Movie prime

गेहूं आया MSP की तरफ, बासमती 100 रुपये मंदा | तेजी मंदी रिपोर्ट | 09 अप्रैल 22

बासमती धान और चावल तेजी मंदी रिपोर्ट दोस्तो पिछले 3 दिन से बासमती के बाजार मे स्थिरता से लेकर हल्की मंदी का माहौल छाया हुआ है। शुक्रवार को बासमती चावल के भाव 50 से लेकर 100 रुपये प्रति क्विंटल तक टूट गए। अगर एक हफ्ता पीछे जाएं तो बासमती 1121 स्टीम चावल ने 9000 रुपये
गेहूं आया MSP की तरफ, बासमती 100 रुपये मंदा | तेजी मंदी रिपोर्ट | 09 अप्रैल 22

बासमती धान और चावल तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तो पिछले 3 दिन से बासमती के बाजार मे स्थिरता से लेकर हल्की मंदी का माहौल छाया हुआ है। शुक्रवार को बासमती चावल के भाव 50 से लेकर 100 रुपये प्रति क्विंटल तक टूट गए। अगर एक हफ्ता पीछे जाएं तो बासमती 1121 स्टीम चावल ने 9000 रुपये प्रति क्विंटल का लेवल पार कर लिया था लेकिन अब अब यह 8650 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गया है। ऐसा ही रुझान धान के भाव में भी देखने को मिला है। पिछले हफ्ते जहां 1121 धान जुलाना मंडी में 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक गया था, शुक्रवार को इसके टोप भाव नजफगढ़ मंडी में 4550 रुपये प्रति क्विंटल तक ही रहे।

लगभग यही स्थिति 1718 और अन्य वैरायटी में भी देखने को मिली है।गुरुवार जहां 1718 बासमती चावल के भाव 8500 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहे थे शुक्रवार को यह गिरकर 8400 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गए। धान के भाव की जहां तक बात है नरेला मंडी में 1718 धान का टॉप भाव 4515 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा जो कि अपने सीज़न के टोप भाव से 150 रुपये कम है। धान और चावल की बाकी वैरायटी में भी 50 से लेकर 100 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी देखने को मिली है। आपकी सुविधा के लिए बासमती धान और चावल के भाव नीचे दिए गए हैं

बासमती चावल के ताजा भाव

बासमती सेला भाव ₹ 6850 से 6900
चावल 1121 सेला भाव ₹ 7800 से 7850
चावल 1121 स्टीम भाव ₹ 8600 से 8650
चावल 1718 स्टीम भाव ₹ 8350 से 8400
चावल 1718 सेला भाव ₹ 7600 से 7650

चावल 1509 स्टीम भाव ₹ 8200 से 8250
चावल 1509 सेला भाव ₹ 7600 से 7550
चावल 1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 7900 से 7950.

चावल 1401 स्टीम भाव ₹ 7650 से 7700
चावल 1401 सेला भाव ₹ 7100 से 7200

चावल DP स्टीम MP लोड भाव ₹ 7000 से 7050
चावल DB सेला भाव ₹ 6900 से 6950

चावल सुगंधा स्टीम भाव ₹ 7200 से 7250
चावल सुगंधा सेला भाव ₹ 6600 से 6650

चावल शरबती स्टीम भाव ₹ 5600 से 5650
चावल शरबती सेला भाव ₹ 5200 से 5250
चावल शरबती गोल्डन सेला भाव ₹ 5400 से 5500
चावल RS 10 स्टीम भाव ₹ 6200 से 6250
चावल RS 10 सेला भाव ₹ 5550 से 5600
चावल PR स्टीम भाव ₹ 3400 से 3450
चावल PR सेला भाव ₹ 3400 से 3450

बासमती धान के ताजा भाव

कोटा मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4200/4400
धान सुगंधा भाव ₹ 3500/3750
धान 1509 भाव ₹ 3300/3800
धान 1718 भाव ₹ 4200/4450

मैनपुरी मंडी
1121 भाव ₹ 4200
1718 भाव ₹ 4200
धान सुगंधा भाव ₹ 3800
धान ताज भाव ₹ 3500

तरावडी मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3500
धान सरबती 2400
धान 1121 भाव ₹ 4300
धान बासमती भाव ₹ 4000

डिबाई मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4100
धान 1718 भाव ₹ 4100
धान 1509 भाव ₹ 4000
धान सुगंधा भाव ₹ 3700
धान सरबती भाव ₹ 2600

नजफगढ़ मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4550

गोहाना मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4500
धान बासमती भाव ₹ 3950

बूंदी मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4300
धान 1718 भाव ₹ 4200
धान 1509 भाव ₹ 3800
धान सुगंधा भाव ₹ 3800

