Movie prime

क्या कहती है सरसों में कल की मंदी, जाने क्या रहेगा आज मार्केट | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 30 जून 2022

ताजा मार्केट अपडेट (Mustard Report) किसान साथियो 4 दिन की तेजी के बाद थोड़ी कमजोरी आना आम बात है। भारतीय बाजारों में तेल तिलहन के फंडामेंटल(oil seed Fundamental) को देखते हुए इसमें डरने की कोई बात नजर नहीं आती। विदेशी बाजार में खाद्य तेलों(edible oil) की कीमतों में आई गिरावट के कारण ही घरेलू बाजार
क्या कहती है सरसों में कल की मंदी, जाने क्या रहेगा आज मार्केट | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 30 जून 2022

सरसों में कल की मंदी, जाने क्या रहेगा आज मार्केट | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 30 जून 2022

किसान साथियो चार दिन की लगातार तेजी के बाद बुधवार को सरसों के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक कि गिरावट देखने को मिली है। दोस्तों हमने कल की रिपोर्ट में भी बताया था कि सरसों का भाव ईन दिनों विदेशी बाजारों से मिल रहे रुझानों के हिसाब से उपर नीचे हो रहा है इस रिपोर्ट में हम कल शाम तक की बाजार जी हलचलें जानेंगे और आगे बन रहीं संभावनाओं पर गौर करेंगे।

मोबाइल APP पर भाव देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

ताजा मार्केट अपडेट (Mustard Report)

किसान साथियो 4 दिन की तेजी के बाद थोड़ी कमजोरी आना आम बात है। भारतीय बाजारों में तेल तिलहन के फंडामेंटल(oil seed Fundamental) को देखते हुए इसमें डरने की कोई बात नजर नहीं आती। विदेशी बाजार में खाद्य तेलों(edible oil) की कीमतों में आई गिरावट के कारण ही घरेलू बाजार में सरसों एवं इसके तेल के भाव में मंदा आया । हालांकि यह कोई बड़ी मन्दी नहीं थी। जयपुर में कंडीशन की सरसों के दाम(mustard rate) 25 रुपये नरम होकर 7,100 से 7, 125 रुपये प्रति क्विंटल रह गए जबकि लॉरेंस रोड़ पर सरसों का भाव 6650 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। हालांकि हाजिर मंडियों में कोई बड़ा दबाव देखने को नहीं मिला। लेकिन ज्यादातर मंडियों मे भाव(mandi bhav) में स्थिरता से लेकर हल्की मंदी दर्ज की गई है।

सरसों तेल में ग्राहकी कमजोर होने के कारण ब्रांडेड तेल कंपनियों ने आज सरसों की खरीद कीमतों में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती कर दी, सलोनी प्लान्ट पर सरसों के खरीद भाव (saloni sarso rate) 7600 से कमजोर होकर 7500 पर आ गए अन्य प्लान्ट पर भी 50 से 100 रुपये की नरमी दर्ज की गई है। इसके कारण हाजिर बाजार में भी दाम में कमजोरी देखने को मिली है। जानकारों के अनुसार घरेलू बाजार में घटी हुई कीमतों में बिकवाली कम आने से सरसों की दैनिक आवकों (sarso ki आवक) में कमी दर्ज की गई।

जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी(kachchi ghani) एवं एक्सपेलर के भाव में बुधवार को 5-5 रुपये की गिरावट आयी और भाव 1,438 रुपये और 1,428 रुपये प्रति 10 किलो रह गए।

