Movie prime

सरसों रिपोर्ट | जानकारों ने ये क्या कह दिया अब | सरसों का भाव 10 हज़ार

सरसों रिपोर्ट में जानिए जानकारों की राय, भाव गिरेंगे या उड़ेंगे सरसों रिपोर्ट व तेजी मंदी रिपोर्ट : दोस्तों, सरसों के भाव ने किसानों व व्यापारियों के मन में दहशत बना कर रखी हुई है। सरसों का भाव कभी इतिहास बना रहा है तो कभी तेजी से उल्टी दिशा में जाने लगता है। इस वजह
सरसों रिपोर्ट | जानकारों ने ये क्या कह दिया अब | सरसों का भाव 10 हज़ार

सरसों रिपोर्ट में जानिए जानकारों की राय, भाव गिरेंगे या उड़ेंगे

सरसों रिपोर्ट व तेजी मंदी रिपोर्ट : दोस्तों, सरसों के भाव ने किसानों व व्यापारियों के मन में दहशत बना कर रखी हुई है। सरसों का भाव कभी इतिहास बना रहा है तो कभी तेजी से उल्टी दिशा में जाने लगता है। इस वजह से किसी को भी यह समझ में नहीं आ रहा है की आखिर सरसों का क्या करें, अभी इतने दिन रोक कर रखी है तो और रोकें या निकाल दें।

हमारे में से कई किसान भाई ऐसे हैं जिनके पास जिगर नहीं जिगरा है। कहने का मतलब यह है की सरसों का भाव 8000 पहुंच गया फिर भी अभी तक रोक के रखे हुए है और भाव के और बढ़ने का इन्तजार कर रहे हैं। तो आज आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद किसी एक्सपर्ट की सलाह की जरुरत नहीं पड़गी, यह पूछने के लिए की सरसों को अभी रोकें या बेचें।

क्या रही सरसों की चाल

दोस्तों, अगर बात करें इस हफ्ते सरसों भाव की तो इस सप्ताह सरसों ने मिला झूला बाजार किया। सोमवार को लगभग सभी मंडियों में तेजी रही, तो वही मंगलवार को सरसों बाजार मंदी के साथ बंद हुआ। लेकिन उसी के अगले दिन यानी बुधवार को तेजी का माहौल सरसों भाव में देखने को मिला।

लेकिन आगे आप जानेंगे की जानकारों के मुताबिक क्या सरसों का भाव इतिहास बना सकता है या नहीं। और क्या अब सरसों निकालने का समय आ गया है या अभी और रोकना है।

क्या है नई सरसों की स्थिति

जो रिपोर्ट हमारे पास आ रही है उसके हिसाब से कुछ मंडियों में नई सरसों की आवकें दिखने लग गई है, लेकिन अभी वो इतनी मात्रा में नहीं है की भाव पर दबाव बना सके। लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है की नई सरसों की आवकों को हम नज़र अंदाज़ कर दें।

क्या कर सकता है व्यापारी ?

अब बात करें खरीदारों और व्यापारियों की तो, अगर किसी ने प्लान कर लिया है की सरसों खरीदनी है तो वह इस तेजी क माहौल में सरसों नहीं खरीदेगा, जब तक कोई इमरजेंसी ना हो। वह सरसों तभी खरीदेगा जब सरसों का भाव निचे आएगा। और यह तभी संभव है जब तक नई सरसों की आवकें मंडियों में बम्पर ना आने लग जाये।

इसके लिए वह खरीदार 15-20 दिनों का इन्तजार कर सकता है, अगर कोई तत्काल आर्डर की पूर्ति ना करनी हो तो।

क्या कहते हैं जानकार सरसों रिपोर्ट के बारे में

जानकारों और विशेषज्ञों का कहना है की अब आवक बढ़ने से सरसों के भाव में फिर से मामूली दबाव देखने को मिल सकता है। लेकिन सरसों के भाव में ज्यादा गिरावट आने की संभावना काफी कम है।

अगर बात करें गिरावट की तो यह हाज़िर भाव से 100-200 रूपए और नीचे जा सकता है। लेकिन मंडियों में सरसों का भाव जब तक नई फसल की आवक नहीं बढ़ेगी, तब तक गिरावट की तरफ दिखाई नहीं देंगे।

आवक बढ़ने का संकेत यहाँ से भी मिल रहा | सरसों रिपोर्ट

जानकारों का कहना है की जिस प्रकार सरसों के भाव में लगातार तेजी दर्ज हो रही है वह दूसरी तरफ आवक बढ़ने की तरफ इशारा भी कर रही है। कहने का मतलब यह है की सरसों के तेज भाव को देखकर किसान अपनी बची हुई सरसों को मंडियों में लेकर आएंगे, जिससे सरसों भाव पर बढ़ाव बन सकता है।

