खल के भाव में तेजी के चलते सोयाबीन के भाव हुए तेज | जाने मंडियों से क्या मिल रही है रिपोर्ट soyabean ke taja mandi bhav 25 december 2024
खल के भाव में तेजी के चलते सोयाबीन के भाव हुए तेज | जाने मंडियों से क्या मिल रही है रिपोर्ट
किसान साथियो और व्यापारी भाइयों पिछले कुछ दिनों से सोयाबीन के भाव में सुधार देखने को मिल रहा है। सुधार की वज़ह सरसों और सोयाबीन खल की मांग सुधरने के चलते दिख रहा है। इसके साथ साथ विदेशी बाजारों में सोया तेल के भाव काफी नीचे आ चुके हैं और अब यहां से आगे और मंदे का डर नहीं इसलिए निचले स्तर की खरीद लौटने से सोयाबीन के भाव में सुधार हुआ है।
कल अमरीका के शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड बाजार में में सोया तेल 0.05 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ, जिसका कारण वैश्विक आपूर्ति और मांग के बीच बढ़ता अंतर है। पाम और सोया तेल के बीच लगभग 10 रुपये प्रति किलो का अंतर भी सोया तेल की मांग को बढ़ा रहा है। हालांकि, सोयाबीन की वैश्विक फसल अच्छी है और घरेलू खपत का अनुपात स्थिर बना हुआ है।
निकट भविष्य में खाद्य तेलों की मांग बढ़ने की संभावना के कारण प्लांटों में सोयाबीन की मांग में इजाफा देखा जा रहा है। डीओसी की मांग बढ़ने की धारणा से भी सोयाबीन में हल्की तेजी आई है। दूसरी तरफ, बाजार में सोयाबीन की आवक घटने लगी है क्योंकि घटे भाव में किसान बिकवाली रोक रहे हैं। सरकार द्वारा 6000 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य करने की उम्मीद के बावजूद बाजार में बड़ी तेजी की संभावना नहीं है, लेकिन सीमित सुधार की गुंजाइश बनी हुई है। व्यापार अपने विवेक से करें
आज के सोयाबीन के ताजा भाव इस प्रकार से हैं
कीर्ति प्लांट सोयाबीन रेट
सोलापुर भाव ₹ 4450 तेजी ₹ 20, लातूर भाव ₹ 4450 तेजी ₹ 20, नांदेड़ भाव ₹ 4450 तेजी ₹ 20, हिंगोली भाव ₹ 4450 तेजी ₹ 20
गोयल कोटा प्लान्ट सोयाबीन भाव
₹ 4375
दाहोद मंडी सोयाबीन भाव
₹ 4100/4250
इंदौर मंडी सोयाबीन भाव
लक्ष्मीनगर (नया) ₹ 3800/4200 आवक 1000 बोरी, छावनी (नया) ₹ 3800/4200 आवक 1000 बोरी
नोट :आज क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण काफी मंडियां बंद है। इसी के चलते आज कम मंडियों के भाव उपलब्ध हो पाए हैं
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।