सरसों के मंडी भाव देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

विदेशी बाजार अपडेट

विदेशी बाजार में बुधवार को खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट आई। पॉम तेल(palm oil) उत्पादन में सबसे अग्रणी देश इंडोनेशिया द्वारा कंपनियों के लिए निर्यात कोटा (export quota) में बढ़ोतरी करने, साथ ही इंडोनेशिया में पॉम तेल का उत्पादन बढ़ने की उम्मीदों के चलते मलेशियाई पाम तेल वायदा बुधवार को लगभग 2 प्रतिशत तक गिर गया। इंडोनेशिया में खाद्य तेलों का स्टॉक बढ़ रहा है, इसलिए पॉम तेल उत्पादों के निर्यात कोटे में बढ़ोतरी की जा सकती है। ऐसे में भारतीय आयातक(Indian Importer) इंडोनेशिया सरकार के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (बीएमडी) पर सितंबर महीने के वायदा अनुबंध में 77 रिगिंट की गिरावट आकर भाव 4,912 रिंगिट प्रति टन रह गए। वैश्विक स्तर पर, डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल अनुबंध 0.06 फीसदी तक कमजोर हो गया, जबकि इसका पाम तेल वायदा अनुबंध भी 0.06 घट गया। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) पर सोया तेल की कीमतें आज इलेक्ट्रॉनिक व्यापार में 0.3 फीसदी नीचे थी।

बासमती धान की तेजी मन्दी रिपोर्ट के लिए यहाँ क्लिक करें 

मंडियों के भाव की अपडेट

सिरसा मंडी में सरसों का भाव ₹ 5800/6597
सुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6930 भाव डाउन ₹ 50
ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव ₹ 6480-6609
आदमपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6643
धौलपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6450 से 6500 भाव डाउन ₹ 50
गोयल कोटा मंडी में सरसों का भाव ₹ 6900
केकड़ी मंडी में सरसों का भाव ₹ 6200 से 6750

हिसार मंडी में सरसों का भाव ₹ 6400 आवक 1500
बरवाला मंडी में सरसों का भाव ₹ 6450 से 6546 आवक 50 बोरी
ग्वालियर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6300/6600 आवक 700 बोरी
भरतपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6615 भाव डाउन ₹ 55
खेरली मंडी में सरसों का भाव ₹ 6740 भाव डाउन ₹ 60
खैरथल मंडी में सरसों का भाव ₹ 6725 भाव डाउन ₹ 25

आगरा बीपी भाव ₹ 7350
आगरा शारदा भाव ₹ 7350 भाव डाउन ₹ 50
भरतपुर सरसों रेट  6615 भाव डाउन ₹ 55
आवक 1000
कामां/नदबई/डीग/नगर भाव ₹ 6615 भाव डाउन ₹ 55
पोरसा भाव ₹ 6525+100 आवक 500
खैरथल भाव ₹ 6700 भाव डाउन ₹ 50 आवक 700

आगरा शमशाबाद/दिगनेर सरसों का भाव ₹ 7500 भाव डाउन ₹ 100
अलवर सलोनी मंडी सरसों का भाव ₹ 7500 भाव डाउन ₹ 100
कोटा सलोनी मंडी में सरसों का भाव ₹ 7509 डाउन ₹ 100
श्योपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6550 से 6625 तेजी ₹ 25 आवक 1500
मेड़ता सिटी मंडी में सरसों का भाव ₹ 6600 तेजी ₹ 50 आवक 4000
बारां मंडी में सरसों का भाव ₹ 6150/ 6500 आवक 4000 कट्टे

रावतसर मंडी में सरसों का भाव ₹ 5927/6345
रानी मंडी में सरसों का भाव ₹ 6391
पदमपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6299 से 6431
हनुमानगढ़ मंडी में सरसों का भाव ₹ 6146 से 6151
निंबाहेड़ा मंडी में सरसों का भाव ₹ 6632/6648
अटेली मंडी में सरसों का भाव 6806 7200
रेवा मंडी में सरसों का भाव 5800 से ₹5961