लेकिन यह दबाव ज्यादा से ज्यादा 200 रूपए तक हो सकता है। और कयास यहाँ तक भी लगाए जा रहे है की सरसों का भाव फिर से 8500 रूपए की तरफ बढ़ता दिखाई दे सकता है।

इस समय आने वाले 10 दिन सरसों में उतार चढ़ाव दिखाई दे सकता है, लेकिन ज्यादा मंदे की संभावना नहीं के बराबर है।

रोकें या बेचें | सरसों रिपोर्ट

दोस्तों, नई सरसों की आवक आने में अभी लगभग 1 महीने का समय है। लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल भी नहीं है की 31वे दिन से सरसों का भाव डाउन चला जायेगा। बल्कि नई सरसों आने के 10-15 दिन पहले से ही सरसों के भाव डाउन होने सुरु हो जायँगे। इसलिए भाइयों, आपको लगे की अभी भाव अच्छा है तो सरसों को निकालते रहिये। वैसे बाजार के जानकारों की मानें तो आगे अब सरसों में तेजी ही देखने को मिल सकती है।

दोस्तों खाद्य तेलों में तेजी है। अगर जानकारों की मान के चलें तो नई फसल आने में अब और विलंब हो सकता है इसके अलावा यदि आने वाले दो-चार दिन में बारिश ओलावृष्टि होती है तो सरसों के उत्पादन पर भी असर देखने को मिल सकता है। हालांकि हम बिलकुल नहीं चाहते कि ऐसा हो।

बहरहाल भरतपुर कोटा लाइन से लेकर दिल्ली तक व्यापारियों व सरसों तेल मिलरों को किसी भी भाव में नॉन कंडीशन सरसों उपलब्ध नहीं है। ऐसे में तेजी का माहौल जरूर है लेकिन यह तेजी लंबी नहीं टिक पाएगी। अगर आप किसान हैं और आपको रिस्क नहीं लेना है तो फिलहाल अच्छे भाव चल रहे हैं और इन भावों पर आप अपनी सरसों बेच सकते हैं।

यह भी पढ़ें – ग्वार लगातार तेज, रोकें या बेचें ?

यह भी पढ़ें – बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट | धीरे धीरे निकल रही मांग, अब क्या करें ?

यह भी पढ़ें – नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट | चीन व बांग्लादेश से बढ़ रही मांग, तेजी की संभावना प्रबल 

अपील | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट | Sarso Report in Hindi | सरसों रिपोर्ट

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले और हमारी वेबसाइट से भी अपडेट लेते रहे। वायदा कारोबार को भी लगातार मॉनिटर करते रहें। सरसों के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने से पहले अपने आसपास का भाव जरूर पता कर लें। और अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंडी भाव टुडे ” को जरूर सब्सक्राइब करें।

सरसों का भाव 03 फरवरी 2022 | सरसों रिपोर्ट

जयपुर भाव ₹7975 से 8000 भाव डाउन ₹25
जयपुर नयी भाव ₹7950
दिल्ली भाव ₹7675 से 7700
कोलकाता भाव ₹8100
कानपुर भाव ₹7700
कामां/कुम्हेर/नदबई/डीग/नगर भाव ₹7542 भाव डाउन ₹183
भरतपुर भाव ₹7542 तेजी ₹82
हिसार(कंडीशन)भाव ₹7000
(मण्डी)भाव ₹6900
ग्वालियर(कंडीशन)भाव ₹7300
मोरेना(कंडीशन)भाव ₹7450
आगरा / शमशाबाद / दिगनेर सलोनी भाव ₹8600 भाव डाउन ₹50
अलवर सलोनी भाव ₹8600 भाव डाउन ₹50
कोटा सलोनी भाव ₹8600 भाव डाउन ₹50
सरसों नयी आगरा / शमशाबाद / दिगनेर सलोनी / अलवर सलोनी / कोटा सलोनी भाव ₹8400

भरतपुर भाव ₹7600 तेजी ₹58
वहिण्डौन कंडीशन भाव ₹7601
नेवाई कंडीशन भाव ₹7600 आवक 1500
नॉन कंडीशन मालपुरा भाव ₹7100
देई भाव ₹7050 से 7075
टोंक भाव ₹7100

खैरथल मंडी

सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹1635 से 1640 भाव डाउन ₹40
खल भाव ₹2825 भाव डाउन ₹75

