121 सटीम का भाव 8800 से 8900 रुपए, 1401 सटीम का भाव 8400 से8550 रुपए, 1718 सटीम का भाव 8200 से 8300 रुपए तक कारोबार करता दिखाई दिया। 1509 सेला का भाव लगभग 7400 रुपए और इसका सटीम भाव 8250 रुपए तक बोला जाने लगा है। उत्पादन में कमी और पड़ोसी देशों में फसल को भारी नुकसान होने से निर्यात मांग बढ़ने की संभावना के चलते निर्यातक व्यापारियों की सक्रियता बनी हुई है । इसलिए बाजार निरंतर तेजी की तरफ है। विशेषज्ञों का कहना है कि निकट भविष्य में बासमती के चाव व धान बाजार में गिरावट की आशंका नहीं है, अपितू बाजार कुछ और आगे बढ़ सकता है। ये भी पढे :-आज कपास 9700 देखे आज के नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव | Aaj Ka Narma Ka Bhav 22 December 2022

रोके या बेचे
किसान साथियो जैसा कि माहौल बना हुआ है कि बासमती के बाजार में तेजी ही तेजी है। लेकिन हमने हमेशा से कहा है कि बासमती का बाजार अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। इसमे कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। जब तेजी आती है तो सब तेजी तेजी चिल्लाने लगते हैं और भूल जाते हैं कि भाव कभी भी यू टर्न मार सकता है। बासमती में 5000 के ऊपर के भाव अभी भी दूर लगते हैं इसलिए आप चाहें तो ईन भावों पर अपना कुछ माल जरूर निकाल सकते हैं। और रिस्क लेना चाहते हैं तब भी पूरा माल ना रख कर कुछ माल रख लें। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें।
आपकी जानकारी के लिए बासमती धान और चावल के ताजा भाव की जानकारी नीचे दी गई है

ये भी पढे :धान 1718 ने तोड़ा रिकार्ड आज पहुँचा 4400 के पास देखे आज के धान के ताजा मंडी भाव

बासमती चावल के ताजा भाव
(Basmati rice rate)

1121 चावल (1121 Basmati rice rate)
1121 गोल्डन सेला भाव ₹ 8450  से  8600 तेजी ₹50
1121 सेला भाव ₹ 8100  से  8200 तेजी ₹150
1121 स्टीम भाव ₹ 8700  से  8900 तेजी ₹100

1718 चावल (1718 Basmati rice rate)
1718 स्टीम  भाव ₹ 8000  से  8300 तेजी 200
 1718 गोल्डन सेला भाव ₹ 7650  से  7800 तेजी 50
1718 सेला भाव ₹ 7300  से  7400  तेजी 100

1509 चावल (1509 Basmati rice rate)
1509 सेला भाव ₹ 7250  से  7400 तेजी 100
1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 7650  से  7800 तेजी 50
1509 स्टीम भाव ₹ 8000  से  8250 तेजी 250

(1401 Basmati rice rate)
चावल 1401 स्टीम भाव ₹ 8350  से  8550 तेजी 200

Taj Rice Rate
चावल ताज  सेला भाव ₹ 6100  से  6200 तेजी 50

Sugandha Rice Rate
चावल सुगंधा स्टीम  भाव ₹ 6800  से  6850 तेजी 50

सरबती चावल (Sharbati Rice Rate)
सरबती स्टीम भाव ₹ 6500 से 6550 तेजी 50
सरबती सेला भाव ₹ 6050  से  6100

PR 11/14 चावल(PR  rice rate)
PR 11/14 गोल्डन सेला भाव ₹ 4325  से  4350
PR 11/ 14 स्टीम ₹ 4050  से  4200 तेजी 100
PR 11/ 14  सेला ₹ 4150  से  4250 तेजी 50

RH10 चावल (RH10 Rice Rate)
RH10 सेला भाव ₹ 5200  से  5300 तेजी 50
RH10 स्टीम भाव ₹ 6100  से  6150
RH10 गोल्डन सेला भाव ₹ 5600  से  5700 तेजी 50

देखें आज के सरसों, गेहू, नरमा, कपास, ग्वार, मुग, मोठ, अरंडी,मुंगफली, जीरा, इसबसोल भाव 22 Dec 2022

बासमती धान के भाव (Basmati Paddy rates)

तरनतारन मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4365 मंदी 28
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4565 तेजी तेजी 12
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4182 मंदी 18
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4347 तेजी 129
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3700
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3900 तेजी 175
धान P7 हाथ भाव ₹ 4005
धान P7 कंबाइन भाव ₹ 3750
धान DP 1401 भाव ₹ 4290

फजिल्का मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4360 तेजी 39

कोटकपूरा मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4460 तेजी 5
धान 1401 भाव ₹ 4420 तेजी 35
धान 1718 भाव ₹ 4190 तेजी 20
धान 1509 भाव ₹ 3950 तेजी 75
आवक 8000 बैग्स

मलोट मंडी पंजाब
आवक 2000 बैग्स
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4370
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4100
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4550


टोहाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4250 तेजी 30
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4080
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4615 तेजी 64
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3980

सिरसा मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4703 तेजी 153
धान PB1 भाव ₹ 4417 तेजी 147
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4125 तेजी 65

नरेला मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3922
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4017

नरवाना मंडी
धान 1125 कंबाइन भाव ₹ 4200
धान 1125 हाथ भाव ₹ 4400 तेजी 170
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4340 तेजी 72

डबरा मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4190 तेजी 40
धान 1718 भाव ₹ 4000 तेजी 50
धान 1509 भाव ₹ 3900 तेजी 50
धान सुगंधा भाव ₹ 3401
आवक 25000 बैग्स

हांसी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4321
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4550 तेजी 50

रतिया मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4676 तेजी 185
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4150 तेजी 169
धान PB1 भाव ₹ 4195
धान 1121 भाव ₹ 4261

ये भी पढे :-देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 22 Dec 2022

उचाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4550

होडल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3991

फतेहाबाद मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4690 तेजी 105

गोहाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4512
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4050
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4391

जुलाना मंडी
धान 1718 भाव ₹ 4351
धान बासमती भाव ₹ 6250
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4510

नारनौंद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4500
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300

नजफगढ़ मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4356

समालखा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4451

जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4550 तेजी 100

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4531 तेजी 70
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4331

मदलोडा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4511 मंदी 40
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350 तेजी 51

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4380 तेजी 90
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4500 तेजी 114
आवक 2000 बैग्स

बूंदी मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4100 तेजी 100
धान 1718 भाव ₹ 4100 तेजी 50
धान 1509 भाव ₹ 3800 मंदी 50
धान सुगंधा भाव ₹ 3650 तेजी 139
आवक 40000 बैग्स

हनुमानगढ़ धान
धान 1401 भाव ₹ 4601

अशोकनगर मंडी MP
आवक 7000 बैग्स
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3950
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3800
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4100
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3800
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3700
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500

चिरागों मंडी झाँसी
आवक 3000 बैग्स
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4275
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3990
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3750

गोहद मंडी MP
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4050
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3850

छर्रा मंडी
धान सुगंधा भाव ₹ 3631 तेजी 60
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4000 तेजी 99
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3925 तेजी 44
आवक 2500 बैग्स

हाथरस मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4000
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3981
धान सुगंधा भाव ₹ 3481
आवक 10000 बैग्स

खैर मंडी
धान सरबती भाव ₹ 3151
धान सुगंधा भाव ₹ 3451
धान 1718 भाव ₹ 3981
धान 1121 भाव ₹ 4325
धान DP भाव ₹ 4311
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3862
आवक 10000 बैग्स