Movie prime

अखिर कहाँ जाकर रुकेगा सरसों का भाव | सरसों बेचने से पहले ये रिपोर्ट जरूर देख लें

mustard rate

होली का त्योहार बीतने के बाद से ही तेल मिलों की मांग कमजोर के चलते घरेलू बाजार में फिर से लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है। होली के बाद से ही सरसों की आवक में इजाफ़ा हो रहा है जिसके कारण भाव दबते जा रहे हैं। विदेशी बाजारों की तेजी जो कि अब तक सरसों को सहारा दे रही थी वहाँ भी शुक्रवार को अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। देखा जाए तो सरसों के दाम पहले ही MSP के नीचे जा चुके हैं। ऐसी परिस्तिथियों में सरसों के भाव में और कितनी गिरावट बन सकती है आज की रिपोर्ट में हम इसी बात पर चर्चा करने वाले हैं WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

बाजार में क्या रहा
शुक्रवार को बाजार खुलते ही सरसों के भाव में कमजोरी दिखने लगी। सुबह के सत्र में ही जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 50 रुपये कमजोर होकर भाव 5,600 रुपये और शाम होते होते भाव में 50 रुपये की कमजोरी और आ गई और भाव 5550 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुए। दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों के भाव 5550-5500 के रेंज में स्थिर रहे। भरतपुर मंडी में 11 तारिख तक अवकाश है लेकिन वहाँ भी भाव 5200-5250 के रेंज में बताये जा रहे हैं। अन्य मुख्य मंडियों की बात करें तो बारां मंडी में कंडीशन सरसों का रेट 5400, मुरैना में 5100, नेवाई में 5275 और टोंक में कंडीशन सरसों का रेट 5255 के आसपास चल रहा है। देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 10 March 2023

प्लांटों ने गिराए सरसों के रेट
ब्रांडेड तेल मिलो ने सरसों के खरीद भाव में ₹50 तक की कटौती की। सलोनी प्लांट पर पुरानी सरसों का खरीद भाव 5950 और नई सरसों का खरीद भाव ₹5900 प्रति क्विंटल तक रहा। गोयल कोटा प्लांट पर सरसों का खरीद भाव 5350, आगरा शारदा प्लांट पर सरसों का रेट 5700 और बीपी प्लांट पर सरसों का भाव 5600 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। देखें आज के सरसों के ताजा मंडी भाव | Today Latest Musterd Price 10 March 2023

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की श्रीगंगानगर मंडी में सरसों का भाव 5305 नोहर मंडी में सरसों का रेट 5200 पदमपुर मंडी में सरसों का भाव 5100 हनुमानगढ़ मंडी में 42 लैब सरसों का भाव 5152 और 41 लैब नई सरसों का रेट 4901 संगरिया मंडी में कंडीशन सरसों का भाव 5301 रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 5058 जैतसर मंडी में सरसों का रेट 4763 रावला मंडी में सरसों का टॉप भाव 5195 घड़साना मंडी में सरसों का रेट 5210 गोलूवाला मंडी में 40 लैब सरसों 4910 सादुलशहर मंडी में सरसों का टॉप भाव 5138 श्रीमाधोपुर मंडी में पीली सरसों का भाव 5200 देवली मंडी में कंडीशन सरसों का रेट 5350 भवानी मंडी में सरसों का भाव 5100 ऐलनाबाद में सरसों का टॉप रेट 5124 आदमपुर मंडी में नई सरसों का टॉप भाव 5302 सिरसा मंडी में सरसों का रेट 5060 सिवानी मंडी में कंडीशन सरसों का रेट 5400 ग्वालियर में सरसों का भाव 5250 बरवाला में सरसों का भाव 5200 हिसार में सरसों का रेट ताजा 5285 और रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 10 March 2023

विदेशी बाजारों में मंदी
शुक्रवार को विदेशी बाजार में खाद्य तेलों के भाव में मंदा देखने को मिला है। खबर है कि मलेशिया में पाम तेल के उत्पादन में कमी आई है, साथ ही बकाया स्टॉक भी कम हुआ है। इसके बावजूद भी पाम तेल के भाव तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए। मलेशियाई पाम ऑयल बोर्ड (MPOB) के आंकड़ों से पता चलता है कि फरवरी के अंत में मलेशिया में पाम तेल का भंडार पिछले महीने की तुलना में 6.6 फीसदी गिरकर 2.12 मिलियन टन रह गया, जो छह महीने में सबसे कम है। बाजार की बात करें तो बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज BMD पर मई डिलीवरी वायदा अनुबंध में पाम तेल के भाव 112  रिंगिट यानी 2.66 फीसदी की बड़ी गिरावट के बाद होकर 4,093 रिंगिट प्रति टन रह गए। इस दौरान डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध 2.1 फीसदी गिर गया जबकि इसके पाम तेल के वायदा अनुबंध में 1.7 फीसदी की गिरावट आई । शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया तेल की कीमतें भी  0.2 फीसदी नीचे की ओर गई। सरसों में तेजी बनेगी या मंदी | देखें सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट (March 2023)

घरेलू बाजार अपडेट
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें शुक्रवार को 8-8 रुपये कमजोर होकर भाव क्रमशः 1092 रुपये और 1082 रुपये प्रति 10 किलो रह गई। जबकि नेवाई मंडी में सरसों तेल एक्सपेलर और कच्ची घानी की कीमतें 10-10 रुपये कमजोर होकर 1060 और 1080 प्रति 10 किलो रह गईं। इस दौरान जयपुर में सरसों खल की कीमतें 2400 रुपये प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर स्थिर बनी रही।

सरसों की आवक बढ़ी
सरसों की आवक का बढ़ना जारी है। देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक शुक्रवार को बढ़कर 9.50 लाख बोरियों की हुई, जबकि आवक 8 लाख बोरियों की हुई थी। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में 5 लाख बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में एक लाख बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 1.05 लाख बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 35 हजार बोरी तथा गुजरात में 70 हजार बोरी, तथा अन्य राज्यों की मंडियों में 1.40 लाख बोरियों की आवक हुई।

सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
किसान साथियो उम्मीद है कि अगले हफ्ते में सरसों की आवक अपने टॉप पर पहुंच जाएगी। बढ़ती आवक के कारण भाव में थोड़ी और कमजोरी आना तय है। इसलिए सरसों किसान चाहें तो अगले हफ्ते में सरसों ना बेचने का सोच सकते हैं। अगर विदेशी बाजारों में गिरावट और बढ़ती है और घरेलू बाजार में आवक और बढ़ती है तो जयपुर ज्यादा से ज्यादा सरसों के भाव नीचे में 5200 का स्तर दिखा सकते हैं। इस स्तर के बाद सरसों में फिर से खरीद लौट सकती है। अगर सरकार बड़ी मात्रा में सरसों की खरीद करती है तो सरसों में यह गिरावट रुक भी सकती है। लेकिन सरकार द्वारा खरीद का मतलब यही होगा कि आगे चलकर सरसों में तेजी नहीं आएगी। जैसे ही तेजी का माहौल बनेगा और सरकार के पास सरसों होगी तो वह अपना बफर स्टॉक खाली करेगी और भाव को नहीं बढ़ने देगी। ऐसे में सरकार द्वारा खरीदी भी थोड़े समय के लिए गिरावट को रोक सकती है लेकिन लंबे समय के हिसाब से यह सही नहीं है। व्यापार अपने विवेक से ही करें।