Movie prime

झज्जर जिले की बेरी अनाज मंडी में पहुंचा 86,658 क्विंटल धान | जाने अन्य मंडियों मे कितनी हुई आवक

झज्जर जिले की बेरी अनाज मंडी में पहुंचा 86,658 क्विंटल धान | जाने अन्य मंडियों मे कितनी हुई आवक
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों शुक्रवार को झज्जर जिले की अनाज मंडियों में किसान करीब 1,10,312 क्विंटल धान लेकर आए. इसमें सबसे ज्यादा 86,658 क्विंटल धान किसान बेरी अनाज मंडी में लेकर पहुंचे थे। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

झज्जर जिले की अनाज मंडियों मे आब तक कितना धान खरीद जा चुका है
साथियों इसके अलावा सरकारी खरीद भी की जा रही है। मातनहेल मंडी में अब तक 1,936 क्विंटल धान की खरीद कि गई है। वहीं अगर बेरी मंडी कि बात करे तो बेरी मंडी में 1,867 क्विंटल धान की सरकारी खरीद अब तक की गई है। आप कि जानकारी के लिए बता दे कि अभी तक झज्जर मंडी में सरकारी खरीद नहीं हुई है। इसके अलावा झज्जर अनाज मंडी में अब तक 18,455 क्विंटल निजी आढ़तियों ने खरीद की है और मातनहेल मंडी में मात्र 55 क्विंटल धान की खरीदी कि गई है अब तक। इसके अलावा अनाज मंडी में निजी आढ़तियों ने 82,294 क्विंटल धान की खरीद की है।

अब तक कितना उठान हो चुका है और कितना मंडियों पड़ा है
अब तक झज्जर मंडी में 2,024, मातनहेल मंडी में 1,184 क्विंटल और बेरी अनाज मंडी में 2,97 क्विंटल धान अब तक मंडियों मे नहीं बिका है। जो कि मंडी परिसर में रखा गया है। अब तक, मिल मालिकों ने आने वाले धान के लिए परिसर में जगह बनाने के लिए झज्जर अनाज मंडी से 11,780 क्विंटल, मातनहेल अनाज मंडी से 506 क्विंटल और बेरी अनाज मंडी से 31,788 क्विंटल धान का उठान करवा चुके है। आप कि जानकारी के लिए बता दे कि बेरी मंडी में अब तक 1,705 क्विंटल कपास भी आ चुका है, जो आढ़तियों ने प्राइवेट तौर पर खरीद की है।

मंडियों मे 1121 धान कि डिमांड है ज्यादा
किसान साथियों जिले की अनाज मंडियों में किसान अपनी धान कि फसल को भारी मात्रा में लेकर पहुंच रहे हैं और आढ़ती अच्छी कीमत कि बोली लगाकर धान को खरीदने का काम कर रहे हैं। जिले कि अनाज मंडियों में सबसे ज्यादा डिमांड 1121 धान की है ओ इसके भाव भी अच्छे खासे मिल रहे है। इसके अलावा 1509, 1718 धान के अलावा और अन्य किस्म के धान भी किसान मंडियों मे केकर पहुंच रहे है। आने वाले दिनों मे धान की ज्यादा आवक होने की संभावना जताई जा रही है।

बेरी मंडी के परधान तेजबीर जी का क्या कहना है
किसान साथियों मंडी भाव टूडे के एक इंटरव्यू में बेरी मंडी के परधान तेजबीर जी ने कहा कि इस बार धान के भाव 5000 रुपए के पार जा सकते है अभी फिलहाल बेरी मंडी मे 1121 किस्म के धान के भाव 4700 रुपए तक बोले जा रहे उनका कहना है कि आने वाले दिनों मे ये भाव 5000 को पर कर सकता है बाकी व्यापार अपने विवेक से करे

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।