Movie prime

सरसों का भाव | Sarso Ka Bhav | सरसों रोके या बेचे ? अगेती सरसों वाले किसानों के लिए जरूरी रिपोर्ट

सरसों का भाव | Sarso Ka Bhav सरसों रोके या बेचे ? अगेती सरसों वाले किसानों के लिए जरूरी रिपोर्ट दोस्तों सरसों के भाव को लेकर काफी दिनों से बाजार में उतार-चढ़ाव का जबरदस्त सिलसिला जारी है। हर कोई सरसों का एक्सपर्ट बना हुआ है। जिसने सरसों का खेत ही नहीं देखा वो भी अपनी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
सरसों का भाव | Sarso Ka Bhav | सरसों रोके या बेचे ? अगेती सरसों वाले किसानों के लिए जरूरी रिपोर्ट

सरसों का भाव |  Sarso Ka Bhav

सरसों रोके या बेचे ? अगेती सरसों वाले किसानों के लिए जरूरी रिपोर्ट

दोस्तों सरसों के भाव को लेकर काफी दिनों से बाजार में उतार-चढ़ाव का जबरदस्त सिलसिला जारी है। हर कोई सरसों का एक्सपर्ट बना हुआ है। जिसने सरसों का खेत ही नहीं देखा वो भी अपनी राय दे रहा है कि सरसों का भविष्य क्या होगा।

जैसा की आप सबको पता है की नई सरसों का सीजन सर पर आ गया है ऐसे में किसान भाइयों को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है इस रिपोर्ट में हम आपके लिए कुछ कुछ जरूरी जानकारी रखेंगे जिससे आपको सरसों को लेकर खरीदने और बेचने निर्णय लेने में सहायता प्राप्त होगी

फ़िलहाल क्या है मार्केट | Sarso Ka Bhav

मौसम के खुलने के कारण शुक्रवार को आवक में सुधार दिखाई दिया। ज्यादा आवक होने से सरसों भाव कुछ दबाव में दिखाई दिया। सलोनी प्लांटों ने भाव 100 रुपए तक कम कर दिया। जयपुर में भी कंडीशन सरसों का भाव 125 रुपए टूटकर 7950 तक आ गया है। जबकि भरतपुर 45 रुपए कमजोर होकर 7505 का रहा। हालांकि खैरथल में सरसों 7409 पर खुलने के कुछ देर बाद करीब 110 रुपए की तेजी दर्ज हुई और बाजार 7525 के स्तर पर पहुंच गया। देश की कुछ प्रमुख मंडियों में पुरानी सरसों के दाम 300 से 400 रुपए कमजोर हुए हैं। । सरसों में कमजोरी के बाद सरसों तेल पर भी मामूली असर दिखाई दिया है और बाजार 1.50 रुपए से 2 रुपए किलो कमजोर हुआ है।

कितनी हो रही आवक

दोस्तों पुरानी सरसों लगभग समाप्त होने को है नई सरसों की आवक शुरू हो गई है और भाव गिरने की आशंका को लेकर किसानों ने भी जो बची खुची सरसों है उसको बेचना शुरू कर दिया है इसलिए आवकों का दबाव दिखाई दे रहा है। बड़े बड़े प्लांटों ने भी खरीद कमजोर की है तथा बढ़ती आवकों का लाभ उठाने के लिए भाव कमजोर किया है। शुक्रवार को लगभग 1 लाख गट्टे सरसों की आवक हुई। जो पिछले दिनों से लगभग 20 हजार गट्टे अधिक है।
नई सरसों की आवक भी लगभग 35 हजार बोरी तक पहुंच गई है। प्लांटों के भाव नई सरसों के लिए पुरानी सरसों की तुलना में करीब 100 रुपए कम है।

