Movie prime

विदेशी बाजारों में बड़ी गिरावट, जाने कितना रहा असर, क्या रहेगा आज मार्केट | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

ताजा मार्केट अपडेट (sarso rate today) शुक्रवार को ठीक ऐसा ही माहौल देखने को मिला। विदेशी बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में आई गिरावट से घरेलू बाजार में सरसों, तेल एवं खल की कीमतों में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आयी। जयपुर में कंडीशन की सरसों के दाम 75 रुपये
विदेशी बाजारों में बड़ी गिरावट, जाने कितना रहा असर, क्या रहेगा आज मार्केट | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

विदेशी बाजारों में बड़ी गिरावट, जाने क्या रहेगा आज मार्केट sarso rate today

किसान साथियो जैसा कि हमने पहले भी बताया है कि सरसों का भाव इन दिनों विदेशी चाल चल रहा है जैसे ही विदेशी बाजारों में तेजी आती है घरेलू मार्केट में भाव में तेजी देखने को मिलती है और जैसे ही विदेशी बाजारों में गिरावट देखने को मिलती है भारत में भी गिरावट देखने को मिल रही है गौर करने वाली बात यहीं है कि भारत में गिरावट का अनुपात कम है क्योंकि भारतीय बाजारों में सरसों के फंडामेंटल मजबूत हैं

मोबाइल APP पर भाव देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

ताजा मार्केट अपडेट (sarso rate today)

शुक्रवार को ठीक ऐसा ही माहौल देखने को मिला। विदेशी बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में आई गिरावट से घरेलू बाजार में सरसों, तेल एवं खल की कीमतों में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आयी। जयपुर में कंडीशन की सरसों के दाम 75 रुपये घटकर 7,025 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर भी सरसों के भाव 6800 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

विदेशी बाजारों की मंदी का फायदा उठाते हुए ब्रांडेड कंपनियों ने सरसों के भाव में 100 रुपये तक की कटौती कर दी। सलोनी प्लांटों पर सरसों की खरीद भाव ₹100 घटकर 7400 प्रति क्विंटल रह गए इतनी ही मन्दी महेश एडिबल और बीपी प्लांट पर देखने को मिली

जानकारों के अनुसार सप्लाई बढ़ने और मांग में कमी के अनुमान से विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों को लेकर मंदी की आशंका बनी हुई है, जिसका असर घरेलू बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों पर पड़ रहा है। सरकारी सख्ती और तेल में उठाव कमजोर के कारण तेल मिलें केवल जरुरत के हिसाब से ही सरसों की खरीद कर रही है। लेकिन साथियो गौर करने वाली बात यह है कि घटे हुए भाव पर सरसों में बिकवाली कम हुई जिससे दैनिक आवकों में कमी दर्ज की गई। और आवक घटकर केवल सवा दो लाख बोरी की रह गई है

01 जुलाई के ताजा भाव के लिए यहाँ क्लिक करें

विदेशी बाजार अपडेट

जानकारों के अनुसार विश्व बाजार में अभी खाद्य तेलों की कीमतों में मन्दी रहने के आसार है, इसलिए घरेलू बाजार में भी मौजूदा कीमतों हल्की नरमी और भी आ सकती है। मलेशिया की बुरसा डेरिवेटिव एक्सचेंज मे पाम ऑइल (palm oil) की कीमतें 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 4800 से भी नीचे चला गया। अमरीका में भी सोयाबीन वायदा में डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। चीन के डालियान में भी पाम तेल और सोया तेल के अनुबंध में अच्छी खासी गिरावट आयी है।

30 Jun  की तेजी मन्दी रिपोर्ट के लिए यहाँ क्लिक करें 

मंडियों के भाव की अपडेट

हाजिर मंडियों के भाव की बात करें तो राजस्थान की मंडियों में सरसों के भाव (Mustard rate in Rajasthan) लगभग स्थिर रहे। नोहर मंडी में सरसों के भाव 6520 रुपये , जोधपुर मंडी में सरसों का भाव 6400 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल, श्री गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 6825 रुपये प्रति क्विंटल, अलवर मंडी में सरसों ₹6725,केकड़ी मंडी में सरसों का भाव ₹ 6300 से 6700, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6390/6401 ,  बीकानेर में 6291 , नदबई  में सरसों 6,550 और खेरली में सरसों का भाव 6,625 और कोटा मंडी में सरसों का टॉप भाव 6486 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा

हरियाणा की मंडी में सरसों के भाव (Mustard rate in Haryana) की बात करें तो हिसार मंडी में सरसों का टॉप भाव 6400, रेवाड़ी मंडी में कंडीसन सरसों का भाव 6551-6951, बरवाला मंडी में सरसों का भाव 6480, चरखी दादरी में सरसों का रेट(Sarso rate today) 6550, आदमपुर मंडी में सरसों का टॉप भाव ₹6451 प्रति क्विंटल  देखने को मिला।

MP की मंडियों (Mustard rate in MP) की बात करें तो (Sarso rate today) ग्वालियर में सरसों का भाव 6400, अशोकनगर  में सरसों का रेट 6400, मऊरानीपुर में सरसों का भाव 6150, दमोह में सरसों 6180 और विदिशा में सरसों का रेट 5900 तक बोला गया है

हालांकि नीचे दाम पर किसान एवं स्टॉकिस्ट बिकवाली कम रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा हर सप्ताह खाद्य तेलों की कीमतों की समीक्षा की जा रही हैं, जिस कारण मिलर्स भी केवल जरुरत के हिसाब से ही सरसों की खरीद कर रहे हैं। इसलिए अगले 15 दिन तक बड़ी तेजी की संभावना कम है।

बासमती के ताजा भाव के लिए यहाँ क्लिक करें

क्या रहेगा आज का बाजार ? sarso rate today

गौरतलब है कि विदेशों में इतनी बड़ी गिरावट आने के बावजूद भी भारत में तेल तिलहन के भाव में कुछ खास गिरावट दर्ज नहीं हुई है। इससे यह कहा जा सकता है कि भारत में खाद्य तेलों के फंडामेंटल मजबूत है लेकिन विदेशी बाजारों का दबाव भारतीय बाजारों पर बना हुआ है जिसके कारण तेजी नहीं बन पा रही है।

किसान साथियों हमने आपको पहले भी बताया था कि सरसों में एकतरफा तेजी आने की संभावना कम है। बाजार में 300-400 की तेजी के बाद 100-200 की मंदी का साइकिल चलता रहने की संभावना है। ओवर ऑल मार्केट की दिशा तेजी की तरफ ही रहने वाली है। क्योंकि खपत के हिसाब से सरसों की आवक कम है और सरसों तेल की डिमांड पाम तेल से पूरी नहीं की जा सकती। बाकी व्यापर अपने विवेक से करें।

सरसों की आवक (mustard arrival)

देशभर की मंडियों में शुक्रवार को सरसों की दैनिक आवक 2.95 लाख बोरियों से घटकर 2.25 लाख की ही हुई, राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से रही।

कुल आवक  2.25 लाख बैग
राजस्थान आवक  1 लाख बोरी
मध्य प्रदेश आवक 15000 बोरी 
उत्तर प्रदेश आवक 35000 बोरी
गुजरात आवक 10,000 बोरी 
पंजाब हरियाणा आवक 25000 बोरी
अन्य आवक 40000 बोरी 

अन्य मंडियों  के Sarso rate today ताजा भाव के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें :- लहसून आलू प्याज   के  भाव  के  लिए  यहां  क्लिक करें 

इस पोस्ट में हमने सरसों रेट कब बढ़ेगा ? सरसों के आज के रेट क्या हैं? मंडी भाव राजस्थान today 2022,हरियाणा मंडी भाव today 2022, हरियाणा मंडी भाव टुडे, सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट, mandi bhav today, mandi bhav rajasthan, mandi bhav mp, मंडी भाव: सरसों, sarso rate today की जानकारी दी गयी है आशा है यह आपके लिए उपयोगी होगी