Movie prime

किसानों व व्यापारियों में दहशत बना रही सरसों | जानिए सरसों का भविष्य 2022 में क्या रहेगा

सरसों क्यों बना रही किसानों में दहशत सरसों का भविष्य 2022 : दोस्तों, जैसा की आपको पता होगा की सरसों के बाजार में उठा-पटक को देखते हुए किसानों और व्यापारियों के मन में एक डर का माहौल बना हुआ है। पिछले एक हफ्ते में बाजार ने 3 दिन बढ़त और 3 दिन घटत के साथ
किसानों व व्यापारियों में दहशत बना रही सरसों | जानिए सरसों का भविष्य 2022 में क्या रहेगा

सरसों क्यों बना रही किसानों में दहशत

सरसों का भविष्य 2022 : दोस्तों, जैसा की आपको पता होगा की सरसों के बाजार में उठा-पटक को देखते हुए किसानों और व्यापारियों के मन में एक डर का माहौल बना हुआ है। पिछले एक हफ्ते में बाजार ने 3 दिन बढ़त और 3 दिन घटत के साथ सुरुवात की। “ खरीदने जाओ तो सरसों नहीं, और बेचने जाओ तो भाव नहीं” ये कथन एकदम सही साबित हो रहा है, आगे रिपोर्ट में जानेंगे कैसे ?

क्यों बन रहा ऐसा माहौल

सूत्रों से आई रिपोर्ट से एक बात सामने आई है की अब देशभर की मंडियों में सरसों का दाना तक उपलब्ध नहीं है यानी की आवकें ना के बराबर है। और बीच- बीच में भरतपुर लाइन की नई फसल की ख़बरें आ रही है, उसने भी डर का माहौल पैदा कर दिया है, हालांकि इस खबर में ज्यादा दम नहीं है। किसान सबसे ज्यादा परेशान इस बात से हैकी भाव सच में कम है या हमारी सरसों निकलवाने के लिए डर का माहौल पैदा किया जा रहा है , ताकि किसान अपनी फसल को बेच दे।

क्या कहते हैं जानकार 2022 में सरसों के भविष्य के बारे में 

जानकारों के अनुसार सरसों बाजार में नए साल तेजी का रुख देखा जा सकता है। नई फसल को आने में अभी समय है और प्लांटों को 2-3 महीने गतिशील रखने के लिए अभी बहुत सरसों की जरुरत है जिसके लिए प्लांटों को सरसों की खरीद करनी पड़ेगी। सूत्रों के हवाले से पता चला है की प्लांटों के पास अभी नाम मात्र की सरसों भी नहीं है, इसलिए प्लांट जानबूझकर डर का माहौल बना रहे है ताकि किसान अपनी सरसों सस्ते दामों पर निकाल सके।

मंडियों में क्या है हालात

अगर बात करें मंडियों की तो आवकें धीरे – धीरे जीरो की तरफ बढ़ रही है जो आगे आने वाले दिनों में तेजी की तरफ इशारा कर रही है।

क्या कर रहे प्लांट

प्लांटों को अपने ब्रांड को बाजार में बनाये रखने के लिए उन्हें 2-3 महीने के लिए सरसों चाहिए, जो उन्हें मिल नहीं रही है। इसलिए प्लांट कभी सरसों का भाव बढ़ा कर तो कभी भाव घटाकर किसानों व व्यापारियों के मन में दहशत बना रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार सरसों कुछ दिन में अच्छे सुधार की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे सकती है।

यह भी पढ़ें – क्या ग्वार जायेगा 14000  पार; ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें – नरमा कपास तेजी मंडी रिपोर्ट 2022 

यह भी पढ़ें – किसको हुआ सबसे ज्यादा नुक्सान | बासमती धान तेजी मंदी

अंत में एक अपील | सरसों का भविष्य 2022

दोस्तों यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें और अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल मंडी भाव टुडे को सब्सक्राइब करें , ताकि आगे आने वाली हर जानकारी आपको वीडियो के माध्यम से भी मिल सके।

किसी भी फसल को खरीदने व बेचने से पहले मंडियों के भाव अवश्य चेक कर लेवें। और कोई भी व्यापार अपने विवेक से करें, हमारी कोशिस आपको आगे की स्थिति के बारे में थोड़ी जानकारी देने की है बाकी आप अपने विवेक से काम लें। आप पढ़ रहे हैं।

देशभर की कुछ बड़ी मंडियों में सरसों के भाव 31 दिसंबर 2021

▪खैरताल :7140 (+15)
▪देइ (BUNDI):6650
▪बरन :6750-6919
▪हिंडौन :7071 (-39)
▪गंगापुर :7100 (-25)
▪चरखी  दादरी :7150-7200 (-50)
▪आगरा :8000-8200 (+0)
▪नेवई :7400 (-100)
▪टोंक :7380 (-100)
▪BP आयल  मिल :8000

▪दिल्ली :7200 (+0)
▪भरतपुर :7004 (-78)
▪डीग :7004 (-78)
▪कुम्हेर :7004 (-78)
▪नदबई :7004 (-78)
▪नागौर :7004 (-78)
▪कमान :7004 (-78)

सरसों का भविष्य 2022, सरसों का भविष्य 2022 में क्या रहेगा, जानिए कैसा रहेगा सरसों का भविष्य 2022 में , सरसों तेजी मंडी रिपोर्ट , क्यों सरसो का भाव मचा रहा दहशत किसानो और व्यापारियों के मन में। जानिए पूरी रिपोर्ट मंडी भाव टुडे वेबसाइट पर .