जयपुर मंडी

सरसों ऑइल कच्ची घानी भाव ₹16,520 से 16,530 भाव डाउन ₹52
खल भाव ₹2850 से 2875 भाव डाउन ₹100

हापुड़ मंडी

सरसों भाव ₹8000
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹1810 से 1820 भाव डाउन ₹20
बरवाला भाव ₹7200 से 7225
हिसार भाव ₹7000 से 7050
चरखी दादरी भाव ₹7200 से 7400

सरसों तेल एक्सपेलर

आदमपुर भाव ₹1610 से 1615
बरवाला भाव ₹1615
चरखी दादरी भाव ₹1610
आगरा बीपी भाव ₹8400
शारदा भाव ₹8400
कोलकाता यूपी&एमपी भाव ₹7750 से 7800
हरियाणा&राजस्थान भाव ₹8050 से 8100
खैरथल भाव ₹7500 भाव डाउन ₹275 आवक 1200

सरसों तेल एक्सपेलर

भिवानी भाव ₹1620
श्री गंगानगर भाव ₹1620
बीकानेर भाव ₹ 1580
चरखी दादरी भाव ₹1610
भरतपुर भाव ₹1636 से 1637
निवाई भाव ₹ 1630
अलवर भाव ₹1630 से 1635
कोटा भाव ₹1633 से 1634
बूंदी भाव ₹1631 से 1632

भरतपुर मंडी

सरसों भाव ₹7542 आवक 2500
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹1610 भाव डाउन ₹20
खल भाव ₹2875 से 2900

गंगापुर सिटी मंडी

सरसों भाव ₹7600 से 7625 भाव डाउन ₹300 आवक 1500
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹1640 से 1645 भाव डाउन ₹25
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹1630 भाव डाउन ₹30
खल भाव ₹2875 से 2900 भाव डाउन ₹75
पोरसा भाव ₹7325 आवक 150

मुरैना मंडी

सरसों भाव ₹7350 आवक 700
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹1650
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹1630
खल भाव ₹2825

ग्वालियर मंडी

सरसों भाव ₹7000 से 7600 भाव डाउन ₹200 आवक 1500
तिल मंडी भाव ₹9500 से 9800 आवक 40
तिल बिल्टी कट भाव ₹10900 से 11100

आगरा सलोनी मंडी

नई भाव ₹8500
तिल भाव ₹10300 से 10400
सरसों तेल कच्चीघानी भाव ₹1710 भाव डाउन ₹30

सरसों तेल कच्छी घानी

कोलकाता भाव ₹1750
खैरथल भाव ₹1635 से 1640
मालपुरा भाव ₹1640
गंगापुर भाव ₹ 1640
श्री गंगानगर भाव ₹1640
आदमपुर भाव ₹1700
हिंदू भाव ₹ 1640
दौसा भाव ₹1640
निवाई भाव ₹1660
भरतपुर भाव ₹1642 से 1643
टोंक भाव ₹1658
अलवर भाव ₹1642 से 1643
कोटा भाव ₹1642 से 1643
बूंदी भाव ₹1637 से 1638
काकरी भाव ₹1640
उत्सव भाव ₹1640

सरसों खल

भारत मोदीनगर भाव ₹3161
इंजनमथुरा भाव ₹3031
शारदाआगरा भाव ₹3051
अमृतकुम्हेर भाव ₹3151
शताब्दीअलवर भाव ₹3001
चौधरी गाज़ियाबाद भाव ₹3061
आदमपुर भाव ₹2825
चरखी दादरी भाव ₹2825

जयपुर भाव ₹ 2850 से 2875
चरखी दादरी भाव ₹ 2850
निवाई भाव ₹2800
टोंक भाव ₹ 2790
अलवर भाव ₹2875
भरतपुर भाव ₹ 2950
बूंदी भाव ₹ 2950
कोटा भाव ₹2875
सुमेरपुर भाव ₹2875
जोधपुर भाव ₹2875
श्री गंगानगर भाव ₹2825
केकरी भाव ₹ 2830
आगरा भाव ₹ 3041 से 3090
चरखी दादरी भाव ₹ 2850
भरतपुर भाव ₹ 2950
अलवर भाव ₹2875
निवाई भाव ₹ 2800
कोटा भाव ₹2875
टोंक भाव ₹ 2790
विपुल भाव ₹2900 से 2925
अलव भाव ₹2820 भाव डाउन ₹80

सरसों रिपोर्ट

सरसों रिपोर्ट

सरसों रिपोर्ट

सरसों रिपोर्ट

सरसों रिपोर्ट