Movie prime

ग्वार में डरने की जरूरत नहीं | देखें ग्वार की तेजी मंदी रिपोर्ट

ग्वार में डरने की जरूरत नहीं | देखें ग्वार की तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियो पिछले कई दिनों से ग्वार सीड और गम का भाव गिरावट की तरफ बढ़ा है। लगभग सभी हाजिर मंडियों में ग्वार सीड का 5700 से घटकर 5500 से 5600 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। इस दौरान वायदा बाजार ने ग्वार और ग्वार सीड के किसान और व्यापारियों को काफी हैरानीजनक प्रदर्शन दिखाया है। आप की जानकारी के लिए बता दे की ग्वार के जानकारों का कहना है कि ग्वार की नई फसल की आवक बहुत कम है और यह औसतन 12 से 13 हजार बोरी रह गई है, लेकिन मांग अभी भी बराबर बनी हुई है और ग्वार की आपूर्ति के चलते गोदाम से ही ज्यादा खरीद हो रही हैं। मंगलवार को सट्टा बाजार में भी ग्वार सीड और ग्वार गम में भी 50 से 100 रुपए की तेजी दिखाई दी, जिसका असर हाजिर मंडियों में एक-दो दिन में दिखाई दे सकता है। और जानकारों यह भी कहना है कि दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीने में ग्वार गम निर्यात कमजोर नहीं हुआ है, बल्कि निर्यात में कुछ सुधरा हुआ दिखाई दिया है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

ऐसे ही आगे भी निर्यात मांग में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना जताई जा रही है तथा आपूर्ति के लिए उपलब्धता कम होने वाली है। इसलिए ग्वार सीड और ग्वार  गम के व्यापार में मंदा मानकर कारोबार नहीं करना चाहिए, अपितू यहां से लगभग एक महीने का और इंतजार करते हुए सब्र रखना चाहिए। मार्च के अंत तथा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बाजार तेजी की तरफ दौड़ता हुआ दिखाई दे सकता है। जानकार यह भी कहते हैं कि एक महीने बाद बनने वाली तेजी ग्वार सीड में अधिकतम 500 रुपए और ग्वार गम में 1000 से 1500 रुपए हो सकती है। फिलहाल इससे बड़ी तेजी के लिए नए समीकरणों का इंतजार करना चाहिए। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें। कुछ मंडियों के ग्वार के भाव निचे दिए गए है एक दिन में 300 रुपये तेज हुई सरसों | सरसों की तेजी कितनी टिकाऊ | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

हाजिर मंडियों के ग्वार के भाव

आदमपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5581 तेजी 80
ऐलानाबाद मंडी ग्वार भाव ₹ 5471 तेजी 31
भट्टू मंडी ग्वार भाव ₹ 5251 मंदी 119
सिरसा मंडी ग्वार भाव ₹ 5500 तेजी 48
नोहर मंडी ग्वार भाव ₹ 5535 तेजी 24
संगरिया मंडी ग्वार भाव ₹ 5325 मंदी 56

इस सीज़न में क्या रहेंगे गेहूं के रेट | गेहूं के किसानों के लिए जरूरी रिपोर्ट
गोलूवाला मंडी ग्वार भाव ₹ 5425
नागौर मंडी ग्वार भाव ₹ 5550
श्रीमाधोपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5350
सादुलशहर मंडी ग्वार भाव ₹ 5255
गंजसिंहपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5498
अनूपगढ़ मंडी ग्वार भाव ₹ 5560
रावतसर मंडी ग्वार भाव ₹ 5500
देवली मंडी ग्वार भाव ₹ 5000
श्री गंगानगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5515
रावला मंडी ग्वार भाव ₹ 5450
सिवानी मंडी ग्वार भाव ₹ 5710
राजगढ़ मंडी ग्वार भाव ₹ 5680
पदमपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5485