सरसों में अब क्या करें | Sarso Ka Bhav

दोस्तों मंडी भाव टुडे ने पहले भी कहा है कि फसल का भाव डिमांड और सप्लाई पर चलता है। हालांकि सरसों फ़िलहाल बहुत डिमांड में है लेकिन जिस तरह से सरसों की बुवाई का रकबा बढ़ा है जबरदस्त सप्लाई आने की संभावना है। ऐसा होने के संकेत दिखाई देने लगे हैं ऐसे में जिन किसान भाइयों की अगेती सरसों आ गई है उसको तुरंत निकाल दें। और जिन किसान भाइयों के पास पुरानी सरसों है उसको बेचने में विलंब ना करें।

सरसों का भाव
(Sarso ka bhav)

जयपुर भाव ₹8000
नयी भाव ₹7950
दिल्ली भाव ₹7500
आगरा /शमशाबाद / दिगनेर पुरानी भाव ₹8600 भाव डाउन ₹100
नयी भाव ₹8350 भाव डाउन ₹50
अलवर सलोनी पुरानी भाव ₹8550
नयी भाव ₹8350
कोटा सलोनी पुरानी भाव ₹8550
नयी भाव ₹8350
कानपुर भाव ₹7100
कोलकात्ता भाव ₹7500
भरतपुर भाव ₹7505 आवक 2500
कामां & कुम्हेर & नदबई& डीग & नगर भाव ₹7505 भाव डाउन ₹127
सुमेरपुर
सरसों भाव ₹7600 से 7630
नई भाव ₹7450 से 7500 तेजी ₹50

जयपुर मंडी
सरसों ऑइल कच्ची घानी 1632 से 1633
खल भाव ₹2950 से 2975
सरसों: नेवाई भाव ₹7650 आवक 1000
मालपुरा भाव ₹7700 आवक 800
पोरसा भाव ₹7275 आवक 300
रायसिंगनगर भाव ₹7325 आवक 40
ग्वालियर मंडी
सरसों भाव ₹7500 से 7600 आवक 700
हापुड़ मंडी
सरसों भाव ₹7750
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹1770 से 1780
मुरैना मंडी : सरसों भाव ₹7300 आवक 500
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹1620
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹1600
खल भाव ₹2850 भाव डाउन ₹25
गंगापुर सिटी मंडी
सरसों भाव ₹7450 से 7550
नयी भाव ₹6200 से 7200 भाव डाउन ₹100 आवक 2400
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹1570 से 1590 भाव डाउन ₹40
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹1560 भाव डाउन ₹40
खल भाव ₹2800 भाव डाउन ₹50
भरतपुर
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹1600 से 1610 भाव डाउन ₹20
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹1560 भाव डाउन ₹40
खल भाव ₹2900 से 2925
खैरथल मंडी
सरसों भाव ₹7500 से 7525 आवक 1000
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹1600 से 1610
खल भाव ₹2875

सरसों खल
भारत मोदीनगर भाव ₹3161
इंजन मथुरा भाव ₹3001
अमृत कुम्हेर भाव ₹3151
बीर बालक जयपुर भाव ₹2801PP
शताब्दी अलवर भाव ₹3001
चौधरी गाज़ियाबाद भाव ₹3061

अपील | Sarso Ka Bhav

अपील | सरसों के भाव | सरसों का भाव व तेजी मंदी रिपोर्ट | sarso Report in Hindi
हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले और हमारी वेबसाइट से भी अपडेट लेते रहे। वायदा कारोबार को भी लगातार मॉनिटर करते रहें। भावों की अनिश्चितता को देखते सटीक भविष्य बताना नामुमकिन है। अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल ” मंडी भाव टुडे ” को जरूर सब्सक्राइब करें।

यह भी पढ़ें – Dhan Ka Rate | 08 फरवरी की बासमती बाजार की ताजा रिपोर्ट | धान हुआ ₹4000 पार

यह भी पढ़ें –नरमा कपास ने दर्ज किया ऐतहासिक भाव | क्या जायेगा 15000 का भाव | नरमा रिपोर्ट

यह भी पढ़ें – सरसों रिपोर्ट | जानकारों ने ये क्या कह दिया अब | सरसों का भाव 10 हज़ार