Movie prime

रूस यूक्रेन में तनातनी का सरसों के भाव पर क्या होगा असर | आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

mustard buy or sell
मंदी रहेगी या तेजी कैसे रहेंगे आज सरसों के भाव

मंदी रहेगी या तेजी : किसान साथियो जैसा कि हमने कल की रिपोर्ट में बताया था कि सरसों में एक तरफा तेजी बनने की संभावना कम है। बुधवार के बाजार में ठीक वैसा ही देखने को मिला है। सरसों में तेजी का सिलसिला थमता दिखाई दिया और भाव में मामूली कमजोरी से लेकर स्थिरता का माहौल नजर आया है । बुधवार के बाजार का पूरा विश्लेषण करने के बाद सरसों और सरसों तेल के भाव के रूझान में क्या बदलाव हो सकता है आज की रिपोर्ट में हम इसी मुद्दे पर चर्चा करेंगे। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
बुधवार को तेल मिलों की मांग लगभग स्थिर बनी रहने से घरेलू बाजार में स्थिरता ही देखने को मिली है। जबकि भरतपुर में भाव में 50-60 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट भी दर्ज हुई है। शाम के सत्र में भरतपुर में 60 रुपये की कमजोरी के बाद भाव 4950 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। जयपुर में कंडीशन 42% की सरसों के भाव 5,300 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे । इसके अलावा दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों का रेट 5050 का रहा। जैसा कि हमने कल की रिपोर्ट में बताया था सरसों की दैनिक आवक 8 लाख बोरियों के आसपास स्थिर ही बनी रही।

प्लांटों पर क्या रहे सरसों के भाव
बुधवार के बाजार की खास बात यह रही कि ब्रांडेड तेल मिलों ने सरसों की खरीद कीमतों में 25 से 50 रुपये प्रति क्विटल की बढ़ोतरी की। सलोनी प्लांट पर सरसों के भाव ₹5750 प्रति क्विंटल के रहे। जबकि आगरा में बीपी प्लांट पर ₹50 की तेजी के बाद भाव ₹5550 प्रति क्विंटल हो गए। शारदा प्लांट पर सरसों के भाव 5450 और गोयल कोटा प्लान्ट पर 5150 के रेट रिपोर्ट किए गए हैं। बाजार में देखा गया है कि बढ़े दाम पर तेल मिलें केवल जरुरत के हिसाब से ही सरसों की खरीद कर रही है। आयातित खाद्वय तेलों की कीमतों में अभी तेजी के आसार नहीं है । चालू रबी में उत्पादन अनुमान ज्यादा है इसलिए सरसों की दैनिक आवक बनी रहेगी। जयपुर भाव 5250,भरतपुर सरसों रेट 5010 जाने क्या खुले हैं आज सरसों के रेट Sarso Live Rate Today 03 May 2023

हाजिर मंडियों में सरसों का रेट
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का भाव 4870, श्री गंगानगर मंडी में सरसों का रेट 4661, संगरिया मंडी में सरसों का भाव 4700, देवली मंडी में सरसों का टॉप भाव 5150, श्री विजयनगर मंडी में सरसों का भाव 4810, पीलीबंगा मंडी में सरसों का भाव 4640, श्री करनपुर मंडी में सरसों का रेट 4704, श्री माधोपुर मंडी में सरसों का भाव 4900, गजसिंहपुर मंडी में सरसों का भाव 4790, सूरतगढ़ मंडी में सरसों का भाव 4690, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 4891, सिवानी मंडी में 40 लैब सरसों का भाव 4920, सिरसा मंडी में सरसों का टॉप भाव 4700, आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 4711, ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 4625, हिंडौन मंडी में सरसों का भाव 5022, नदबई मंडी में सरसों का भाव 5010, अशोकनगर मंडी में सरसों का रेट 4650, अलीगढ़ मंडी में सरसों का भाव 4750, खैरथल मंडी में सरसों का टॉप भाव 5000, कोटा मंडी में सरसों का प्राइस 5000, श्योपुर मंडी में सरसों का भाव 4900, मेड़ता मंडी में सरसों का भाव 4750, सुमेरपुर मंडी में सरसों का रेट 4750, छतरपुर मंडी में सरसों का भाव 4600, और जोधपुर मंडी में सरसों का टॉप भाव ₹4950 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। 2 दिन दिन में 200 तेज | सरसों की तेजी कितनी टिकाऊ