तरनतारन मंडी
आवक 1000 बैग्स
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4235
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4401
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4300

अमृतसर मंडी
आवक 2000
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4269
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4250

नरेला मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4521
धान 1509 भाव ₹ 4080
धान 1718 भाव ₹ 4517

कोटा मंडी भाव

शुक्रवार को मंडी में मुख्य फसलों में हल्की मंदी का माहौल रहा। गेहूं में 30 रुपये सोयाबीन में 100 रुपये, सरसों में 100 रुपये , धनिया में 250 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदा रहा। लहसुन की आवक 4000 हजार कट्टे रही। लहसुन 500 रुपए तक की बड़ी मंदी देखने को मिली । लहसुन नया 500 से 4000 रुपए प्रति क्विंटल बिका।

मुख्य फसलों के भाव इस प्रकार से रहे
गेहूं पुराना भाव ₹ 1980 से 2010
गेहूं नया भाव ₹ 2030 से 2500
सोयाबीन भाव ₹ 6500 से 7760
मक्का लाल भाव ₹ 1950 से 2250,
मक्का सफेद भाव ₹ 1900 से 2250
अलसी भाव ₹ 6800 से 7100,
तिल्ली भाव ₹ 7500 से 9000
ग्वार भाव ₹ 5000 से 5600
मैथी भाव ₹ 4200 से 5300

कलौंजी भाव ₹ 13000 से 14500
जौ नया भाव ₹ 2300 से 2700
ज्वार भाव ₹ 1400 से 4000
मसूर भाव ₹ 5000 से 6700,
चना देशी भाव ₹ 4500 से 4950
चना पेप्सी नया भाव ₹ 4400 से 5800
चना मौसमी भाव ₹ 4400 से 4750,
चना कांटा भाव ₹ 4000 से 4600
उड़द भाव ₹ 2500 में 6100,
धनिया पुराना भाव ₹ 9000 से 10000,
धनिया ईगल भाव ₹ 10000 से 10500
नया धनिया भाव ₹ 10500 से 13900

गेहूं के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तो आवक के दबाव के चलते गेंहू में भी 20 से 30 रुपये की नरमी देखने को मिल रही है। मंडी भाव टुडे ने पहले भी बताया था कि गेहूँ को लेकर भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है और सीज़न के टोप पर इसके भाव MSP के आसपास ही रहेंगे। ठीक वही देखने को मिल भी रहा है। हरियाणा की लगभग सभी मंडियों में MSP पर खरीद हो रही है। इसके उपर के भाव में खरीददार नदारद रहे।

रूस कर रहा है गेहूं निर्यात

दोस्तो युद्ध के रूस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद रूस गेहूं का निर्यात कर पाने में सफल हो रहा है। हालांकि यह निर्यात डॉलर में ना होकर रूबल में किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी हुई गेहूं की कीमतों का फायदा रूस फिलहाल उठाता दिख रहा है। तुर्की, मिस्र, लीबिया और ईरान जैसे देश निरंतर रूस से गेहूं खरीद रहे हैं। अगर रूस और यूक्रेन से गेंहू का निर्यात बाधित नहीं होता है तो गेंहू की सप्लाई बढ़ेगी और भावों पर और दबाव आ सकता है।

गेहूँ के भाव
Wheat ka Bhav

नरेला मंडी भाव ₹ 2020 से 2050 आवक 20 से 25 हजार बैग
मथुरा मंडी भाव ₹ 2021 आवक 15000 से 20000
सिरसा मंडी भाव ₹ 2075 से 2100
जबलपुर मंडी भाव ₹ 1890 से 1940
गोटेगांव भाव ₹ 1850 से 1890
बीकानेर भाव ₹ 2100 से 2200
इंदौर मंडी
लोकवन गेहू भाव ₹ 2200 से 2550
मालवराज/पोशण भाव ₹ 2100 से 2125
मिल क्वालिटी/हल्का मालवराज भाव ₹ 2100 से 2125

अपील | फसलों के भाव | तेजी मंदी रिपोर्ट

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है । इसलिए वायदा कारोबार को लगातार मॉनिटर करते रहें। फसलों के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें। अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंडी भाव टुड” को जरूर सब्सक्राइब करें। तेजी मंदी रिपोर्ट। तेजी मंदी रिपोर्ट। तेजी मंदी रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें – धान बिकेगा ₹5000? धान तेजी मंदी रिपोर्ट | 05 अप्रैल 22

यह भी पढ़ें –नरमा कपास ने दर्ज किया ऐतहासिक भाव | क्या जायेगा 15000 का भाव | नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें – क्या गेहूं बिकेगा MSP के ऊपर ? क्या है माहौल