हापुड़ मंडी में सरसों का भाव ₹ 7250
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1550
दिल्ली मंडी
सरसो भाव ₹ 6600 से 6650
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1420 भाव डाउन ₹ 10
चरखी दादरी मंडी भाव
सरसों भाव ₹ 6500/6550 भाव डाउन ₹ 50
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1410 भाव डाउन ₹ 10
सरसों खल भाव ₹ 2550
निवाई मंडी
सरसों भाव ₹ 6750 भाव डाउन ₹ 25
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1410
सरसो ऑयल कच्ची घनी भाव ₹ 1425
सरसों खल भाव ₹ 2630 भाव डाउन ₹ 20
टोक मंडी भाव
सरसों भाव ₹ 6730 भाव डाउन ₹ 25
सरसो ऑयल कच्ची घनी भाव ₹ 1423
सरसों खल भाव ₹ 2620 भाव डाउन ₹ 20
मुरैना मंडी
सरसों भाव ₹ 6550+100 आवक 500
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1450+10
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1430+10
खल भाव ₹ 2670+20
भरतपुर मंडी भाव
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1410 भाव डाउन ₹ 10
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1400
खल भाव ₹ 2700
जयपुर मंडी
सरसों भाव ₹ 7100-7125 भाव डाउन 25
सरसों ऑइल कच्ची घानी भाव ₹ 14,370/14,380 (100 किलो)
सरसों ऑइल एक्सपेलर भाव ₹ 14,270/14,280 (100 किलो)
खल भाव ₹ 2700/2725

सरसों खल
बीपी प्लांट
(60KGपैकिंग) भाव ₹ 2800
(70KG.पैकिंग) भाव ₹ 2790
शारदा प्लांट भाव ₹ 2751

बासमती के ताजा भाव के लिए यहाँ क्लिक करें

क्या रहेगा आगे का बाजार ?

जानकारों की मानें तो घरेलू बाजार तेलों की उपलब्धता घट रही है और विदेशी आयातित तेलों से कोई बहुत बड़ी उम्मीद नहीं है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 20 लाख टन सोया और सूरजमुखी आयात करने पर शुल्क को माफ़ किया था लेकिन अभी तक परमिट जारी करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार संभवतः इस प्रक्रिया में और देरी हो सकती है । इसलिए आयातित तेलों के भारत आने में लंबा समय लगता दिखाई दे रहा है। भारत में मूंगफली तेल की उपलब्धता भी नाममात्र रह गई है।

कल से सरसों के बड़े उत्पादक राज्यों राजस्थान हरियाणा-पंजाब और गुजरात में मानसून सक्रिय हुई है और इस के बाद तेलों की मांग बढ़ने की संभावना है। दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में नमकीन बनाने वाली कंपनियों की मांग में भी इजाफा हो रहा है। पिछले हफ्ते की सरसों में तेज गिरावट के बाद सरसों ने अच्छी रिकवरी की है। आने वाले समय में बाजार रुक रुक कर आगे बढ़ता दिखाई दे सकता है। हो सकता है निकट भविष्य में विदेशी बाजारों का दबाव थोड़ा बहुत दिखे। ईन हालातों मे सरसों किसान चाहे तो थोड़ा और इंतजार कर सकते हैं। बाकी व्यापर अपने विवेक से करें।

सरसों की आवक (mustard arrival)

भाव में मन्दी के चलते पुरे भारत में सरसों की कुल आवक घटकर 2.95 बोरी की रह गयी। सामान्य आवक से यह कम है। राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से रही:-

सरसों की कुल राज्यवार आवक

राजस्थान आवक 1,40,000 बोरी
मध्य प्रदेश आवक 20,000 बोरी
उत्तर प्रदेश आवक 45,000 बोरी
हरियाणा&पंजाब आवक 35,000 बोरी
गुजरात आवक 10,000 बोरी
अन्य आवक 45,000 बोरी
कुल आवक 2,95,000 बोरी

अन्य मंडियों  के Sarso rate today ताजा भाव के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें :- लहसून आलू प्याज   के  भाव  के  लिए  यहां  क्लिक करें