विदेशी बाजारों में क्या हुआ
विदेशी बाजार में खाद्वय तेलों  में आज मिलाजुला रुख रहा, एक तरफ जहां मलेशियाई पाम तेल के भाव में हल्का सुधार हुआ, वहीं शिकागो में सोया तेल के में गिरावट दर्ज हुई। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, BMD पर जुलाई महीने के वायदा अनुबंध में पाम तेल की कीमतें 9 रिगिंट यानी 0.26 % तेज होकर 3,430 रिंगिट प्रति टन हो गई। हालांकि सुबह के सत्र में इसके दाम 2.3 % तक कमजोर हुए थे। लेकिन शाम होते होते भाव में उछाल आ गया। इस दौरान शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया तेल की कीमतें 0.5 % कमजोर हुई। अवकाश के कारण डालियान एक्सचेंज बंद रहा। सूत्रों के अनुसार 5 मई को रूस, यूक्रेन और तुर्की के बीच काला सागर अनाज निर्यात सौदे की आवाजाही की प्रस्तावित वार्ता पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। यूक्रेन द्वारा रूस के राष्ट्रपति पर कथित ड्रोन हमला होने की खबर के बाद इस वार्ता का सफल होना संदेह के घेरे में आ गया है। अगर यह वार्ता रद्द होती है या असफल होती है तो ऐसे में खाद्य तेलों के भाव में मजबूती बन सकती है। Guar Seed and Barley Rate Today | आज का ग्वार और जौ का ताजा रेट | 03 May 2023

घरेलू बाजार अपडेट
घरेलू बाजार की बात करें तो जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें बुधवार को 10-10 तेज होकर भाव क्रमश - 1003 रुपये और 993 रुपये प्रति 10 किलो हो गए। इस दौरान सरसों खल के दाम दस रुपये तेज होकर 2445 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
व्यापारियों के अनुसार घरेलू बाजार में सरसों दाम नरम है। तेल कीमतों में सुधार तो आया है, लेकिन बढ़े दाम पर ग्राहकी कमजोर है। इसलिए हाजिर बाजार में अभी सरसों की कीमतों में बड़ी तेजी के आसार नहीं है। पाम उत्पादों के सबसे बड़े खरीदार भारत में, अभी भी पाम उत्पादों की आयात मांग नहीं बढ़ पा रही है क्योंकि स्थानीय तेलों सहित आयातित अन्य खाद्वय तेलों की कीमतें पाम की तुलना में कमजोर हैं। जानकारों के अनुसार अप्रैल में भारत में पाम तेल का आयात एक महीने पहले की तुलना में 30 % घटकर 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया हैं। मंडियों में क्या मिल रहे हैं गेहूं के रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 03 may 2023

सरसों में आगे क्या
सरसों और सरसों तेल के बाजार के कुछ जानकारों का कहना है कि सरसों तेल और सरसों के भाव अपने न्यूनतम स्तर के आसपास चल रहे हैं। जबकि कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी भी यहां से सरसों तेल में 5 से 7 रुपए प्रति किलो की और गिरावट आ सकती है। मई महीने में बाजार का रुझान मोटे तौर पर मलेशिया और इंडोनेशिया के बाजार के रूझान पर निर्भर करेगा। 5 मई को होने वाली वार्ता का भी सरसों के बाजार पर बड़ा असर पड़ सकता है। ऐसे में दो-चार दिन तक सरसों में वेट एंड वॉच की नीति अपनाई जा सकती है। व्यापार अपने विवेक से ही करें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।