आज गेहूं के बाजार में क्या हुआ जाने इस रिपोर्ट में | wheat kanak gehu Live Rate Today 05 August 2023

गेहूं मंडी
केन्द्र सरकार द्वारा गेहूं एवं इसके मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध तथा गेहूं पर भंडारण सीमा लगाए जाने तथा खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत केन्द्रीय पूल से बिक्री शुरू किए जाने के बावजूद घरेलू बाजार में इस महत्वपूर्ण खाद्यान्न का भाव ऊंचा एवं तेज चल रहा है जिससे सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है।
वह घरेलू प्रभाग में गेहूं की आपूर्ति एवं उपलब्धता बढ़ाने तथा कीमतों में तेजी पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है मगर इसका कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आ रहा है। जैसे-जैसे उपचार हो रहा है वैसे-वैसे मर्ज बढ़ता जा रहा है। दरअसल असली समस्या उत्पादन के सम्बन्ध में गलतफहमी की है। कृषि मंत्रालय का उत्पादन अनुमान वास्तविकता से बहुत ज्यादा होता है। लेकिन खाद्य मंत्रालय उस पर भरोसा कर लेता है और उसके अनुरूप नीति-रणनीति बनाता है इसलिए उसका सकारात्मक परिणाम नहीं निकलता है। उद्योग-व्यापार समीक्षकों के अनुसार थोक मंडियों में गेहं की आवक काफी कम हो रही हैं जबकि मिलर्स एवं अन्य खरीदारों की मांग मजबूत बनी हुई है। इसके फलस्वरूप कीमतों में इजाफा होना स्वाभाविक ही है। इसका भाव बढ़कर पुनः 2500 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। सरकार को पिछले साल जैसा माहौल बनने की आशंका है इसलिए वह चिंतित है। विश्लेषकों के अनुसार गेहूं की आपूर्ति एवं उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार दो अंतिम महत्वपूर्ण विकल्पों पर विचार कर सकती है।
पहला विकल्प यह है कि गेहूं के आयात पर लगे 40 प्रतिशत के सीमा शुल्क को घटाकर शून्य प्रतिशत पर लाया जाए और आयातकों को इसके शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी जाए। दूसरा विकल्प यह है कि सरकार स्वयं अपने स्तर से रूस से भारी मात्रा में गेहूं का आयात करने के लिए रूसी सरकार से करार करे। इससे बफर स्टॉक में इजाफा होगा और सरकार प्रभावी ढंग से घरेलू बाजार में हस्तक्षेप कर पाएगी। समझा जाता है कि इन दोनों विकल्पों पर विचार हो रहा है और निकट भविष्य में कोई निर्णय लिया जा सकता है।
प्रस्तुत है आज की हाजिर मंडियों में गेहूं के भाव
गेहूं के भाव
wheat ka bhav
WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें
दिल्ली मंडी
गेंहू भाव ₹ 2525
सिरसा मंडी
गेंहू भाव ₹ 2275--80
टोहाना मंडी
गेंहू भाव ₹ 2270
भूना मंडी
गेंहू भाव ₹ 2375
सिवानी मंडी
गेंहू भाव ₹ 2310
उज्जैन मंडी
गेंहू भाव ₹ 2220
आवक 500 क्विंटल
बुलंदशहर डिबाई मंडी
गेंहू भाव ₹ 2300
आवक 2000 क्विंटल
जबलपुर मंडी
गेंहू भाव ₹ 2200/2400
आवक 1500 बोरा
खुर्जा मंडी
गेंहू भाव ₹ 2260
आवक 400 कट्टे
अलवर मंडी
गेहूँ मिल डिलीवरी
गेहूँ 1% छूट भाव ₹ 2350
जोधपुर मंडी
गेहूँ मिल डिलीवरी
1% छूट भाव ₹ 2490 (+10)
उदयपुर मंडी
गेहूँ मिल डिलीवरी
1.5% छूट भाव ₹ 2440
आगरा मंडी
गेहूँ मिल डिलीवरी
गेहूँ भाव ₹ 2470 (+20)
गोरखपुर मंडी
गेहूँ मिल डिलीवरी
गेहूँ भाव ₹ 2500 (-20)
पटना मंडी
गेहूँ मिल डिलीवरी
2% छूट भाव ₹ 2500
मुंबई मंडी
गेहूँ भाव ₹ 2675
अहमदाबाद मंडी
गेहूँ 3% छूट भाव ₹ 2600 (-25)
अमृतसर मंडी
गेहूँ मिल डिलीवरी
नेट भाव ₹ 2350
गेहूं फ्लौर मिल
संभाजी नगर भाव ₹ 2780
अहमदनगर भाव ₹ 2790
सुपा भाव ₹ 2790
लोनंद भाव ₹ 2775
सतारा भाव ₹ 2820/2830
हेदराबाद भाव ₹ 2850/2920
बेंगलुरु भाव ₹ 2900/2950
कोइम्बटोरे भाव ₹ 2925
सालेम भाव ₹ 2900
इरोड भाव ₹ 2940
मैसूर भाव ₹ 2825
टुमकुर भाव ₹ 2660/2940
देवास मंडी
गेहूँ मिल भाव ₹ 2350/2450
लोकवान भाव ₹ 2600+100
बेस्ट-क्वालिटी भाव ₹ 3100+20
आवक 4500 बोरी
दाहोद मंडी
गेहूं मिल भाव ₹ 2540/45
गेहूं बाजार भाव ₹ 2530/35
इंदौर मंडी
मालवराज गेहूँ भाव ₹ 2250/2350+0
लोकवान भाव ₹ 2350/2650+0
पूर्णा भाव ₹ 2650/2850+0
आवक 2500
उज्जैन मंडी
आवक 2500 कट्टे
गेहूँ लोकवन भाव ₹ 2450/3000
गेहूँ मालवराज भाव ₹ 2325/2500
सीओनी मंडी
आव 700 कट्टे
गेहूं लुस्टर भाव ₹ 2400
विदेशी बाजारों में तेजी के बाद आज 6000 के पार हो सकती है सरसों | देखें सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट
अशोकनगर मंडी
आवक 700 कट्टे
गेहूँ शरबती भाव ₹ 2800/4200
गेहूँ मिल क्वालिटी भाव ₹ 2400
राजकोट मंडी
आवक 2500 कट्टे (New)
गेहूँ मिलबर सुपर भाव ₹ 2410
गेहूँ सुपर भाव ₹ 2750
गेहूँ मिलबर एवरेज भाव ₹ 2375 (-25
गेहूँ मीडियम भाव ₹ 2500
सरसो हुई 6000 के पार | जाने क्या खुले हैं आज सरसों के रेट Sarso Live Rate Today 05 August 2023
कहां पर मंदा कहां आई तेजी | जानिए क्या खुले हैं आज चने के रेट Chana Live Rate Today 05 August 2023
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट(Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।