ग्वार की तेजी कितनी टिकाऊ, रोके या बेचे, देखें तेजी मंदी रिपोर्ट
ग्वार की तेजी कितनी टिकाऊ, रोके या बेचे, देखें तेजी मंदी रिपोर्ट
साथियो ग्वार की फसल का सीजन आने वाला है। ग्वार को लेकर मीडिया में समय समय पर अलग अलग रिपोर्ट छपती रहती हैं। हाल फ़िलहाल ग्वार में दो तरह की खबरें चल रही है जिनका ग्वार के भाव पर बड़ा देखने को मिल रहा है। इस रिपोर्ट में हम ग्वार के भाव को लेकर बन रही सभी संभावनाओं का विश्लेषण करेंगे
WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे
किसान साथियो जैसा कि हमने बताया कि ग्वार को लेकर दो तरह की खबरें चल रही है। एक तरफ तो यह बताया जा रहा है कि इस साल पश्चिमी राजस्थान में अच्छी मानसूनी बारिश के कारण ग्वार का रकबा अत्याधिक बढ़ा है। फसल अत्यधिक बिजाई होने के आंकड़े सामने आ चुके हैं। ग्वार का रकबा पिछले साल 23.94 लाख के मुकाबले इस साल बढ़कर 30.67 हेक्टेयर हो गया है। जब यह खबर चल रही थी तो ग्वार के भाव पर इसका व्यापक असर देखने को मिला था। ग्वार के भाव 6500 रुपये प्रति क्विंटल से खिसक खिसक कर 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गए थे।
लेकिन अब समय बदल चुका है। ग्वार की फ़सल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। चूंकि पश्चिमी राजस्थान में फसल केवल बारिश पर निर्भर करती है, और सितंबर महीने के पहले हफ्ते से ही ग्वार की फसल में पकाई के समय बारिश की जरूरत होती है लेकिन इस महीने फसल पकाई के समय बरसात नहीं होने से अधिकतर इलाकों से फसल सूखने या झुलसने की खबरें आने लगी हैं। अगर अगले कुछ दिन और बारिश नहीं होती है तो ग्वार में बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में जहां बम्पर उत्पादन की बातें चल रही थी अब उत्पादन को लेकर संशय बना हुआ है। इसीलिए देशभर के ग्वार के व्यापारी और ग्वार के किसान भाव को लेकर काफी उत्सुक हैं।
जैसा कि हमने बताया कि बिजाई के समय रोजाना बिजाई बढ़ते आंकड़ों से भाव में लगातार गिरावट बढ़ी थी। लेकिन अब समय बीतने के साथ बरसात न होने, फसल सूखने जैसी खबरें आने से बाजार फिर उठने लगा है। अब यह फिर से 5 हजार के लेवल तक पहुंचने की तैयारी है।
ये भी पढे :- देखे आज के सरसों के लाइव रेट Sarso live Rate today 16 Sep 22
ताजा मार्केट की बात करें तो शुक्रवार को ग्वार वायदा बाजार में हल्की मंदी बनी रही लेकिन हाजिर मंडियों में ग्वार के भाव में तेजी है। हरियाणा की प्रमुख ग्वार मंडी आदमपुर में पुराने ग्वार का भाव 4951 रुपए बोला गया। आसपास की अन्य मंडियों में भी ग्वार का भाव 4700 से 4900 रुपए तक बोला जा रहा है। हरियाणा की ऐलनाबाद मंडी में ग्वार का टॉप भाव 4600 रुपए और राजस्थान की नोहर मंडी में ग्वार का रेट 5016 रुपए तक कारोबार करता हुआ दिखाई दिया।
इस समय ग्वार और गम से जुड़े व्यापारी और किसान अपने-अपने अनुमान और कयास लगा रहे हैं। कहीं फसल कमजोर बताई जा रही है तो कहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गम की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। जानकारों का कहना है कि अमेरिका में तेल शोधन कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा रहा है। नए कुंए बनाए जा रहे हैं और पुराने की मरम्मत हो रही है। इसलिए गम की मांग में सुधार होने की संभावना है।
किसान साथियो ग्वार का बाजार धान और सरसों की तरह बहुत तेजी से बदलता है और इसकी रेंज भी 4000 से लेकर 15000 तक भी बन जाती है। हालांकि अब 10 साल पहले के 30 हजार रुपये प्रति क्विंटल जैसे भाव सम्भव नहीं लगते। आमतौर पर ग्वार में बनती तेजी का फायदा किसान की बजाय स्टॉकिस्ट ही उठाते हैं। इसलिए किसान भाइयों को बाजार में चल रही खबरों से अपडेट रहना चाहिए और सोच समझ कर अपनी फ़सल को निकालने का निर्णय लेना चाहिए।
आज के मार्केट की बात की जाए तो ग्वार गम के साथ-साथ पाऊडर की मांग भी अच्छी है। इसके चलते ग्वार सीड का भाव नवरात्रों तक 5500 का स्तर पार कर सकता है और गम का भाव 11 हजार के आसपास दिखाई दे सकता है। हालांकि भाव की सही दिशा दशा के लिए उत्पादन के वास्तविक आंकड़ों का इंतजार करना होगा।
